मोहन थाल Mohan Thal Recipe

मोहन थाल बेसन मावा और ड्रायफ्रूट्स से बनने वाली एक पारम्परिक मिठाई है. कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण जी को यह मिठाई बहुत प्रिय थी. इस मिठाई को बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये आज हम मोहन थाल मिठाई (Mohan Thal Recipe) बनायें.
आवश्यक सामग्री (Ingredients for Mohan thal)
- बेसन - 100 ग्राम (एक कप)
- घी - 100 ग्राम (आधा कप)
- दूध - 2 टेबल स्पून
- चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)
- मावा - 100 ग्राम (आधा कप)
- काजू - 10 (छोटे छोटे टुकड़े में काट लें)
- बादाम - 10 (बारीक काट लीजिये)
- पिस्ता - 15 ( बारीक काट लीजिये)
- छोटी इलाइची - 5-6 ( छील कर पीस लीजिये)
विधि How to make Mohan Thal

बाजार में बेसन दो तरह का आता है, एक बारीक पिसा हुआ और दूरा मोटा पिसा हुआ. मोहन थाल बनाने के लिये मोटा बेसन अच्छा रहता है.
किसी बर्तन में बेसन को छान लीजिये और 2 छोटी चम्मच घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिला दीजिये, अब दूध डाल कर आटे जैसा गूथ लीजिये. ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. इससे बेसन के कण फूल जाते हैं.
चीनी में, चीनी की मात्रा का आधा पानी (50 ग्राम) मिलाइये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, (थोड़ा सा बादाम और पिस्ता बचा लीजिये जो हम मिठाई के ऊपर डाल कर सजायेंगे). सभी मेवे और इलाइची इस चाशनी में डाल दीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गूथे हुये बेसन को घी में डाल कर भूनिये, घी से अच्छी महक आने लगे, जब वह हल्का भुना हो, तभी उसमें मावा मिला दीजिये और भूनिये. बेसन और मावा ब्राउन होने के बाद चाशनी मिलाइये, करीब 6-7 मिनिट तक पकाइये, किसी प्लेट या थाली को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिये. ऊपर से बारीक कटे हुये बादाम और पिस्ते डाल दीजिये. ( 3-4 घंटे में यह मिश्रण जम जायेगा).
जमे हुए मिश्रण से अपने मन पसन्द आकार के पीस काटिये, मोहन थाल तैयार है. बहुत ही स्वादिष्ट मोहन थाल (Mohan Thal ) बना है, सुबह शाम कभी भी खाइये. बचे हुये मोहन थाल को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये 15 -20 दिनों तक आप इसे खा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 36:
mere yahan khoya nahi milta to kya mithai banane ke liye mein kalakand ka use kar sakti hun??
usr plzz diwali ki kuch recepies batayen
mere yahan khoya nahi milta to kya mithai banane ke liye mein kalakand ka use kar sakti hun??
usr plzz diwali ki kuch recepies batayen
plz batayen kyunki mien diwali par mohan thal banana chahti hun
Mohanthal meri favorite sweet hai lekin yahan europe ma mava nahin milta haan milk bahot jyada ghadha hota hai to kya mava ki jagha main milk use kar sakti hun?
निशा: नाज आप मोहन थाल बनाने में दूध का प्रयोग कर सकती हैं.
निशा: सिमरन, बेसन दानेदार ही हो जाता है.
निशा: अनु आप जमा हुआ जिसे बट्टी खोया कहा जाता है वह मोहन लीजिये.
निशा: एकता,गुथे हुये बेसन को घी में डाल कर कलछी से लगातार चलाते हुये भूनना है.
मैंने जन्माष्टमी को मोहनथाल बनया लेकिन वो तो पत्थर की तरह जम गया मैंने जब उसे कटा तो कटा ही नहीं फिर मैंने उसे तोड़ के छोटे- पीसेस बनाये
क्या अप बता सकती है ऐसा क्यं हुआ अपने जैसा लिखा है मैंने बिलकुल वैसा ही बनाया था pls hume rply kijiye
sab ne ghar mein mera majak bana diya
thanks
निशा: जाग्रति,चाशनी ज्यादा पक जाने के कारण पानी की मात्रा कम हो जाती है और मोहन थाल सख्त हो जायेगा.
निशा: प्रियंका, जी हां .
निशा: सिया, मोहन थाल मावा डाल कर ही बनाया जाता है, मिल्कमेड डालकर भी बना सकते हैं.
निशा: कविता, दूध कम है तो थोड़ा सा और ले लीजिये.
निशा: मीनल, कुछ दुकानों पर ही मोटा बेसन मिलपाता है, अगर मोटा बेसन नहीं मिले तो आप इसी बेसन से मोहन थाल बना लीजिये.
May aapka tahe dil se dhanyawad karati hu ki ye saari recipes bilkul authentic tarike se hi banati hai aur uname jo aajkal ke nakhare (fatfree) type ka kuchh nahi dalti. Abhi US aane ke baad may in sabko bahoot miss karati hu. Main is weekend ye try karoongi agar time mila to kyoki khoya banana padega. Is recipe maine apani jethani se kai baar mmangi par unhone batai nahi. Ab may ye ghar may bana ke husband ko surprise karungi.
निशा: वैशाली आप अच्छा मोहन थाल बना लेंगी, धन्यवाद.
Maine diwali par Mohan Thal banaya. Bahoot hi jyada achchha bana. Bahoot bahoot dhanywad. Appke dwara batai hue gulab jamun bhi banai thode trial and error ke bad wo bhi bahoot achchhi bani. Mawe ke pede bhi banaye par maine galati se jis kadhai may seka usi may bura mila diya...thode gile ho gaye par freeze may rakhane ke bad achchhe ban gaye.....dhanywad in sabhi recipes ke liye!!!!
I tried it today. It tastes great.
But i had a problem -
Besan aur maawa kaafi waqt bhunane ke baad bhi besan ke chhote chhote daane bane hue the Jo ki andar se thik tarah nahi bhun rahe the to maine 5 min ke liye microwave kar diya. Ab wo daane andar se bhun gaye the par wo daane hard ho gaye the.
Pls suggest the solution...
Waiting for your valuable advice.
Hindee langgage i don"t understand possible
please show ingreadients and how to make mohal thai other guy nation can understand
thank you sir
निशा: रेवात, ये रैसिपी इंगलिश में दी हुई हैं, आप होमे पेज पर बड़े से लिखे गये see oura recipe in English पर क्लिक कीजिये और रैसिपी इंगलिश में देखिये.