Besan ke Gatte Recipe – बेसन के गट्टे

बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी राजस्थान की स्पेशल डिश है. स्पेशल तो है ही और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है. आप भले ही राजस्थान में रहते हों या राजस्थान से बाहर आपको ये सब्जी बहुत पसंद आयेगी. आइये आज खाने के साथ बेसन के गट्टे की सब्जी बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Besan ke Gatte
गट्टे बनाने के लिये -
- बेसन - 200 ग्राम ( 2 कप)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- दही - 2 टेबल स्पून
- खाना सोडा - 2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
सब्जी की तरी बनाने के लिये
- टमाटर - 3-4 (मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- ताजा दही - आधा कप
- क्रीम या मलाई - 50 ग्राम (एक चौथाई कप)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधी छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धानियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Besan ke Gatte Curry
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, तेल, नमक, दही और खाना सोडा डालकर मिलाइये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम परांठे बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये. गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब 3/4 इंच व्यास और 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये. सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये.
किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल उबाले जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये. जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.

गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये. बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक बारीक पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये. मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी चला कर मिक्स कर दीजिये.
कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालिये. तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन हो जाय तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, इसके बाद इसमें पीसा हुआ टमाटर का मसाला डालिये और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये. भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च का मसाला डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, आप देखेगें कि मसाला के ऊपर तेल तैरने लगा है.
बेसन के गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे डाल दीजिये. अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये. बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये.

राजस्थानी बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी तैयार है. बेसन के गट्टे (Besan ke Gatte) की सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये. गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज, लहसुन डाल कर सब्जी बनाना चाहते हैं, तो एक प्याज, 4-5 लहसुन की कली छील कर बारीक काटा लीजिये और जीरा डालने के बाद डाल कर भून लीजिये. वाकी सब्जी को उपरोक्त विधि से बना लीजिये.
सावधानिया:
- 1. बेसन का आटा अधिक सख्त और अधिक पतला न लगायें, ये चपाती के आटे जैसा नरम होना चाहिये.
- 2. आटे से बनी हुई डंडियां पानी में उबाल आने के बाद ही डालिये.
- 3. गट्टे उबालते समय, पानी में फिर से उबाल आने के बाद गैस फ्लेम मीडियम रखें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 106:
Very good recipe I Like it very much.when I tried it my family also like this very much
dhanyawad
Mummy kabhi kabhi uski suckhi sabji bhi banati hai, jaise bhindi ki banate hai.
Oor haa kabhi kabhi namkin chaval banate samay batle (matar), dhaniya oor gatte bhi add karke mummy bahut hi badhiya banati hai.
Aap suchmuch bahut acha kaam kar rahi hai, ye receipes sub ke sath share karke.
aap bhi Indore se hai kya ?
congrates for gud work. maine ye banaya hai
bahut tasty recipe hai. isme gatte hard hi hote hai ya mere banane mai kuch kami rah gai aur iska rice or chapati kiske saath combination hota hai? plz bataye
यह सब्जी चपाती और चावल दोनों के साथ पसन्द की जाती है.
thanks
i was searching for this kind of website
really i m very lucky , now i dont hasitate wwhile cooking
i have perfact guide that is your website.....
if possible pls give recipe of punjabi sabji,s grevi
Thanks a lot
निशा: धन्यवाद मुस्कान, मेरे ब्लाग पर आने के लिये
maine is recipe ko try kiya bahut aachi hai..kya mei cream ya malai ki jagah milk use kar sakti hoon please bataiye..
IT'S ULTIMATE.
Thanks a lot..............
निशा: गट्टा के लिये बेसन का आटा गूथते समय, तेल या बेकिंग सोडा डालिये, पानी में उबलते पानी में बेसन से बनी स्टिक डालिये, और तेज फ्लेम पर ही पकाइये.
reply soon!!!!!!!
निशा: राजेश, नीचे दी गई साबधानियां पढ़ लीजिये और उन्हैं ध्यान में रख कर बनाइये, गट्टे अच्छे बनगें.
pls kya aap hame kuchh chinese dishes ki recipe bhej sakti hain!!!!!
we trust you alot!!!!
plz suggest me
Thanks
Please send me one more recipe that how to make kamal kakdi sabzi.
thanks,
nisha.
Thanx a lot
maine aapki recipe ko follow kiya toh
gatte to swadisht ban gaye lekin jab
gravy bana kar usmein gattey daley
toh usmein gattey toot toot kar ghulney lagey evam gravy bahot thick ho gayee, eisa kyon, maine kahan galti karee,please tell me, i did not use baking soda.
निशा: आशा, या तो गट्टे कम देर उबाले गये या फिर बेसन गुथते समय अधिक तेल डालने से एसा हो सकता है,
can i boil the gatte in cooker
निशा: गरिमा, गट्टे कुकर में नहीं उबाले जाते हैं.
measurement bowls jo mkt. me milte hai usme 4 bowls hote hai kya aap mujhe uske hisab se qunatity bta sakti hai ki
sabse bade bowl me kitni q. aati hai
ya phir aap jo ek cup kehti hai uska matlab measurement ka sabse bda bowl hota hai agar aisa hai to baki 3 bowl kya 3/4 cup, 1/2 cup aur 1/4 cup ko represent karte hai plz. tell me
निशा: मीनू, आप सारी सामग्री सही ले रही हैं, गट्टे का आटा ज्यादा सख्त होने से भी गट्टे सख्त हो सकते हैं.
i also belongs to rajasthan & eating this recipe from my chilhood but yesterday i cooked the dish by your method & believe that was fantastic. thanks
almost perfect recipe..
please put in more photographs in banane ki vidhi (procedure)
that will make it easier for all to understand what their stuff must come up like..
and where they are going wrong.
and it would be even easier for us to understand..
anyways..thanks for sharing it.
निशा: मोनिका, गट्टे को फ्राइ करके भी सब्जी बनायी जाती है.
your recipes is very easy i will try
thx
निशा: देवदत्तजी, धन्यवाद.
bas kisi tarah gola hi bann paya, lekin normal aate ki tarah nahi
निशा: राशि, बेसन गूथते समय चिपकता है, चम्मच या स्क्रेपर की सहायता हाथे और चारों ओर से बेसन निकाल लीजिये, चिकना हाथ करके उसे एक जैसा कीजिये और ढककर रख दीजिये, आटा बाद में हाथे से बिलकुल नहीं चिपकता.
निशा: रितु, धन्यवाद.
I have tried your receipe and this tastes awesome !! I thoroughly enjoyed this receipe .
Thanks !! Love you so much !!
निशा: अंशिता, धन्यवाद.
nice job mem
निशा: अज़्मा, दही को बेसन गूथते समय ही बेसन में मिला लीजिये.
Meine bhi ye gatte ki recipe try ki hai. It ws yummy everybody liked it. Normally me cooking jyada nahi karti kyonki meri mother in law use to do it. but jab se aapki recipes padi hai tab se har saturday sunday kuch naya try karne ka man karta hai. Please paneer ki kuch aur recipes batey mere husband ko bahut pasand hai. Thank u so much.
keep posting :)
thanks.
I am new to your website and have already started liking it. There is one doubt about your this recipe, I tried gatte ki sabzi yesterday and i found it a bit sour in taste. This may be due to the tomatoes and curd, so is there any way to counter this sour taste.
Please reply.
Thanks.
निशा: हर्षिता, ताजा दही लेना है ताजा दही खट्टा नहीं होता, दही न भी लें तब आप टमाटर और क्रीम की ग्रेवी बना लीजिये, ग्रेवी खट्टी नहीं होगी.
i tried u r recipe mam
Besan is quite soft,then why we should boiled it.
maine subji banayi aur bahut tasty bhi bani par gatte thode tight the.. kya kami rah gayi hogi ,plz tell me.
निशा: कविता, हो सकता है कि आटा थोड़ा सख्त हों, अगली बार आटा मुलायम गूंथें, गट्टे अच्छे बन जायेंगे.
basically i m from rajasthan buti myself don't know to prepare this. thanks a lot to your recipie i m big fans of ur blog. thanks
निशा: निधि, धन्यवाद.
निशा: कुलदीप, धन्यवाद.
Maine gatte ki sabji banai lekin gatte tari men dalne par ghulne lagte hain. Phir jab maine gatee, masala ke saath tale aur bad me pani milaya to result bahut badhia aya.
निशा: राजीव, गट्टे घुलने तो नहीं चाहिये, हो सकता है थोड़े कम पके हों और तल कर वे प्रोपर सिक कर अच्छे बने, गट्टे तल कर भी बनाये जाते हैं और तले गट्ट बहुत स्वादिष्ट बनते हैं.
निशा: सौम्या, धन्यवाद.
THANK U SO MUCH NISHA JI
निशा: उजाला, धन्यवाद.