Dal Bati Recipe Daal Baati दाल बाटी (Dal Batti)

दाल बाटी (Daal - Batti) जितना राजस्थान में पसंद किया जाता है उतना ही दाल बाफला (Dal Bafla) के नाम से इंदौर-मालवा के इलाके में पसंद किया जाता है.
जब भी कभी छुट्टी हो, घर में मेहमान हों, और आप गप शप में दिन बिता रहे हों तो दाल बाटी (Daal Baati) यानी दाल बाफला (Dal Bafla) बनाईये. इसे बनाते समय आप बीच बीच में अपनी गप शप भी करते रहिये. आपको इन्हें बनाते समय बातचीत के लिये भरपूर समय मिलेगा और आप स्पेशल खाना भी तैयार कर सकेंगे.
बाटी के लिये आवश्यक सामग्री ( For bati or dumplings)
- गेहूँ का आटा- 400 ग्राम( 4 कप )
- सूजी ( रवा ) - 100 ग्राम ( एक कप)
- घी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- अजवायन- आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर (यदि आप चाहें)
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)

विधि How to make Dal Bati
आटा और सूजी को एक बर्तन में मिला कर 3 टेबिल स्पून घी, बेकिंग पाउडर, अजमायन और नमक मिला दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. 20 मिनिट बाद इस आटे को तेल के हाथ से मसल कर चिकना कर लीजिये. गुथे आटे से थोड़ा आटा तोड़ कर मध्यम आकार के गोले बना लिजिये.
आप चाहें तो इसके अन्दर मटर की पिठ्ठी, आलू की पिठ्ठी, पनीर की पिठ्ठी या मेवे की पिट्ठी बनाकर भर सकते हैं.
बाटियाँ 2 तरीके से बनाई जाती हैं.
बाटी को पानी में उबालकर बनाना
1 लीटर पानी भगोने में भर कर गैस पर गरम करने के लिये रख दीजिये और जब पानी में उबाल आ जाय तब ये गोले उबलते पानी में डाल दीजिये. 15 मिनिट तक इन गोलों को उबालिये.
पानी से उबले हुये गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अब इनको तन्दूर या ओवन में ब्राउन होने तक सेक लीजिये. सेकी हुई बाटियों को पिघले हुये घी में डुबा कर निकालिये. तैयार बाटियाँ प्याले या प्लेट में रखिये.
बाटी को बिना उबाले बनाना
इस तरीके से बाटी उबाले बिना ही बनायीं जाती हैं. तन्दूर को गरम कीजिये, तन्दूर में आटे के गोले सिकने के लिये रखिये, इन गोलों को तन्दूर में पलट पलट कर सेकें. बाटियाँ फटने लगेंगी और ब्राउन हो जायेंगी. सिकी बाटी ओवन से निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. बचे हुये घी को पिघला कर रख लीजिये. सेकी हुई बाटियों को फोड़ कर घी में डुबा कर निकाल कर प्लेट या प्याले में लगाइये.
दोनों तरह की बाटियां अच्छी होतीं है. आप इनमें से किसी भी तरीके से बाटी बनाइये और बताइये कि आपको कौन सी तरह से बनी बाटी ज्यादा अच्छी लगी.
बाटी के लिये मिक्स दाल
- अरद की दाल - 100 ग्राम ( आधा कप )
- मूंग की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
- चना की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
- घी- 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिन्च
- जीरा- 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- टमाटर - 2 - 3
- हरी मिर्च- 1-2
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - छोटी आधा कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- नमक स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
विधि
दालों को 1 घंटा पहले धो कर पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई दालों को कुकर में, दुगने पानी ( 2 कप पानी) डालकर और नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में 2 टेबिल स्पून घी डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियाँ पाउडर डालें. 2-3 बार चमचे से चलायें और पिसा हुआ टमाटर का मिश्रण, लाल मिर्च पाउडर और 1 इंच लम्बे अदरक को बारीक काट कर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे, ये मसाला कुकर में पकी हुई दाल में मिला दीजिये आवश्यकतानुसार पानी (दाल को आप जितना पतला चाहें) मिला दीजिये, उबाल आने पर गरम मसाला डालिये और नमक को टेस्ट करके आवश्यकतानुसार थोडा़ सा और डाल दीजिये. आधा हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. दाल तैयार हो गयी है. दाल को प्याले में निकालिये और बचे हुये हरे धनिये और घी डाल कर सजाये.
दाल और बाटियाँ तैयार है. गरमा गरम दाल बाटी परोसिये और खाइये.
6 लोगों के लिये. | बनाने में समय : लगभग 90 मिनट.
Dal Bati Recipe Daal Baati Daal Baati, Daal Bati, Rajasthani Dal Bati, Puffed Dough Dumplings In Lentil Curry.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 239:
Thanks again
Nisha: हिना जी, बाटी और नान के लिये तो तंदूर ही अच्छा रहता है. वैसे बाटी तो बहुत ही पहले की डिश है, उस समय ये तंदूर थे ही नहीं, बाटी को कडों (उपलो) पर पकाया जाता था
i liked all the recipies they all are v good
pcydv@rediffmail.com
PLZ SEND THE NAME OF FONT ON THIS EMAIL ID.
SO PLS MAIL ME.
THANKS.
i am very happy that my husband trying today to make dal bati as per your recipe.hope it'll work..wish me best luck ...
SO PLS MAIL ME.
THANKS.
Wanted to know as to how much water is required to make the dough.
U say 2 choti katori but would be great if u give the measurement in terms of cup or ml or some proper number measurement.
Sudha
thanks a lottttttttttttttttttttttttttttttt.....
tc
निशा: दाल बाटी आप उपलों पर बना सकती हैं, तल कर बना सकती हैं.
Thank U##
निशा: गुरप्रीति, मैं तो बाटी इलैक्ट्रिक तन्दूर में ही बनाती हूं, लेकिन आप ओवन में इस तरह बाटी सेक कर देखिये, पहले ओवन को अधिकतम तापमान पर गरम कीजिये, इसके बाद तापमान400 डि. से. पर बाटी सेकने रखिये, 4-5 मिनिट में बाटी चैक कीजिये अगर वह ब्राउन हो रही है, तब और 4 मिनिट तक गहरी ब्राउन कीजिये, बाटी पलटिये और दूसरी और भी 5 मिनिट का या बाटी सिकने के अनुसार समय देकर बाटी ब्राउन होने तक सेकिये. अपने अनुभव हमें अवश्य बताइये.
Thankyou
Nisha: Here is the link for this recipe in English
http://nishamadhulika.net/index.php?news=52
निशा: रितु, माइक्रोवेव में बाटी अच्छी नहीं बनती.
plz send my ID.always takecare
baati easily bind koyn nahi hoti hai?
Please reply karein.
Thanks
निशा: बाटी में क्रेक आने ही चाहिये,बाटी सिकने के बाद इसे घी में डुबाने क्रेक में घी भर जाता है इससे बाटी बड़ी स्वादिष्ट हो जाती है, अगर आप आटे को थोड़ा नरम गूथे तो बाटी में क्रेक नहीं आयेगे.
or over toaster main
निशा: प्रविता, आप माइक्रोवेव में बाटी नहीं बना सकती.
I am gujarati but my mother makes very delicious bati. Now after getting married I am in London and wished to make it here. I went to all the sites possible to check for dal-bati receipes but your site is amazing.. + jab sab hindi mein padha, to lagaa jaise main India mein hoon. Ab to dekhna dal-bati khubsurat banegi. My MAA will be very happy to know when I cook this. Diwali mein guests ke liye kuch naya hoga!!! Thanks to you... Talk to you soon..
निशा: दीप्ती धन्यबाद, अच्छी जानकारी दी है आपने.
निशा: दीप्ती, दाल बाटी नाम है, ये दाल के साथ ही अच्छी लगती है.
Thanks
i ll try it for sure.
Thank's
thanks for dis....!!
plz suggest..!!
निशा: जी हां सही है.
निशा: शिल्पा, जी आप तल कर बाटी बना सकती हैं, आटा इसी तरह लगाना होगा.
Thanks
B..Bye
Thanks
निशा: तुलिका, तंदूर को पहले से गरम करके उसमें बाटी रखे देखिये कि बाटी अगर जल्दी से लाल हो रही है तो तंदूर तुरन्त बन्द कर दीजिये और बाटियों को बन्द तंदूर में ही सिकने दीजिये, तन्दूर ठंडा होने लगे तो फिर से चालू कीजिये और बाटियों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. जब आप बाटी बना रही होंगी तो स्वयं मेनेज कर लेगी.
bati ko tal ke kaise banaya jata hai?
megha !!
निशा: निशा, बाटी उसी दिन बनाइये जिस दिन खानी है, सुबह से शाम तक के लिये तो एसा किया जा सकता है.
I too love dal-batti and have cooked the way you have descried it here.
just wanted to know one thing can we make baati in Gas oven?
I live in Germany and I want to make Bati but I have electric oven only. When I was in India I used to make Bati in Tandoor (gas) and that was perfect. I tried here in oven but they got very hard and ofcourse not enjoyable any more.
Could you please suggest me how to make good Baties in electric oven.
Thanks a lot in advanace.
निशा: राजेन्द्र, ओवन में बाटी अच्छी नहीं बन पाती.
aur use khane ke liye kaise parosana hai?
thanks for this receipe. Please also help us to decide that which brand of electric tandoor did you use and what should be its cost.
and apart from Bati what else can be prepared in tandoor.
Regards
निशा: ओवन में दाल बाटी मत बनाइये.
abhi ye comment bhi bari mushkil sy likha hai..
निशा: ललित जी माइक्रोवेव में बाटी मत बनाइये.
kya batti ko pani me ubalneke bad microwaveme rakha sakte he ? agar ha to kitne samay tak ?
thanks .
निशा: पलक बाटी ओवन में सेकी जाती हैं.
निशा: अनामिका, दाल बाटी तंदूर में अच्छी बनती हैं, इस तरह आपने बनाई, ठीक हैं, आप आटा लगाते समय थोड़ा घी अधिक डालिये, दाल बाटी नरम बनेंगी.
fir
microvave ko pre heat kar k banaye to soft banati he
fir
microvave ko pre heat kar k banaye to soft banati he
gas ya kadae pr sek sakte hai
how come? pls tell me
निशा: पल्लवी, दाल बाटी गैस पर घी में तल कर बनाई जा सकती है.
निशा: गरी, धन्यवाद.मैं ये रैसिपी लिखुगी.
please please Email me this recipe.
निशा: पूनम आप सब्जी और दाल के नीचे लिखा देखेंगी कि सब्जी और दाल बनाने में प्याजा का प्रयोग कैसे करें.
thanks
निशा: केडीसिंह, हमारे पास इलैक्ट्रिक तंदूर है, इसमें ये नान, पिज़्ज़ा, कुलचा, एवं तन्दूरी सब्जिया भी बनाई जा सकती है.
निशा: केडीसिंह जी, इलेक्ट्रिक तंदूर लगभग सभी एक जैसे ही होते है. मेरे पास यह छह साल से है. इतना पुराना की इसका ब्रांड भी नहीं दिख रहा है.
दिल्ली में एसे तंदूर लाजपत नगर सेन्ट्रल मार्केट, सरोजिनी नगर में मिल जाते हैं.
निशा: प्रियंका, इस वेबसाईट में यूनीकोड फोन्ट प्रयोग किये गये हैं.
So Thankx for my help
निशा: श्रद्धा, बाटी बनाने के लिये तंदूर की तो आवश्यकता होती ही है, या फिर आप इसे कंडे वगैरह पर बना सकते हैं.
hum log aata gundhane k lie ussme thhoda oil,salt,haldi,ajwayan & soda mix karte hai or thhoda kattha gundhate hai usske baad batiyon ko gol bana kar usse thhoda dabate hai (usse batiyan ovan me jaldi or andar tak sik jaati hai) or fir ovan ko garm kark ussme batiyan e tez anch par rakh dete hain fir har 2-2 mints me palatate hai sikane k baad isse kapade se daba kar todhate hai fir ghee me thhoda frty kar lete hai.
or daal hun 2 tarah se banate hai
1) pehle daal dho kar galate hain fir cooker me garm tel me rai jeera thhoda khada garm masala dal kar ussme kati hui lahsun pyaaj or 2-3 hari mirch medium kati hui dalte hai or pakne k baad ussme lahsun,pyaaj past daal kar pakate hain fir ussme haldi namak tamatar or laal mirch dalne k baad ussme daal dal kar thoda pakate hai or dhakkan laga kar 1-2 siti lagakar gas band kar dete.
2) pehle daal dho kar gala kar cooker me paani lekar lahsun pyaaj past ko ubaal kar ussme daal,haldi thodi lal mirch or namak dal kar 1-2 siti lagate hai fir ladhai me tel garm kark ussme rai jeera or khada karm masala dal kar ussme kati hui lahsun pyaaj or kati hui hari mirch daalkar ubli hui daal kadhai me daal kar mix karte hai fir serv karte hai
thanks hope you like
निशा: अंजना, धन्यवाद.
निशा: सोनल, उपले पर भी बाटी बनाई जा सकती हैं.
dal batti comes out really very nice. i tried so many other recipes of batti but this recipe is perfect. once agian thanks for giving this recipe
Thank You So Much.........
............thanks a lots
निशा: विजय आप हिन्दी में लिखने के लिये कृतिदेव के बजाय यूनीकोड हिन्दी में लिखें तो सभी लोग इसे पढ सकेंगे
निशा: कविता आप बाटी ओटीजी में बेक कर सकतीं हैं और धीमी आग पर डीप फ्राई भी कर सकती हैं.
निशा: छाया, ट्रे में रखने तक सारे प्रोसेस सेम है, ओवन में ट्रे रखिये और बेकिंग समय आप अन्दाज से दीजिये, कुकीज इस ओवन में भी बन जायेंगी.
निशा: सत्या, बैगन के भर्ता बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर दी गई है, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देखी जा सकती है.
निशा: प्रीति, गैस तंदूर में भी बाटी बन सकती है, जी हां ये सारी चीजें बन सकती है.
Baati mai konsi suji use hoti hai ...fine or coarse ???..or kya bina suji ke baati banti hai or kaise ?....I appreciate your help..Thanks..
निशा: केडी, किसी भी प्रकार की सूजी प्रयोग में लाई जा सकती है.
निशा: ज्योति, बाटी उपले में भी बनाई जा सकती है.
thanks a lot.
निशा: अंजलि, मुझे बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
निशा: सीमा, बाटी माइक्रोवेव में नहीं बनती है. बाटी इलैक्ट्रिक तंदूर या बाटी तंदूर में बनती हैं.
hetu_banerjee@rediffmail.com
PLZ SEND THE NAME OF HINDI FONT WHICH IS USE IN NISHMADHULA WEBSITE.
Aapki sabhi recepies bohat aachi or swadisht hone k saath saral bhi hain...kya aap mujhe Rajasthani Aur Gujrati Daal Dhokli banana sikha sakti hain..please..
निशा: रेखा, बाटी तंदूर या उपले पर बनाई जाती हैं.
regards
parul
निशा: पारुल, ओवन में बाटी अच्छी नहीं बनती.
निशा: दीपिका, ओवन को चलाने की कोशिश करो, जब हम कोशिश करते हैं तो एसे छोटे छोटे काम तो बड़े आसानी से हो जाते हैं, ओवन को ओन करो कोई वह गरम तो होगा ही , कुछ भी बना कर देखिये.
निशा: विशाखा, धन्यवाद.
निशा: गौरव, धन्यवाद.
Thanks for it
निशा: प्रतिक्षा, बाटी तंदूर में ही अच्छी बनती है.
निशा: फ्लोरिडा, इंगलिश में मेरी बहुत सारी रैसिपी उपलब्ध हैं, अभी कुछ रैसिपी उन्हैं भी हमें इंगलिश में लिखना है.
Thanks
thanking you/
निशा: ज्योति आप बाटी कुकर में बना सकतीं है. डीप फ्राई करके भी बना सकती हैं, लेकिन उसका स्वाद अलग होगा.
if possible so kindly tell me the process.
regards
Mrs. Tiwari
निशा:रिचा, बाटी माइक्रोवेव में नहीं बनाई जा सकती है.
निशा: सुनीता, आप आटे गूथते समय थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दीजिये, बाटी ज्यादा सोफ्ट बनती है.
निशा: शुभकामनायें कुनाल
Can u please mail me dalm bati recipe on jewel4u86@gmail.com in english. I dont have oven, microwave or tandoor.
Thanks
THANKS
निशा: आशि, दालबाटी माइक्रोवेव में नहीं बन पाती हैं.
निशा: विकास, बाटी तंदूर पर अच्छी बनती है.