पानी पूरी – गोलगप्पे – Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

आप इसे गोलगप्पा (Gol Gappa) कहते हैं या पानीपूरी (Pani Puri )? नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसको गोल गप्पा भी कहते है. कभी चांदनी चौक या सीताराम बाजार जायें तो गोलगप्पे खाने का मौका मत छोडिये.
यूं तो रेस्टोरेन्ट और माल्स में भी आपको गोल गप्पे खाने को मिल जायेंगे, पर ठेले से बाजार में खड़े होकर, बाजार की छटा देखते हुये गोल गप्पे का मजा ले सकते हैं. पानी पूरी गेहूं के आटे से, या आटा और सूजी बराबर बराबर लेकर, या फिर सूजी और मैदा से. आप भी अपनी चाहत के अनुसार किसी आटा या सूजी के गोल गप्पे बना सकते हैं. हम यहां आटा सूजी को मिलाकर गोल गप्पे बना रहे हैं.
डिब्बाबन्द संस्कृति का युग है तो आप पैकेट बन्द गोल गप्पे भी मिलते हैं, घर में पानी बना लें और पानी पूरी के साथ आलू चने और चटनी के साथ खाइये. लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर ही बना कर ताजे ताजे गोल गप्पे खा सकते हैं. आइये आज हम घर पर गोल गप्पे बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa - Pani Poori
- गेहूं का आटा या मैदा -आधा कप
- सूजी -1 कप
- तेल
विधि - How to make Pani Poori - Golgappa
आटा और सूजीको एक बर्तन में निकाल कर अच्छी तरह मिला लें. गुनगुने पानी की सहायता से पूरी जैसा आटा गूथ लें( आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर गूथें )

गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढक कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. पानी पूरी को 2 तरीके से बनाते हैं, आपको जो तरीका अच्छा लगे उस तरीके से आप गोल गप्पे बना लीजिये.
पहला तरीका
गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. इन लोइयों को कपड़े से ढक कर रख लीजिये. एक एक करके सारी लोईयों को करीब 2 इंच व्यास में गोल बेल लें. इन बेलीं हुयी पूरियों को भी कपड़े से ढक कर रख लीजिये और तल लीजिये.
दूसरा तरीका
आटे से बड़ी लोई(एक अमरूद के बराबर आटा लेकर)बनाइये, इस लोई को 2 मिमी. मोटी 10-12 इंच के व्यास में बेल लीजिये और एक ढक्कन की सहायता से गोल गोल जितने भी गोल गप्पे कट सके काट लीजिये, गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अतिरिक्त आटा फिर से आटे में मिला कर लोई बनाइये, इसी तरह से बेल कर गोले काट लीजिये, सारे आटे के गोले काट कर ढककर रख लीजिये. एक एक गोल उठाकर थोड़ा और बेलिये और पतला कीजिये, लम्बाई में बेलकर लम्बे आकार के गोल गप्पे या गोलाई में बेल कर गोल गोल गोल गप्पे तैयार कर लीजिये. सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लिये हैं, तो अब इन्हैं तल लेते हैं.

1. गोलगप्पे के लिये आटा थोड़ा सख्त गूंथे. 2. जब तलें तो कलछी से दबाकर फुलायें. 3.गोलगप्पे जैसे ही फूल जायें तो गैस थोड़ा हलकी कर दें. 4. जब तक ठंडे न हो जाये, इन्हें खुला ही रखें नहीं तो यह मुलायम हो जायेंगे.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. 4-5 पूरियां या कढ़ाई में जितनी पूरियां आ जायं, तेल में डालिये और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलायें, फूलने पर इन्हें दोनों ओर से अलट पलट कर धीमी गैस पर तलिये. कुरकुरी और ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखते जायं और दूसरी बार और पूरियां कढ़ाई में डाले और तलें. सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. पानी पूरी तैयार है.
पानी पूरी खाने के लिये पानी भी चाहिये. सबसे आसान तरीका गोल गप्पे के लिये पानी बनाना: जलजीरा मसाला लीजिये और पानी में घोलिये, अच्छे स्वाद के लिये, नीबू और नमक मिला लीजिये. पानी पूरी खाने के लिये पानी तैयार है. उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, आप चाहें तो उसमें भुना जीरा और नमक मिला लीजिये.
मीठी चटनी बना लीजिये और खा कर देखिये गोल गप्पे कैसे बने हैं.
गोलगप्पे के पानी बनाने के लिये:
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pani Puri Pani
- हरा धनियां - आधा कप पत्तियां
- पोदीना - आधा कप पत्तियां
- इमली या अमचूर पाउडर - 2 छोटे चम्मच(या 2 नीबू का रस)
- हरी मिर्च -2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- भुना जीरा -1 - 2 छोटे चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Golgappa Pani
धनिये और पोदीने की पत्तियां साफ पानी से धो लीजिये.
सारे मसाले और धनियां, पोदीना को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसे हुये मसाले को 1लीटर पानी में घोल लीजिये. लीजिये आपके हाथों से बनाया हुआ जल जीरा पानी पूरी के साथ के लिये तैयार है.

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 276:
thanks n good luck
निशा: शिप्रा जी सूजी का मतलव रवा से है.
निशा:देवेन्द्र जी, या तो आपने पानी पूरी तेज आग पर तल दी है, या गरम गरम ढक देने से पूरिया मुलायम हो जाती हैं.
thanx nisha ji
निशा:नेहा, गैस फ्लेम को मीडियम रखें,कढ़ाई से निकाल कर खुली ही रखें,ठंडा होने के बाद ही ढकें. पानी पूरी अच्छी और करारी बननी चाहिये.
निशा: नुपुर सूजी के गोलगप्पे भी इसी तरह से बनाये जाते हैं. आटे की जगह सूजी में थोड़ा तेल डाल कर गूथिये, एक घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, और इसी तरह सूजी के गोल गप्पे बना लीजिये.
निशा: सोम्या, पूरी पतली तो बेलनी ही है, लेकिन तलते समय भी ध्यान रखना है, तेल पर्याप्त गरम हो, पूरी को थोड़ा कलछी से दबा कर फुलाने की कोशिश कीजिये और कुछ पानी पूरी तो बिना फूली रह ही जाती है जो दही, मीठी चटनी के साथ खाई जाती हैं.
निशा: व्यास = diameter of a circle, मिमी. = mm (millimeter)
निशा: मनु, अगर आप तुरन्त बेल कर पूरी तलना चाहते हैं तो तल सकते हैं, पूरी बेल कर रखना आवश्यक नहीं हैं, वो तो इसलिये कि अगर हम अकेले पानी पूरी बनायें तो बेलना और तलना एक साथ करने में थोड़ी मुश्किल होती है इस लिये इसे पहले बेलकर रखकर भी तला जा सकता है.
निशा: विनय, इसी तरह से फूलती है.
निशा: दीपाजी, आटा तो अच्छी तरह गूथा जाना चाहिये ही, पूरियो के फूलने के बाद गैस फ्लेम कम करके उन्हैं तलिये तो वे मुलायम नहीं होंगी.
निशा; अनु आप सूजी के गोल गप्पे बना लीजिये, मीठी सास की जगह मीठी चटनी देख लीजिये. सास बनाना भी मैं लिखुगी.
निशा: अनु, इसके लिये फिक्स समय नहीं, लोइयों को आप जितनी देर तक गोलगप्पे बनते हैं उतनी देर तक ढक कर रख लीजिये ताकि लोइयां सूख न जायें.
MAGAR NISHAJI ME EK BAT KO LE KE CHINTIT HU KYA SIRF OIL OR SUJI KO ASANI SE GUTHA JA SAKTA HAI
MUJE LAGTA NAI KI YE ITNA ASAN HAI PLZ HELP KARE ISE SUJI OR OIL KE SATH HI GUTHNA HAI YA FIR THODE PANI KI SAHAYTA B LE SAKTE HAI
निशा: अनु सूजी आटा पानी के साथ ही गूथना है.
निशा: चारू, गोलगप्पे का आटा पूरी के आटे से सख्त गूथिये, गोलगप्पे मीडियम और धीमी आग पर सेकिये.
निशा: वर्तिका, गोलगप्पे का आटा पूरी के आटे से सख्त गूथिये और गोलगप्पे धीमी आग पर तलिये.
u gave very amazing recipe fo gol gappa. but can u write the recipe for
mithi chutni please.
Thanks
निशा: निशा, पानी पूरी सिर्फ सूजी की भी बनाई जाती है, मैदा मिलाकर भी बना सकते हैं. आप पानी पूरी को फूलने के बाद धीमी आग पर ब्राउन होने तक तलिये तब वह कुरकुरी रहेगीं.
supurb dish yaar
bcoz of u i become the head of my family
by the way i m 13 years old
keep going
gud luck
निशा: अंजली आप इतनी छोटी सी होकर, इतना अच्छा कमेन्ट लिख रही हो तुमको हैड होना चाहिये, धन्यवाद अंजली,
निशा: रजनी, गोलगप्पे, फूलने के बाद, धीमी आग पर तलिये और पूरी तरह ठंडे होने तक खुले ही रखिये.
Thanks
निशा: प्रीती, खट्टे पानी के लिये आम की खटाई, नीबू और टाटरी कुछ भी डाल सकती हैं.
Thanks alot
maine gol gappe banay, bahut hi sabdisht bane, Receipe batane ka dhanyebad.
suji mai atta milana jaruri nahi hai kya.
kripa karke batayan
mere bachcho ko gol gappe bahut pasand hain, aapki batai receipe se ab gol gappe ghar main hi bana liya karungi.
Many-many thank for Receipe.
thanks...........
निशा: सोनियां , आप चटनी कालम में मीठी चटनी बनाना देख सकती हैं.
aata 1 cup, suji 1 cup to kitne grms honge pls. bataiye nishaji..
निशा: प्रिया, 1 कप = 200 ग्राम
n really lovely
निशा; स्वाति, सूजी को रवा भी कहते हैं, मीठी चटनी के लिये आप चटनी कालम से देख सकती हैं.
ab meri biwi mujhe golgappa khilakar mera
pet bhregi
निशा: मुस्तानसिर, हर रैसिपी को एकदम सही बनाने के लिये प्रैक्टिस की जरूरत होती है.
As per your advice, I tried to put 5 cirles one by one, but by the time I completed, they were already very dark brown before I could even press them with channi(round steel spatula we use to make puris).
So when we put them how much shud be the gas flame, medium or what? Mine was on high and I immediately reduced it whileI put the first rounded gol gappa in it but it burnt badly.
Plz guide.
God Bless You
Regards
Anuradha.
निशा: अनु आपने अधिक गरम तेल में डाल कर गोलगप्पे तले हैं, तेल नार्मल गरम हो और बाद आग धीमी कर के कुरकुरे होने तक गोलगप्पे तलने हैं. बार बार बनाने से सारी समस्या आसान हो जाती हैं.
निशा: ये चटनी आप चटनी कालम में जाकर पढ़ सकती हैं.
baking powder ki jagahe baking soda use kar sakate hai kya?
PLEASE TELL ME SOON...
निशा: रेखा, आप बेकिंग सोडा यूज कर सकती हैं लेकिन यह बेकिंग पाउडर की मात्रा का आधे से भी कम प्रयोग में लाइये.
pani puri ko do tareeke se banaya jata h or dono me ingredient b alag alag dalte h. ek panipuri lambi shape me or ek gole shape me hoti h. me gole wali panipuri banana chati hu.plz bataiye ki gole wali pani puri me maida dalega ya gehu ka aata.
निशा: रेखा, आकार का फर्क है, सामग्री कोई भी हो सकती है. आप लेख को एक बार और पढ़ लीजिये.
panipuri me bilkul pure gehu ka aata kam me le ya chane or jow ke mixture wale aate se kam chal jaega.
plz bataiye
निशा, मीनू, हमने तो चने और ज का आटा डाल कर कभी पानी पूरी नहीं बनाई, आप बना कर देख सकती हैं.
gol-gappe karare bnane ho to??
निशा: गोल गप्पे करारे ही बनाये जाते हैं.
निशा: दीपिका, सूजी से भी गोलगप्पे बनाये जा सकते हैं.
निशा: अर्चना, गोलगप्पे का आटा लगाने के बाद आधा घंटे ढककर रखिये, तेल के पर्याप्त गरम होने पर गोल गप्पे कलछी से दबा कर फुलाइये धीमी आग करके और कुरकुरे होने तक सेकिये.
निशा: नेहा, आटे में सूजी मिलाने से पानी पूरी अधिक कुरकुरी बनतीं हैं
thanks for replying me.aj maine panipuri try ki par ye hard hain jisse khaane se tongue cut si jati hai.reply me aise kyu bane?
nisha ji plz golgappe ke liye meetha pani kaise banate hain?
waiting for your reply.....
निशा: नेहा, गोल गप्पे तलते समय आग पर ध्यान दीजिये.गोलगप्पे के साथ मीठी चटनी खाई जाती है.
निशा: नेहा, ये पूरी रिफाइन्ड तेल में तली जाती हैं.
I WANT TO CONGRATULATE YOU TO IMPLETEMENT SUCH SITE.
THANK U
निशा: ज्योति, बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: बेकिंग पाउडर डालने से पानी पूरी खस्ता बनती है. बेकिंग पाउडर खाना सोडा और स्टार्च इत्यादि से बना होता है.
jaisa aapne kaha tha vaisa hi kiya....bt still not kararing...
निशा: विनय, रिफाइन्ड तेल गोल गप्पे बनाने के लिये अच्छा है. 1 टेवल स्पून में लगभग 10 -12 ग्राम सामग्री आती है.
sabhi logo se anurodh hai ki pani ppeeei leeeee......AUR PURI KHA le ......aur samjhe pani puri khaa liya
निशा: अल्का, धीमी आग पर तली गई पूरी कुरकुरी बनती है.
i have gone through all yr recipes and personally came to the conclusion that you are the best cookery writer in the world.As i am also a master chef and have completed hotel management with l;ot of experience and have read thousand of cookery books,but yr recipes are best of all the writers and i have no words to comment .so i again congratulate yu from the bottom of my heart.please write me i will wait for yr reply.I would also like to speak to yu kindly send me yr tel no. regrds saranjit singh sehgal chef,mob.097177777777777777846535,res.no.011-------------25997580 new delhi
निशा: सहगल जी, आपके इस कमैन्ट से मुझे बहुत ज्यादा खुशी हुई है,आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुघन्द, धन्यवाद.
निशा: स्वेता, पूरियां फूलने के बाद धीमी आग पर तल कर कुरकुरा करना होता है.
Abhi sardiyon me pudina nahi mil pa raha to main pani ke kya use karu or agar baking powder na mile to ENO daal sakte hai or kitna.
Please tell me. I'am waiting
i was looking for making egg less cake on website. i found your website. I make pani puri always at home from my childhood. you have given two different photos of puri in oil. why it is different in shape. one is round and one is in oval shape? is there any reason?
निशा: मीना, धन्यवाद.
Meena Singh Chandigar
निशा, मीना जी, आपको भी नव वर्ष मुबारक हो.
Dear Nishji,
Being a very busy Lawyer I love cooking.
I have learned so many recipes from your site and in each and every recipe I found some new system.Three times in a week I make recipes from your site.Thank You for your site and knowledge.
निशा: रामकृ्ष्ण जी, धन्यवाद.
निशा: अदिति, धन्यवाद.
banaye the woh puriya hi ban i
निशा: पूजा, कभी कभी पहली बार में अ़च्छी चीज नहीं बनती, लेकिन आप बार बार कोशिश करें तो जरूर से पानी पूरी अच्छी बनेंगी.
Aur iske pani mein imli dale to ye sahi hai ?
निशा: राना, सूजी बिना डाले भी गोलगप्पे बनते हैं. इमली का पानी भी बहुत स्वादिष्ट बनता है.
निशा: जीहां, सूजी रवा को ही कहते हैं
निशा: स्वाति, बार बार बनाने से ये सारी परेशानी अपने आप दूर हो जाती हैं.
निशा: कंचन, सर्च बटन में मीठी चटनी लिखकर देख सकती हैं ये चटनी, पहले से दी गई है आपके लिये.
निशा: आयशा सूजी डालने से पानी पूरी एकदम खस्ता बनती हैं. वैसे आप आटे से भी इन्हें बना सकती हैं.
निशा: रूबी, आप पानी पूरी को धीमी आग पर कुरकुरी करके तलिये और इन्हें दो तीन घंटे तक खुला ही छोड दीजिये. यह फिर कुरकुरी ही रहेंगीं
kya aap saunth banana batein . market mein red saunth milti hai kya aap hamein same banana batein
than u.
निशा: अंजली, चटनी कालम में मीठी चटनी दी गई है, इसे सोंठ भी कहते हैं, आप अपने हाथ से ये मीठी चटनी बनाइये, घर में बनी चटनी खाकर बाजार की मीठी चटनी आपको बिलकुल पसन्द नहीं आयेगी.
mam panipuri ki puriyon ko kade karne k liye kya papad khar dalna padta hai....plz bataye...anamika raipur c.g.
निशा; अनामिका, पानी पूरी को फूलने के बाद धीमी आग पर कुरकुरी करना होता है.
निशा; अनामिका, खार डालने की आवश्यकता नहीं है लेकिन पानी पूरी को फूलने के बाद धीमी आग पर कुरकुरी करना होता है.
निशा: पूजा, गोल काटने के लिये पूरी को थोड़ा मोटा रखा गया है, काट कर गोल को फिर से बेल कर पतला किया जाता है.
mujhe plz. ye bataiye ki in golgappon ko kitne din store kar sakte hain..aur wo bhi kya vaccum tight containers me hi karna zaroori hai...reply lijiyega.
निशा; संध्या, गोलगप्पे आप किसी भी डिब्बे में रखकर 4-5 दिन तक रख कर खा सकती हैं.
निशा: पल्लवी, गोलगप्पे दोनों तरफ से कुरकुरे होने तक तलिये.
Outstanding.
Mujhe pani puri banani nahi aati thee,bt aapkke recipe se mujhe kaphi help mili hai.Thanks
निशा: मुकेश, बिलकुल इसी तरह आटे के गोल गप्पे भी बनाये जाते हैं.
निशा: आरुषि, सारे गोल गप्पे एक ही तरीके से, जो तरीका दिया हुआ है उसी तरीके से बनाये जाते हैं.
निशा: आरुषि, आप गोलगप्पे को फूलने के बाद आग धीमी करके कुरकुरे होने तक तलेंगी तो वे कुरकुरे रहेंगे.
kya puri ke saath matar ki daal bhar kar use kiya jaa sakta hai..pls mater ki daal kaise banegi?
निशा: जया, आप पानी पूरी में मटर की दाल भर कर खा सकते हैं, साबुत मटर या दाल भिगोइये और उबाल लीजिये.
can i make golgappas only with aata i dont want suji in it will it work???
निशा: मेग्स, आप सिर्फ आटे के भी गोलगप्पे बनाये जा सकते हैं.
निशा: शैलजा, सूखे पीले मटर धोकर 8 - 10 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये, मटर को पानी से निकालिये और मटर को कुकर में डालिये, स्वादानुसार नमक डालिये और इतना पानी डालिये कि मटर पानी में डूब जाये, कुकर बन्द कीजिये और एक सीटी आने तक मटर को उबालिये. ये मटर आप गोलगप्पे में भर कर खाइये.
please guide how to make mitha pani for goal gape
निशा: झलक, खाना बनाना बचपन से मेरी हॉबी रहा है, मैं बचपन से ही जो भी रैसिपी कहीं भी देखती थी उसे अपने इनग्रीडियेन्ट्स के हिसाब से बनाती थी, मेरे पापा हमेशा मेरी तारीफ करते थे और सब खुश हो कर खाते थे, शादी के बाद परिवार भी मेरे खाने को बहुत पसन्द करते है, बस उसी शोक को आप सबके साथ शेयर कर रही हूँ. आप सभी से मैं अवश्य मिलूंगी, अभी थोड़ा समय का इन्तजार है, धन्यवाद.
i hv tried it , it was nice for first time . with ur directions , im sure i will learn more.
can u plz upload procedure for meethi sauce .plz upload the procedure .
निशा: उपासना, मीठी चटनी और सोस दोंनो रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: रानी, गोलगप्पे को धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तलिये, गोलगप्पे कुरकुरे बनेंगे.
निशा: ज्योति, गोलगप्पे फूलाइये और धीमी आग पर, हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकालिये, ठंडे होने तक खुले हवा में ही रहने दीजिये, गोलगप्पे कुरकुरे रहेंगे.
kiran.
निशा: किरन, गोलगप्पे धीमी आग पर तलिये, वे कुरकुरे बनेंगे.
निशा: सोम्या, आटा थोड़ा सख्त लगाइये और धीमी आग पर तलिये, पूरी खस्ता कुरकुरी बनेंगी.
Pl. suggest
निशा: महेश, आटा नरम लगाया गया हो और पानी पूरी को तेज प्लेम पर तला जाय तब वे नरम रहेंगी.
निशा : सरोज, गोल गप्पा के आटा लगाने के बाद उसे आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, और अब गोलगप्पे बनाइये.
dhanyawad.
निशा:श्वेता, सोंठ कच्चे आम या आम की सूखी खटाई से बनाई जाती है, ड्राई जिंजर उसमें एक मसाले का काम करता है. मै सोंठ बनाना लिखूंगी.
oil k kaaran hota h kya ,toh oil kiyna lai?
निशा: दीपिका, पानी पूरी को यदि धीमी आग पर कुरकरी, होने तक सेक लें तो वे मुलायम नहीं होंगी.
निशा: नीतू, आटा को सख्त लगाये और आधा घंटे के लिये ढककर रखदें ताकि आटा अच्छी तरह सैट हो जायं. पूरी तलते समय धीमी आग पर कुरकुरी होने तक तलें.
i m very fond of golgappas. nd thx for recipe
निशा: राशि, गोलगप्पे कलछी की नोंक लगने से ही फट सकते हैं या आट गूथते समय तेल ज्यादा डालने से गोलगप्पे फट सकते हैं.
निशा: कनिका, आप पानी पूरी को दोनों साइड से पलट कर कुरकुरी तलेंगी तो पानी पूरी दोंनो साइड से कुरकुरी बनेंगी.
निशा: स्वाति, आटा डाल कर और बढ़ाया जा सकता है.
निशा:आंचल, इस वेबसाईट पर नाश्ते की अनेकों रेसीपीज दी गईं है, आप अपनी मनपसन्द रेसीपी सेलेक्ट कर लीजिये.
Snacks recipes in Hindi
निशा: नेहा, मीठे पानी के लिये मैं लिखने की कोशिश करूगी, अगर गोल गप्पे में पानी भरने से पहले एक छोटी चम्मच मीठी चटनी भर लें तो आपको मीठे पानी का स्वाद मिल जायेगा.
निशा: स्वाति, पानी पूरी का आटा नरम हो तो पानी पूरी नरम बनती है, आप कोशिश करती रहिये, आप अवश्य अच्छी पानी पूरी बना सकेंगी.
निशा: पविना, धन्यवाद.
pllllllzzzzzzzzzzzzzz
निशा: स्वाति, मैं अभी वीडियों डाल रही हूं आप उससे आसानी से रैसिपी को समझ सकेंगी.
निशा: सोनी, गोल गप्पे को धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तलिये और ठंडे होने तक खुले ही रखें, गोल गप्पे कुरकुरे रहेंगे.
निशा: स्कन्द, हिन्दी लिखने के लिये, कैफे हिन्दी टाइपिंग टूल इसी वेबसाइट पर उपलब्ध है, ये हमारा अपना बनाया हुआ साफ्टवेयर है, उसे डाउन लोड कर लीजिये.
निशा: सचिन, सर्च बटन पर पिज्जा लिख कर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, रैसिपी पहले से वेवसाइट पर दी गई है.
निशा: रितु, चटनी कालम में जाकर आप चटनी की रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नीता, आप बिना बेकिंग पाउडर डाले भी बना सकती हैं.
pllllllzzzzzzzzzzzzzz.
निशा: आंचल मैं कुकिंग क्लासेज नहीं लेती हूँ.
निशा: निशा, गेहूं के आटे को wheat flour कहते हैं.
निशा: पानी पूरी को धीमी और मीडियम आग पर कुरकुरे किजिये.
निशा: मीकू, धन्यवाद.
निशा: फ्लमेरिना, धन्यवाद.
निशा: आशा, धन्यवाद आशा.
निशा: वन्दना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बल्लू, धन्यवाद.
great nisha. to tell the recipes to the people.IT'S give a big help to all of u
so thanks and bye.
निशा: साक्षी, पानी पूरी को धीमी आग पर कुरकुरी होने तक तलेंगी, तब वे बाद में नरम नहीं होंगी.
i know "how to make pani patase"
i will try it on diwali.
निशा: साक्षी, गोल गप्पे न फूलने के कारण हो सकते हैं, बेले गये गोल गप्पे हवा में सूख गये हैं या तेल कम गरम हो, अगली बार गोलगप्पे बनाते समय आप इन बातों का ध्यान रखते हुये गोलगप्पे बनाइये, गोलगप्पे अच्छे बनेंगे.
निशा: रिंकू,गोल गप्पे तलने के लिये रिफाइन्ड तेल लीजिये.
no 7830143097
Aapki batayi hui sabhi recipes easy hoti hai, jisse banane main bahut aasani ho jati hai. Itni achi aci recipes k liye thankyou so much.
Thank You
!!
निशा: प्रिति, आप हमेशा खुश रहें, धन्यवाद.
NISHA ji maine apki ye recipe try ki.maine suji aur aate dono ke saath ye recipe banayi.
puri bahot achi phuli aur karari bhi hui thi.
mere husband ko aur mere bete ko bahot pasand aayi.
NISHA ji meri suji wali jo puri thi wo bahot hi oily ho gayi thi.
tho oili na hone ke liye main kay karu?
निशा: अनुजा, अतिरिक्त तेल हटाने के लिये, पानी पूरी को प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर रखे जिससे अतिरिक्त तेल नेपकिन पेपर शोक लेगा.
निशा: मोनिका, बेकिंग सोडा अगर थोड़ा ज्यादा हो जाय तो स्वाद बिगड़ जाता है, ईनो में कई चीजें रहती हैं उसका स्वाद भी अलग होता है, ईनो साल्ट के रिजल्ट ज्यादा अच्छे होते हैं.
निशा: स्वपनिल, सूजी - रवा (semolina) है.
Very very thank you.
निशा: शालिनी, आप खाने बनाते समय खाने पर ही कन्सन्ट्रेट करें, खाना पूरे मन और खुशी से बनायें खाना अच्छा बनता है.
निशा: प्रिन्स, तीखे स्वाद के लिये लाल मिर्च डाल सकते हैं, हरे धनियां के बिना भी आप गोलगप्पे का पानी बना सकते हैं.
निशा: पल्लवी, आप गोल गप्पे को धीमी गैस पर कुरकुरे होने तक तलें.
maine pani puri banai achhi bani magar panipuri ka mithe pani ka swad muje chahiye tha jo nhi mila to mai mitha pani kese banau.
thankyou.
निशा: गनेश, आप पानी पूरी में आधा छोटी चम्मच मीठी चटनी भर लें और फिर ये पानी भर कर पानी पूरी खायें तो मीठा स्वाद मिल जाता है.
निशा: प्रिया, आप इन्हें पूरी से आधे पतले बेलिये.
Thanks in Advance.
निशा: निवेदिता, पानी बनाने का तरीका रैसिपी के नीचे दिया गया है, चटनी कालम में जाकर चटनी सर्च कर सकती हैं.
golgappe thik tarah se fulte nahi hain, aur kurkure nahi ban rahe, bina dhake rakhe the aur sim sake par tale the, please suggest.
निशा: अनु, गोलगप्पे बनाते समय उन्हैं ढककर रखें, तलते समय तेल पर्याप्त गरम हो गोलगप्पे फुलायें, गैस धीमी करें और गोलगप्पे कुरकुरे होने तक सेंके.
can u plz give me how to make "mawa ki kachori"
thanks...........
निशा: पूजा, मावा की कचौरी का वीडियो भी डाल दिया गया है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: सनीता, रैसिपी को एक बार और पढ़ लीजिये, और सारी चीजों को ध्यान में रखते हुये पानी पूरी बनाइये, आप पानी पूरी अच्छी बना सकेंगी, प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती हैं.
ab banaunga
thanks
निशा: अनीता, हमने मूंग की दाल के आटे से पानी पूरी नहीं बनाई हैं, हमें कभी इन्हैं खाने का मौका मिला तो हम अवश्य बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: स्नेहा, पूरी में तेल तो नहीं भरता, आटे की क्वालिटी या तेल की क्वालिटी किसी भी वजह से एसा हो सकता है.