सिवई की इडली – Vermicelli idli Recipe – Semiya Idli

सिवई की खीर, सिवई का हलवा या सिवई पुलाव ये सब तो अच्छे लगते ही हैं. सिवइयों से बनी इडली भी बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं, बहुत ही कम तेल से बनी ये रैसिपी आप नाश्ते में या शाम को कभी बना कर खा सकते हैं, तो आइये आज सिवइयों की इडली (Vermicelli idli ) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vermicelli idli
- सिवई (वरमीसैली) - 1 कप
- सूजी (रवा) - 1/2 कप
- दही - 1 कप
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- उरद की दाल - 1 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 10-12 (बारीक कतर लीजिये)
- हरी मिर्च - 1 छोटी ( बारीक कतर लीजिये, यदि आप चाहें)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( छोटा छोटा काट लीजिये)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Vermicelli idli
सिवई और सूजी को छान कर एक कढ़ाई में डालिये, हल्का भूरा, सुगन्ध आने तक दोंनो को एक साथ ही भून कर किसी प्याले मे निकाल लीजिये.
दही को फैट कर सिवइयों में मिलाइये, यदि घोल गाड़ा लग रहा हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी डाल सकते हैं, सब को अच्छी तरह मिला दीजिये.
छोटी कढाई में तेल डालिये और सरसों डाल कर तड़कने दीजिये, उरद दाल डालिये और ब्राउन होने तक भून लीजिये, करी पत्ता, अदरक और हरी मिर्च भी डाल दीजिये.

भुना हुआ मसाला और नमक डाल कर सिवई दही के घोल में मिला दीजिये. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला कर मिश्रण को 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
कुकर में 2 गिलास पानी भर कर गरम होने रख दीजिये. इडली स्टैन्ड के खांचों पर तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
सिवई के घोल में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिला दीजिये, (मिश्रण को चमचे से बहुत देर तक न चलाते रहिये), जैसे ही घोल में एअर बबल दिखाई देने लगे, घोल को चलाना बन्द कर देंगे, मिश्रण को चमचे से भरकर इडली स्टैन्ड के खाचों में डालिये, मिश्रण से भरे खांचे इडली स्टैन्ड में अरेन्ज करके इडली स्टैन्ड को कुकर के पानी में भाप बनने पर, कुकर में रख कर ढक्कन बन्द कर दीजिये लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये.
10 -11 मिनिट के अन्दर इडली पक कर तैयार हो जाती हैं. आग बन्द कर दीजिये. कुकर का ढक्कन खोलिये, खांचों को अलग करके रखिये.
इडली ठंडी होने पर चाकू की सहायता से इडली स्टैन्ड के खांचों से इडली निकाल कर प्याले या प्लेट में लगाइये. सिवई की इडली तैयार है.
गरमा गरम सिवई की इडली (Vermicelli idli) , मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी या चने की दाल की चटनी, हर धनिये की चटनी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 31:
निशा: किसी दिन बनाते हैं.
निशा: जी दाल तड़के में भून कर डाली गई है.
regards
निशा: सुनीता, दोसा बनाना आप "नाश्ता "कालम में देख सकती हैं.
Thanks a lot!
regards
Matter reported to Service Providers
Saudi Telecom Co
ini salt kya hota hain??? maine dukan main pucha to woh ino jo pani main dalkar dete hain woh t\dete hain...kya main isamain khane ka soada dal sakati hun???
pls reply..
निशा: शिवानी, पानी में डालकर पीने वाला ही ईनो साल्ट ही है.
निशा: श्रुति, खाना सोडा भी डाला जा सकता है.
निशा: रश्मि, दाल को भून कर एसे ही डालना है.
thnx very mch
thank's
Can you please send me a recipe of Veg pizza.
thank you
निशा: श्रुति, आप इडली के लिये, मोटा रवा ही इस्ते माल कीजिये.
निशा: वैशाली, धन्यवाद.
निशा: रुचि, साबुत दाल का तड़का लगाना है.
yeh recipe bahut healthy hai breakfast ke liye. Please bataye aap kaun se cup ka hissab leti hai iss recipe aur apki baaki recipe ke liye.Mujhey aapki sari recipe bahut hi achi aur saral lagti hai.
निशा: शिल्पा, मैं नाप के लिये स्टैन्डर्ड कप जो प्रयोग में लाये जाते हैं उन्हैं ही प्रयोग में लाती हूँ.
निशा: कल्पना, उरद की दाल साबूत भून कर डाली गई है.
but plz aap isme chinese and italian dishes ki recipes bhi add kijiye na.