नमकपारे - Namak Pare Recipe
बाजार से लाया हुआ तरह तरह का नमकीन तो आप सभी खाते ही हैं, लेकिन घर में बनी नमकपारे या शांके (namakpare recipe ) का जायका कुछ अलग ही है. आईये आज हम शांके बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Namak Para
विधि - How to make Namakpare
एक बर्तन में मैदा छान कर निकाल लीजिये, तेल, नमक और जीरा या अजवाइन जो भी आप पसन्द करते हो डाल दीजिये. सबको अच्छी तरह मिला लीजिये. अब गुनगुने पानी से सख्त आटा गूंथ लीजिये. गुथे आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
अब गूथे हुये मैदे को 6 भागों में बाँट लीजिये और गोल कर लीजिये, एक गोल आटा लेकर आधा सेमी. मोटा, चकले पर परांठे के आकार का बेल लीजिये. इस बेले हुये परांठे को चाकू की सहायता से चौकोर या आयताकार काट लीजिये. काटे हुये सभी टुकड़ों को अलग करके थाली में रख लीजिये. सारे 6 गोलों को इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

कढा़ई में तलने के लिये तेल डालिये और उसे गरम करिये, तेल को तेज गरम न होने दें, गरम तेल में उन काटे हुये टुकड़ों में से थोड़े से टुकड़ो को डाल कर (इतने ही टुकड़े एक बार में डालें जितने उस तेल में डूब सके) मीडियम आग पर तलें जब ये आपको हल्के ब्राउन दिखने लगें तब आप इनको किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाकर, कलछी की सहायता से निकाल कर रख लीजिये, सारे नमकपारे तल कर तैयार कर लीजिये, चटपटा बनाने के लिये आप इनमें चाट मसाला डाल कर मिला दीजिये.
ठंडा होने के लिये हवा मे़ खुला छोड़ दीजिये. नमक पारे और शांके़ तैयार हैं और ये आप चाय के साथ अभी खा सकते हैं. बचे हुये नमकपारे एअर टाइट डिब्बे में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो नमकपारे कन्टेनर से निकालिये और 2 महिने तक खाते रहिये, ये आपको इसी तरह स्वादिष्ट लगेंगे.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 18:
निशा सोनिया, आप कोई भी रेसिपी को सर्च बाक्स में लिख कर सर्च कर सकतीं है, छोले भ्हटूरे की रेसीपी का लिंक निम्न है.
How to make Chole Bhature
mere namakpare bahut hi soft bane wo crispy nahi the... next day to bilkul kharab lage jiske karan dustbin mein dalne padde... kya galti ho sakti hai. i hav no idea. plz suggest me.. shakar pare bahut crispy bane the lakin namak pare nahi.. mein mathri banane ki soch rahi thi lakin namak pare kharab ho gaye to wo abhi nahi banaye hai.. plz guide me.. mein doobra kharab nahi karna chahti..
plz advise..
निशा: इशिका: आपने शकरपारे अच्छे बना लिये, नमक पारे में आटा गूथते समय नमक जीरा ही तो डालना है, आटा थोड़ा सख्त गूथिये, मीडियम गैस पर ब्राउन होने तक सेकिये, बहुत अच्चे नमकपारे बनेंगे.
magar muje aapse kuch puchna hai.jab me gur ki pakodi banati hoon to wo bahut kadak ho jati hai kya aap muje gur ki pakodi banane ka sahi tarika batayengi.plz rply soon.
निशा: शारदा, पकोड़ी के घोल को अच्छी तरह खूब फैटिये, पकोड़ी को पर्याप्त गरम तेल (तेल में पकोड़ी डालने पर वह थोड़ी ही देर में तेल के Šৠपर आकर तैरनी चाहिये) में डालिये और अब धीमी आग पर सुनहरे होने तक तल कर निकाल लीजिये, पकोड़ी अच्छी और मुलायम बनेंगी.
निशा: जी हां आप इन्हैं अलग अलग आटे मिला कर अलग स्वाद में इसी तरीके से बना सकती हैं.
thanks
aseem
निशा: सिया, आटा ज्यादा सख्त हो तो उसे थोड़ा पानी डालकर मसल मसल कर चिकना कीजिये, और तब बेलिये, आप बेल लेंगी.
निशा: नंदिता, आप 200 ग्राम आटा लेना चाहती हैं तब 2 कप आटा या मैदा ले लीजिये, घी या तेल मोयन के लिये, 1/4 कप डालिये.
please advise. thanx
निशा: राखी, नमक पारे को 1/2 सेमी. मोटा रख लीजिये.