मलीदा – Bajra ka Maleeda or Makka ka Malida

क्या आपने अपने बचपन में बाजरे की रोटी या मक्के की रोटी का मलीदा खाया है. शायद अब मलीदा नहीं बनाया जाता लेकिन कुछ लोगों के मुंह में इसकी मिठास अभी भी बाकी होगी. तो आईये इसी मिठास को याद करते हुये हम बाजरे की रोटी का (Bajra ka Maleeda or Makka ka Maleeda) मलीदा बनायें.
आवश्यक सामग्री
- बाजरे की रोटी - 2
- गुड़ - 50 ग्राम
- घी - एक टेबिल स्पून
विधि
बाजरे की रोटी बना लें. ( बाजरे की रोटी बनाने के लिये यहा देखें)
बाजरे की रोटी को हाथ से मीड़ कर बारीक चूरा कर लीजिये. गुड़ को भी बारीक कूट लीजिये.
बाजरे की रोटी का चूरा, गुड़ और घी को अच्छी तरह मिला लीजिये.
इस मिश्रण को लड्डू का आकार दे दें. मलीदा (Bajra ka Maleeda) तैयार है. बच्चों के हाथ में एक एक लड्डू दीजिये और आप भी मलीदा के लड्डू खाइये.
आप यदि मक्का की रोटी का मलीदा (Makka ka Maleeda) बना चाहें तो बाजरे की रोटी की जगह मक्के की रोटी ले लें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 3:
What to say ... I'm speechless. This recipe has brought back so many childhood memories. I belong to Himachal Pradesh. Every summer vacations we used to visit our grandparents. Malida (as you call it) or churma (as it is know in my region and made with makkai ki roti) was the first thing our dadi used to give to us to eat.
No pizza, burger, or any exotic dish can ever be at par with this. Got so emotional reading this recipe that there are tears in my eyes.
Thank you for reminding me of my dadi. Thank you also for reminding us that recipes from Indian kitchens are class apart.
I'm an English editor by profession and would be glad to help you for putting up English content for your website. I know you already have an English version, but in case you need any help, please do contact me.
Regards ... Sunita Dogra
निशा: सुनीता, धन्यवाद.
regards
leena
निशा: लीना, बहुत जल्द इस वेबसाईट में कम्युनिटी द्वारा प्रस्तुत रेसीपी शामिल करने की योजना है तब हिमाचली रेसीपी भी शामिल हो सकेंगी.