Rava Upma – रवा उपमा

क्या आप कम तेल का नाश्ता करना चाहते हैं? आईये आज दक्षिण भारत का लोकप्रिय भोजन रवा उपमा (Semolina Upama Recipe) बनायें
Read this recipe in English - Rava Upma Recipe - Semolina Upma Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Upma
- सूजी - 150 ग्राम (1 कप)
- तेल - दो टेबल स्पून
- मुगफली के दाने - 50 ग्राम (1/3 कप)
- राई के दाने - एक छोटी चम्मच
- उरद दाल - 2 छोटे चम्मच
- हरी मिर्च - 2 य 3 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (छोटा छोटा काट लीजिये)
- हरी मटर के दाने - आधा कटोरी
- गाजर - एक छोटी कटोरी कतरी हुई
- घी - 1 टेबल स्पून
- हरा धनियाँ - 50 ग्राम बारीक कटा हुआ
- हरा नरियल - 1टेबिल स्पून कद्दूकस किया हुआ
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
बनाने की बिधि - How to make Rava Upma
सबसे पहले मूगफली के दानों को भून कर छील लीजिये या बाजार से भुने हुये दाने लेकर उनका छिलका उतार कर, किसी प्याले में रख दीजिये.
सूजी को सूखी कढ़ाई में हल्का भूरा होने तक चलाते हुये भूनिये. भुनी सूजी को किसी प्लेट में निकाल लीजिये.
कढ़ाई मे घी डाल कर गरम करिये. राई के दाने डाल दीजिये, दाने कढ़कढ़ाहट के साथ भुनने लगेगे, उरद दाल डालिये, दाल के दाने हल्के ब्राउन होने के बाद मूंगफली के दाने डालकर हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च और अदरकर डाल कर थोड़ा सा भूनिये. मटर के दाने और कटे हुये गाजर भी डाल दीजिये, सब्जियों को 2-3 मिनिट तक भूनिये. इसके बाद सूजी का तीन गुना पानी (3 कप पानी) और नमक डाल दीजिये, सूजी डाल कर चमचे से चला दीजिये . जब सूजी के पानी में उबाल आने लगे , तब आप उसे चमचे से चलाते जाइये, घोल गाढ़ा होता जायेगा और थोड़ी ही देर में हलुवा जैसा लगने लगेगा. रवा उपमा को चमचे से चलाते हुये 3-4 मिनिट तक पकाइये, देशी घी डालकर मिला लीजिये. स्वादिष्ट रवा उपमा तैयार है.
उपमा को प्याले में निकाल लीजिये और हरे धनियाँ तथा नारियल ऊपर से डालकर सजाइये. आज नास्ते में गरमा गरम उपमा, हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 44:
निशा: नीलम, पानी के साथ ही नमक भी डाल दीजिये.
reciepe banakar apko dubara mail karungi
thx a lot
निशा: विनय, उपमा नमकीन हलवा से थोड़ा अलग है. अपमा में राई से लगाया गया तड़का, सब्जियां और मूगफली दाने डाले जाते है जो उसे हलवासे अलग स्वाद देते हैं.
निशा: निशा: आप सूजी को हल्का ब्राउन होने तक ही भूनिये. हमने रवा उपमा पोस्ट को एडिट कर दिया तो आप एक बार और पढ़ लीजिये, आप अच्छा उपमा बना लेंगी.
निशा: मीनाक्षी, सूखी उरद दाल को भूनकर डालना है.
निशा: योगेश अवश्य ले सकते हैं. दाल न भी लें तो भी चलेगा.
निशा: दीपिका, हरा नारियल के ठेले तो कहीं भी खड़े रहते हैं. उरद दाल सूखी ही भूनी जाती है.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद.
pani ki quANTITY BHI BTAYE
निशा: साक्षी, मूंगफली दाने और उरद दाल आप नहीं डालनी चाहती तो मत डालिये, आप रैसिपी को पढ़िये विधि में पानी की मात्रा दी गई है.
निशा: साजिदा, इसमें टमाटर डालने की आवश्यकता नहीं है, अगर आप टमाटर बहुत ज्यादा पसन्द करती हैं तब आप छोटे छोटे टमाटर काट कर, तड़के के साथ पका कर डाल सकती है.
निशा: शिवानी, सर्च बटन पर चौकलेट केक कुकर में बनाइये लिखिये, रैसिपी वेवसाइट पर दी गई है.
निशा: सपना, बेसन का ढोकला रैसिपी पर नीचे की ओर सावधानियां लिखी हैं उन्है देख लीजिये, ढोकला न फूलने के कारण दिये हुये हैं.
and this upma recipe is grt.. thanx 4 sharing this..
regards
manpreet.
निशा: मनप्रीत, आप बेकिंग कालम में एगलैस केक रैसिपी देख सकती हैं, ये पहले से दी हुई हैं, धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा, तली हुई चीजें कम खानी ही चाहिये, खाने में अच्छी लगती हैं लेकिन ये चीजें देर से पचती हैं, आपकी मम्मी तो चकली अच्छी ही बनाती होंगी, आपकी स्वाद में कहां कमी लगती है, आप स्वयं चकली बनाइये और खाइये तो महसूस कर सकेंगी, धन्यवाद.
निशा: अंजू, ये बताने के लिये, धन्यवाद,
निशा: हीरल, उपमा में पानी ही डाला जाता है, आप बटर मिल्क डालना चाहती हैं तो डालकर बनाइये और बताइये कि उपमा कैसा बना.