केला कटलेट – Raw Banana Cutlet Recipe – Plantain Cutlet

plantain_cutlets

शाम को खाने से पहले अगर कुछ हल्का फुल्का खाने का मन करे तो आप कच्चे केले के कटलेट्स (Raw Banana Cutlet ) बना सकते हैं. अपनी पसन्द से आप केले कटलेट सिर्फ केले से या केले आलू मिलाकर किसी भी तरह से बना सकते हैं,

कच्चे केले के कटलेट्स आप व्रत रखते हुये फलाहार के रूप में भी ले सकते हैं.  यदि आप इसे फलाहार के रूप में न लेना चाहें तो सैंधा नमक के स्थान पर सामान्य नमक और सिंघाड़े या कूटू के आटे की जगह कार्न स्टार्च या बेसन का प्रयोग करें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Banana Cutlet

  • कच्चे केले - 4 -5 (400 ग्राम)
  • आलू - 2 -4
  • सिघाड़े या कूटू का आटा (या बेसन) या कार्न फ्लोर - 2 -3 टेबल स्पून
  • सैधा नमक ( या सामान्य नमक) - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच)
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक -  1 इंच अदरक टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां -एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • तेल - कटलेट तलने के लिये.

विधि How to make Raw Banana Cutlet

केले अच्छी तरह धोइये, दोनों ओर से डंठल काट लीजिये, केलों को कुकर में अलग बर्तन में रखकर भाप में पका लीजिये, या माइक्रोवेव में 3 -4 मिनिट लगाकर भून लीजिये. आलू को भी उबाल लीजिये.

केले के ऊपर से छिलका उतारिये और मैस कर लीजिये, आलू को छीलिये, मैस कर लीजिये या इनको कद्दूकस कर लीजिये.


एक बर्तन में मैस्ड या कद्दूकस किये आलू, केले, नमक, काली मिर्च और हरा धनियां डालिये, अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण को गूथे गये आटे जैसा बना लीजिये.
Raw Banana Cutlets
नानस्टिक कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये और थोड़ा सा मिश्रण हाथ से निकाल कर गोल करके हथेलियों से दबा कर चपटा कर लीजिये. चार- पांच गोले बनाकर, चपटे करके, कढ़ाई में सिकने के लिये रखिये.  दोनों ओर पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेक कर कटलेट निकाल कर प्लेट में रख लीजिये, सारे कटलेट इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. केले के कटलेट तैयार हैं

केले कटलेट को डीप फ्राई कीजिये: कटलेट डीप फ्राई करने के लिये मिश्रण में 2 टेबल स्पून सिघाड़े या कूटू का आटा डाल कर और मिला लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मिश्रण से नीबू के बराबर आटा तोड़िये और अपनी मन पसन्द आकार के कटलेट बनाकर गरम तेल में डालिये, एक बार में 3-4 कटलेट बनाकर तले जा सकते हैं,  कटलेट को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये, तले हुये कटलेट कढ़ाई से निकालिये और किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, सारे कटलेट इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम केले के कटलेट तैयार हैं, ताजे दही और हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी के साथ केले के कटलेट परोसिये और खाइये.

  • चार सदस्यों के लिये,
  • समय - 30 मिनिट

टिप:

केले या आलू के कटलेट वगैरह बनाते समय आलू को उबालने के तुरन्त बाद प्रयोग न करें.  इन्हें एक घंटे के लिये फ्रिज में रख दें तो आपके कटलेट, भल्ले या सलाद बहुत अच्छे बनेंगे.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 13:

  • mikki on 13 October, 2010 08:40:58 AM
    hello mam, aape ki recipe acchi hai.hum jerur try kerenge per agar hume thoda chatpata aur spicy kerna ho to kay hun alu aur veg. cutlet ki terha masala mix kere to accha legega? kyoki humne kecche kele ki veferes hi try ki hai jo bazar se late hai isliye. thanks.
    निशा: मिक्की आप मसाला अपने स्वाद के अनुसार डाल लीजिये. ये रैसिपी हमने विशेष कर व्रत के लिये लिखी है.
    Reply
  • deepa ahuja on 13 October, 2010 13:40:29 PM
    mam bahut hi badiya recipes hai thks mam.......mam fafda (gujarat me jo naste me khaya jata hai) or raw papaya chatnee bataye..........
    Reply
  • sunita on 13 October, 2010 21:11:56 PM
    very nice pls tell recipe of fafda and other variety of ur style
    thnk u
    Reply
  • ruchi on 15 October, 2010 10:41:15 AM
    nishaji ,
    very nice vrat ke liye to perfect hai
    Reply
  • jyoti on 01 November, 2010 13:47:38 PM
    it is very testy.
    Reply
  • chanchal purbia on 17 February, 2011 15:43:33 PM
    hi di what a recipes yar itna clarifie that i enjoy it i made lot of dishes thanks
    Reply
  • mudita on 28 February, 2011 11:25:30 AM
    banana kachcha hona chaiye ya paka hua
    निशा: इसके लिए केला कच्चा ही होना चाहिए.
    Reply
    • Brahm Deo Sharma on 28 February, 2011 13:14:17 PM
      krapya puri recipe padhey , dhanyawaad.
      Reply
  • KAMAL PREET on 03 June, 2011 17:19:10 PM
    KELA PAKA NAHI HO SAKTA
    Reply
  • sushmita lokre on 10 July, 2011 19:14:21 PM
    Its very nice receipe.can we add green chilli in it.

    निशा: सुशमिता, आप किसी भी रेसीपी में अपने स्वाद और पसंद के मुताबिक इन्ग्रेडिएन्ट्स डाल सकती हैं.
    Reply
  • Sanaya on 14 December, 2011 20:43:29 PM
    Nisha mam, its very good recipe,I will definitely try it lekin ismai kuch or vegetable use kiye ja sakte hai.please rply

    निशा: सनाया, आपको जो भी सब्जी पसन्द हो, आप कद्दूकस करके या बारीक काट कर मिला कर कटलेट बना लीजिये.
    Reply
  • neelam on 22 February, 2012 02:49:35 AM
    besan kab mix karna hai misharan me hi???

    निशा: नीलम, कटलेट का मिश्रण बनाते समय्, केला, आलू सारे मसाले और बेसन या जो भी आटा डालना चाहें वह मिला लीजिये.
    Reply
  • Sonia on 07 March, 2012 01:52:09 AM
    Dear Nishaji Aapka recipe dikhane ka bhav bahut hi achha hai mujhe Lagta hai mujhe aapki site ka pata itni der se kyon hua. Ab to Roj ek dish banati hi hoon. Hum to aapki biography ka video bhi dekhna chahenge.Aapki Ayurvedic home remedies kahan dekh skate hain? Bus aapke liye to man se duaa hi nikalti hai.

    निशा:
    सोनिया, अभी हमने होम रैमिडीज पर काम नहीं किया है, मुझे समय मिला तो मैं इस पर अवश्य काम करूंगी, आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
    Reply
  • rohini on 13 May, 2012 21:00:08 PM
    very yummy recipe...
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad