पाव भाजी - Pav Bhaji Recipe - Pao Bhaji Recipe

पाव भाजी (Pav Bhaji) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बनाने में बहुत ही आसान, पाव भाजी को बनाने में समय भी कम ही लगता है, आपके यहां मेहमान आये हो या किटी पार्टी हो, आप पाव भाजी बनाकर अपने दोस्तों को खिला सकती हैं, तो आइये आज हम पाव भाजी बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji
चार लोगों के लिये. समय - 40 मिनिट
पाव बनाने के लिये
- ताजे पाव (Pav Bread) - 12
- मक्खन-पाव सेकने के लिये (100ग्राम)
भाजी
- सेम, गाजर,फूल गोभी, शिमला मिर्च -500 ग्राम(सारी सब्जियां एक एक कप)
- आलू -200 ग्राम (3-4 मीडियम आकार के)
- टमाटर- 4 बारीक कटे
- हरी मिर्च-4-5 बारीक कटी हुई
- अदरक -1-2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- मक्खन या देशी घी- दो बड़े चम्मच
- जीरा-1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर-आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -1 1/2छोटी
- लाल मिर्च पाउडर-आधा छोटी चम्मच
- पाव भाजी मसाला -2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं तो)
- गरम मसाला- एक चौथाईछोटी चम्मच
- हरा धनियाँ-आधा छोटी कटोरी बारीक कटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
विधि - How to make Pav Bhaji
पाव भाजी को सब्जियों को हल्का सा कुकर में उबाल कर बनाया जाता है या आलू उबाल लें और हरी सब्जियां उसी समय मक्खन मैं भून कर, मैस करके भी बनाया जाता है, जैसे भी आपको आसानी हो उस तरह से पाव भाजी बना सकते हैं.
अभी हम सब्जियों को हल्का सा उबाल कर बना रहे हैं, सेम,गाजर, फूल गोभी और आलू को छील कर धोइये,छोटा छोटा काट लीजिये. सब्जियों को कुकर आधा छोटा गिलास पानी के साथ भरिये और एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. कुकर खुलने के बाद सब्जियों को चमचे से मसल लीजिये.
कढ़ाई गरम कीजिये और घी डालिये. गरम घी में जीरा डाल दीजिये , हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, पाव भाजी मसाला डाल कर चम्मच से चलायें. मसाले में टमाटर डालिये और 2-3 मिनिट पकाइये तथा चमचे से मैस कर लीजिये, लाल मिर्च पाउडर, शिमला मिर्च और नमक डाल कर 2 -3 मिनट पकायें.
तैयार भुने हुये मसाले में पहले से मैस की हुई सब्जियाँ मिला दीजिये 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिलाइये, गैस बन्द कर दीजिये. भाजी तैयार है, भाजी को प्याले में निकालिये, हरे धनिये और मक्खन डाल कर सजाइये.
पाव ब्रेड (Pav Bread) पर मक्खन लगाकर सेकिये.
गैस पर तवा गरम कीजिये. पाव को बीच से चाकू की सहायता से इस तरह काटे कि वह दूसरे तरफ से जुड़ा रहें. मक्खन लगा कर दोनों तरफ से गुलावी होने तक सेकें(दिल्ली में बम्बई जैसे साफ्ट पाव नहीं मिलते वह काटने पर अलग हो जाते हैं, तो कोई बात नहीं हैं उन्हैं हम अलग अलग ही सेक लेंगे).
गरमा गरम पाव, गरमा गरम भाजी के साथ परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज पसन्द करते हों, तब एक प्याज बारीक कतर कर, जीरा भूनने के बाद, हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और बाकी सब उपरोक्त विधि से भाजी बना लीजिये.
पाव भाजी पूरा खाना है जिसे आप लन्च या डिनर में कभी भी बनाकर खा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 84:
name like MDH / EVEREST ETC... Which
masala you used.
I want to know GOBI KA KHEEMA receipe,
if u are
PLZ KYA AAP BESAN KE KHAKHRE KI RECIPIE BATA SAKTI HAIN.
Vegetables ko pressure cooker mei 1 siti tak boil karna hei usme kitna pani daal kar boil karna hei. Please advise.
With Thanks
Jyoti
निशा: ज्योतिजी, आप सब्जियों में आधा गिलास पानी मिला कर उबालिये.
I was trying pav bhaji for the first time. I followed your recipe.
And my hubby liked the pav bhaji v much.
thanks to you
Warm Regards
Seema
he plese plese advise
निशा: रजनी, आप और कोई सब्जी अगर ज्यादा पसन्द करती हैं तो मिला सकती है.
निशा: शिखा आप भाजी बनाते समय थोड़ा पानी डाल कर उसको अपने पसन्द जैसा बना सकती हैं.
thanks nishaji,
par sabzi ka colour red nahi yellow tha, please advise.
निशा: रेखा, लाल कलर लाने के लिये कश्मीरी लाल मिर्च का प्रयोग कीजिये.
निशा" निशा, प्याज डालने का तरीका नीचे की लाइन में दिया हुआ है.
and your recipies are really very nice.....
please chinees recipies bhi add kijiye......
thanks
thanks
Greetings of the day,
my qustion is how to make the pav bhaji masala,
please suggest us
Thanks & regards,
Salim
aap ki recipies is very nice
Thanks
Regards
Monika Khatri
- Kailash Suthar, Ahore
sab bahut hi achhi bani.maine khana banana hi apki recipe padke sikha hai but m ek working hu aur study bhi karti hu to mujhe cooking k liye kam hi time milta hai please kuch aisi receipe batayie jo jaldi bhi bane aur healthy bhi ho aur tasty bhi lage.
thanks
निशा: जितेन्द्र, आप सर्च बटन पर पूरन पोली लिखकर सर्च कर लीजिये, यह रैसिपी दी हुई है. इसका लिंक निम्न है
Puranpoli Recipe
निशा: सैमा, धन्यवाद. सांबर की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकती हैं.
निशा: रंजन जी, धन्यवाद.
mujhe apki site se new receipes sikne ko mil rhi h, so thanx 4 that mam.
Plz mujhe manchurian bnane ki receipe btaye.
How r u ?? i just visited your site now & i got this recipe..
What is sem ?? Kaunsi subzi hai yeh ??
Reply.. Thank you !!
निशा: सेम को बीन्स कहते हैं.
MUJHE APKI PAV BHAJI RECEIPE SAB KO BAHUT
PASAND AAYA HI THANK YOU !!
b v cn kmh5;'v m,hkmf'
madnf
vxc n sdf b
निशा: वैशाली, आप पाव भाजी रैसिपी सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं, वेवसाइट पर रैसिपी पहले से दी गई है.
निशा:कृतिका, धन्यवाद.
But what is sam?
निशा: महेन्द्र, सेम बीन्स को कहते हैं.
apne pav bhaji recipe ke video ki jagah methi aalu ka video laga diya hai..............please check it.
निशा: मीनाक्षी, आप अपनी पसन्द से सब्जी ले सकती हैं.
निशा: कविता, सब्जियां आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा या कोई भी सब्जी डालें और कोई भी हटा सकती हैं.
निशा: मन्जीत, अरबी को अजवायन और कद्दू को मेथी डालकर बनाते है, और सभी सब्जियों में जीरा का ही प्रयोग किया जाता है.
निशा: मुस्कान, बैगन का भुर्ता, आप सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं, ये वेवसाइट में पहले से दिया गया है.
निशा: चेतना, इन्हैं बीन्स भी कहते हैं.
realy nice keep it up
ram
निशा: पूनम, फूल गोभी ज्यादा अच्छा लगता है, पत्ता गोभी भी डाला जा सकता है, अपनी पसन्द के अनुसार सब्जी डाल सकते हैं.
निशा: आमिर, लच्छा परांठा वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लच्छा परांठा लिखकर रैसिपी देख सकते हैं.
husband ne laptop khol nisha ji ap ki site khole aur de aur khene lage nisha ji se sikh lo
i am very happy to know about
निशा: शिल्पा, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: मो. खान, पाव ओवन में अच्छे बनते हैं.
kya aap mujhe chilly potato ki recipe bata doge?
please
निशा: चंचल में कोशिश करूंगी.