साबूदाना बड़ा – Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe

साबूदाना बड़े बहुत स्वादिष्ट होते हैं, आप इन्हैं किसी भी छुट्टी के दिन बनाकर घर में सब को खिलाइये, ये सभी को बहुत पसन्द आयेंगे. व्रत में आप इनको फलाहार के रूप में बनाकर खा सकते हैं, लेकिन फलाहारी साबूदाना बड़े बनाने के लिये व्रत का नमक (लाहोरी नमक) का प्रयोग करेंगे. साबूदाना बड़ा बनाने के लिये छोटा साबूदाना ही लीजिये और बड़ी आसानी से साबूदाना बड़ा बना लीजिये.
आईये साबूदाना बड़ा बनाना शुरू करते हैं. (Saboodana Vada, Saboodana Wada, SAGO VADA Sabudana Vada Recipe, sago patties Saboodana Patties, Tapioca patties)
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saboodana Vada
- साबूदाना - 1 कप
- आलू - 4 ( मीडियम आकार के )
- मूंगफली के दाने - आधा कप
- हरी मिर्च - 2 बारीक काट हुई
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Saboodana Vada

साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
मूंगफली के दाने, भुने हुये, छिलका उतारे हुये, दानों को दरादरा पीस लीजिये.
आलू को उबालिये, ठंडा होने के बाद, छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये.
भीगे साबूदाना में अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे रहा है तो निकाल दीजिये. भीगा हुआ साबूदाना, मुंगफली के दाने, आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां और नमक अच्छी तरह मिला लीजिये. साबूदाना बड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा, एक नीबू के बराबर मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, बड़ा गरम को गरम तेल में डालिये, 3-4 बड़े बनाकर कढ़ाई में डालिये और साबूदाना बड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले साबूदाना बड़ा किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछायें और तले हुये बड़े उस पर रख लीजिये. इसी तरह सारे बड़े बनाकर तैयार कर लीजिये.
आपके साबूदाना बड़े तैयार हैं. गरमा गरम साबूदाना बड़े, हरे धनिये की चटनी, य़ा अपनी मनपसन्द चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 61:
निशा मधुलिका:- यदि साबूदाना एक कटोरी है तो पानी दो कटोरी होना चाहिये. बाद में साबूदाने से अतिरिक्त पानी निकाल कर फैंक दें
aapki website ki tarif maine etni jagah ki hai ..ab sabhi mere dost yaha aakar recipe lete hai
Mughe website dekhkar banane aur khane ka man karta hai..annapurna devi ki aap per hamesha kripa rahegi
I like it very much...
All the best...
my husband liked it too much...
Thanks nisha jee
your site is too good than any other site like Tarla dalal....
ur works r good..
Keep It Up..
pratibha kushwaha
aap kirpa kare ki use mera message de ki mein uski best friend RITA DOGRA HONG jo ki use pichle 15years dond rahi hoan. kya woh wahi hai jiske farther AIR FORCE personel thae aur woh 1988/89 KV, Hakim pet mein padti thi. aapka bhut dhanyavad
निशा: रीता जी, आपका सदेशा और आपका ईमेल प्रतिभा जी तक पहुंचा दिया है. यदि ये वही प्रतिभा हुईं जिन्हें आप खोज रहीं है तो ये आपसे अवश्य संपर्क करेंगीं
Santosh Bhatia
thank you so much
निशा: शिल्पी, साबूदाने से पानी बिलकुल निकाल दीजिये, आलू को एकदम बारीक मत कीजिये, मूंगफली के दाने दरदरे ही रखिये, धीमी गैस फ्लेम पर करारे होने तक तलिये, अतिरिक्त तेल हटाने के लिये साबूदाना बड़ा नैपकिन पेपर पर रखिये.
Please add some more new receipies for Navratri fasting
maine saboodana vada banaya..bahut crispy aur tasty bana bt wo thoda thoda teeth mein chipak raha hai..samajh nhi aa raha ki kya galti ho gyi...
malai kofta kaise banaya jata he.
abhi tak to nahin try kiya hai par aab jaroor banaunga sabudane ki bade.. i kile cooking v much and i also try to make somthing diff.
lekin meri mummy ne sab bigad diye
to kacche hi kha liye hamne to
just kidding
actually nice recipe !!!!!
निशा: रिचा, साबूदाना बड़ा के लिये छोटा साबूदाना ही लेते हैं, क्यों कि ये अलग अलग रहते हैं, आप बड़े बनाइये, अगर बिखर रहे हों तो हल्का सा मिक्सर में चला लीजिये ताकि ये बाइन्ड हो जांय.
thank you so for these recipes.
happy navratrey
निशा: पायल, अगर तेल अच्छी तरह गरम नहीं हुआ हो, कम गरम हो तो बड़े चिपकते हैं.
निशा: रेनू, बड़े के लिये छोटा साबूदाना लीजिये, भिगोइये वे बाइन्ड हो जाते हैं.
निशा: सीमा, आलू और साबूदाना को अच्छी तरह मैस न किया हो या तेल अच्छी तरह गरम नहीं हुआ हो तब बड़े फट सकते हैं.
निशा: ममता, बेकिंग कालम में आप बिना अन्डे का केक और कुकर में चौकलेट केक बनाना का तरीका देख सकते हैं. इनका लिंक निम्न है,
How to make Eggless cakes
निशा: राजिन्द्र, साबूदाने को अच्छी तरह मैस कीजिये, तेल पर्याप्त गरम हो, ठंडे तेल में बड़े डालने से वड़े फट सकते हैं.
निशा: नीलम, साबूदाने बड़े को आप धीमी गैस पर,कुरकुरे होने तक तलेंगी तो बड़े कुरकुरे बनेंगे.