सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)

सांबर परम्परागत तमिल भोजन का प्रमुख हिस्सा है. गरमा गरम सांबर से भुने हुये मसालों की महक आपको अपनी ओर खींच ही लेगी.
चाहे चावल हों, बड़ा, दोसा, इडली, रवा इडली सांबर सभी के साथ खाया जाता है. यह कई तरीके से बनाया जाता हैं. इसमें विशेष सब्जियां कटहल (Jackfruit) या मुनगा (Drumstick) डालकर इसे अलग स्वाद भी दे सकते हैं. इसे बनाने में अरहर (तूअर) की दाल और सब्जियों प्रयोग किया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है. तो आइये आज हम सांबर बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sambar
- अरहर की दाल - 100 ग्राम(एक छोटी कटोरी)
- लौकी - 250 ग्राम (कटे हुये टुकड़े एक कटोरी)
- बैगन - 1-2 छोटे
- भिण्डी - 4-5
- टमाटर - 3-4
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
- इमली का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच(यदि आप चाहें तो)
- नमक स्वादानुसार
सांबर मसाला पाउडर - Ingredients for Sambar Masala Powder
- लाल मिर्च - 2 - 3
- धनिया - 1 टेबिल स्पून
- मैथी के दाने - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- चना दाल - 1 एक छोटी चम्मच
- उरद दाल _ 1 एक छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- तेल - 1 छोटी चम्मच
तड़के के लिये
- तेल -1- 2 टेबिल स्पून
- राई - 1 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 7-8
विधि - How to Make Sambar
अरहर की दाल को धोकर 1-2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये (दालें पहले से पानी में भिगो कर पकाने से जल्दी पकती है, और स्वादिष्ट भी हो जाती है).

सांबर पाउडर बनाइये.
कढ़ाई में एक छोटी चम्म्च तेल डालकर गरम कीजिये. चना उरद दाल, और मैथी के दाने डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. जब ये हल्के भुन जायें तो इनमें धनिया, जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनियां, काली मिर्च और लाल मिर्च मिला कर थोड़ा ओर भूनिये.. ठंडा कीजिये और पीस लीजिये. सांबर मसाला पाउडर आप इस्तेमाल के लिये एकसाथ भी बना कर रख सकते हैं , लेकिन अधिक समय तक रखे गये पिसे मसाले अपनी महक खो बैठते हैं . ताजा भुने हुये मसालों से बनी सांबर में जो स्वाद और महक होती है वह अधिक समय तक रखे मसालों से नहीं आती.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
दाल को कुकर में दुगने पानी के साथ डालिये, एक सीटी आने के बाद 4-5 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये, गैस बन्द कर दीजिये.
लौकी, बैगन और भिण्डी को धोकर 1 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये. स्वाद के अनुसार नमक और 3-4 टेबिल स्पून पानी डाल कर, सब्जियों के नरम होने तक पकने दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में राई डालिये, राई तड़कने के बाद करी पत्ता डाल कर भूनिये. अब टमाटर का पेस्ट डाल कर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लग जाय. अब इस मसाले में सांबर मसाला डाल कर 1 मिनिट भून लीजिये.
कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद, कुकर खोलिये, दाल को मैस कर लीजिये, दाल, में टमाटर का भुना हुआ मसाला,और सब्जियां मिलाइये, आपको जितना गाढ़ा सांबर चाहिये, उसके अनुसार पानी डाल दीजिये, नमक और इमली का पेस्ट मिला दीजिये. उबाल आने के बाद सांबर को 3-4 मिनिट तक पकाइये. सांबर बनकर तैयार हो गया है.
सांबर को किसी प्याले में निकालिये, हरे धनिये के पत्ते डालकर सजा दीजिये, गरमा गरम सांबर इडली, दोसा या अपने मन पसन्द रैसिपी के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
अगर आप प्याज वाला सांबर खाना चाहते हैं, तब राई और पत्ते डालने के बाद, एक बारीक कटी प्याज डालकर, हल्का गुलाबी होने तक भूनिये, अब टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मसाला भूनिये, बाकी उपरोक्त विधि से सांबर बना लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 89:
Nisha ji where r u stay in delhi...or somewhere else plz reply soon....
thankas for this recipe
bahut accha laga sambhar sabhi ko
because you are the best
निशा: प्रभा,हल्दी पिसी हुई ले लीजिये, बाकी सब मसाले साबुत ले लीजिये.
mein ye pochana chahti ho ki kya samber masal ke sokhi lal mirch aur kali mirch, sokha dhaniya jarori hai. kya iski jagah pica houa powder nahi chalega. plz.jaldi batai. kya isme garam masla dal saktai hei. taste me koi change to nahi hoga aur samber me kya imli ki jagah amchor dal sakete hai agar ha to kab. mujhe ye bhot pasand hai. jaldi batai.
निशा; मोनिकाजी, आप सांबर बनाने में सारे सूखे और पिसे मसाले का प्रयोग कर सकती हैं, सांबर का स्वाद तो अच्छा ही बनेगा, ताजे पिसे मसाले की महक ज्यादा होती है, इस लिये अगर पोसिबल है, तो ताजे मसाले पीस लीये जाते हैं, सांबर में अमचूर का भी प्रयोग कर सकती है, इसे टमाटर डाल कर भी बना सकती है, अमचूर दाल पकने के बाद डालिये.
निशा: यह तूअर दाल ही है.
nisha maine kal sambar banaya bahut accha bana.
thanks nisha
निशा: अलीना, आपको नारियल ज्यादा पसन्द है, तो 1 टेबल स्पून नारियल का पेस्ट, टमाटर के पेस्ट के साथ डाल कर भून लीजिये, सब्जियों को दाल के साथ इसलिये नहीं उबाल सकते, क्यों दाल को अच्छी तरह मैस करना होता है, टमाटर काट कर डालना चाहती हैं तो छोट्छोटे टुकड़े काटिये और तड़के में डाल कर भूनिये.
u r great......
निशा: प्रगति, मसाले में तो खास फरक नहीं है, लेकिन ताजी मसाले की महक कुछ अधिक होती है.
thanxx for it urz recipe r 2 gud & u the best.....mere parents ko sambar bahut pasand aai.......now they accept that i m a gud cook.its all becoz of u thanx u sooooooo much..
निशा: संध्या, मैं बहुत खुश हूं किआप एक अच्छी कुक बन गई हैं.
thanx
I can't begin to describe how much u've helped me in the past one year. i got married last yr & it wouldn't be an exaggeration if i say that i've literally survived on ur recipes. Thanks so much.
One quick question: I'm a little confused abt how much sambhar powder to use. As the quantities that u've given for sambhar powder makes a lot of it. Appreciate ur help.
निशा: धन्यवाद नेहा, आप100 ग्राम दाल का सांबर या चार सदस्यों के लिये जो सांबर बना रही हो उसमें 2 छोटी चम्मच सांबर मसाला प्रयोग में लाइये.
i am senior cook in "Test Of India". Any one want some tip can contact me.
well i am first time visitor & i found ur site very interesting
निशा: नीलम, आप पिसा हुआ धनियां प्रयोग में ला सकती हैं.
Its a very nice.Kya bina sabji k bhi sambhar ban sakta hai
निशा: शारदा, अगर आप बिना सब्जी के सांबर खाना चाहती हैं आप बिना सब्जी का भी सांबर बना सकती हैं.
निशा: प्रग्या जी, इतने छोटे बच्चों के लिये दाल चावल, वेज पुलाव, दलिया पुलाव, खिचड़ी, दाल चीला, बेसन का चीला, दोसा, इडली, ढोकला, भरवां परांठे. इत्यादि हैल्दी खाने हैं, आप इन्हैं बदल बदल कर अपनी बेटी को बनाकर खिलाइये वो जरूर खायेगी.
kaya ham ye dono item dal sakate hai plz rlp.
निशा: नाजिया, अगर आप बिना प्याज के खाना पसन्द नहीं करती हैं तो अवश्य डालिये मै कई रैसिपी के नीचे प्याज के साथ कैसे बनायें लिखती हूं.
i read your receips daily
nisha ji mujhe ghar par sambar bana hain bina subzi ki sirf daal ke, or masa readynmade use karna chati hu, to pls bataiye kaise baneyga or kya kya samaan chiye hoga
aachi recipe hai thnx
निशा: पूनम, सांवर में अमचुर डाल सकती हैं, सब्जी तो सांवर में कोई भी डाल दीजिये जो आपके पास घर में हो.
jab main sambar banati hu to pahle dal aur loki aur baki vegitables ko sath m hi boil kar leti hu. aur fir oil m tamatar paste fry karke usme sambhar masala dal deti hu. fir dal m mix karke imli ka pani dal deti hu. kya ye tarika bhi thik hai. waise m apke tarike se bhi sambar try karugi...... maire pass sirf sunday hota hai ye recipes m tabhi try karti hu...... THANKS U LOTS DI...
निशा: अरूना, पनीर बनाने की रैसिपी दी गई है आप इसे विशेष काल में देख सकती हैं.
निशा: रितु, ईनो का घोल सब‌से बाद में डाला जाता है और तुरन्त मिश्रण स्टैन्ड में भरकर पकाने रख दिया जाता है.
My compliments for making a very good website. In the meantime let me reach home and have a sumptuous dinner
निशा: प्रियंका, मैं लिखूंगी.
Kya aap maharashtrian recipy jaise puran poli, Kolhapuri rassa upload kar sakati hai?
निशा: स्नेहल, पूरन पूरी मिठाई कालम में देखा जा सकता है.
apka banane ka tarika bahot hi simple hai .. Illike Thank you so much nishaji
निशा: नारियल चटनी के लिए How to make Coconut Chutney पर क्लिक कीजिए
Thanks
निशा: मधु, घर में सांबर मसाला बना कर डाल रही हैं तब बाजार के सांबर मसाला मत डालिये.
निशा: आयुषी, आप को जो सब्जी पसन्द हो आप वह सब्जी डालकर सांबर बनाइये अच्छी बनेगी.
निशा: आशि, अरहर की दाल से सांवर ज्यादा स्वादिष्ट बनता है, आपको अरहर की दाल नहीं पसन्द तो लाल मसूर और मूंग की दाल से भी सांबर बनाया जा सकता है.
Saroj
निशा: सरोज, सब्जियों को उबाल कर सांबर में डाला जाता है, मुनगा और कटहल भी इसी तरह से डाल सकते हैं.
maine apki recepies me se Kela Kofta Curry banayi thi, bahot hi tasty bani thi, ghar me sabne yahi kaha ki aaj to tumne Restaurant me baitha diya hai. Thank you Nisha ji.
निशा: लीला, धन्यवाद.
निशा: नम्रता, आप कोई भी अपने मन पसन्द सब्जी सांबर में डाल सकती हैं, सांबर अच्छा बनेगा.
described the recipe in such an easy way and steps.i tried and it was good.and please dont take it as a comment just want to thanks you.
Thanks for writing.
निशा: अवनि, धन्यवाद.
plz bataiye.
निशा: अविनाश, 5-6 भिन्डी डालनी है, सांबर बिलकुल लिबलिबा नहीं होता है.
aap bahut acchi hai
plz kya aap mughe aapna phone no. dengi
i an only 13 years old girl
meine aapka sambar ki recipi try ki thi and it is vry tasty
thanxxxx
replyyyyyyyyyyyyyyyy sooooooonnnnnnnnnnnnnn
निशा: जेसी, धन्यवाद.
ple aap mughe white rasgulle ki easy recipe bhejde maine kai baar apki website par se dekhker rasgulle banane ki koshish ki lekin rasgule nahi bane
kya hum jitna masala bhun k powder banayenge sab masala hi dalenge kya jitna likha hai
निशा: स्वेता, जी हां सारा मसाला पाउडर बनाकर डालना है, आप अगर मिर्च कम खाते हों तो वह कम कर दीजिये.
निशा: पूजा आप सांबर में अपने स्वाद के अनुसार कोई भी सब्जी डाल सकती हैं.