मूंगदाल का चीला (Moong Pancakes)

मूंगदाल का चीला (MOONG DAL CHEELA) बहुत ही स्वादिष्ट होता है, इसमें प्रोटीन्स काफी मात्रा में होते है, इसको बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम प्रयोग होती है तो आप जिन्हैं तले खाने से परहेज है वे भी इसे बड़े स्वाद से खा लेंगे. सुबह के नास्ते में यह सबको बहुत ही अच्छा लगता है, बनाने में भी आसान है, तो चीला बनाते हैं मूंग की दाल का चीला.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Pancakes
चार लोगों के लिये
- मूंगदाल - 2 कप (400 ग्राम)
- हींग - 2 पिन्च
- अदरक —2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
- हरी मिर्च — 2 - 3 बारीक काटी हुई
- हरा धनियाँ — एक कटोरी बारीक काटा हुआ
- ताजा पनीर — 100 ग्राम
- नमक — स्वादानुसार
- तेल —2-4 टेबिल स्पून
विधि - How to make Moong Pancakes
मूंग की दाल को 3 - 4 घंटो के लिये पानी में भिगो दें.
भीगी हुई दाल में हींग और थोड़ा पानी मिला कर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसी हुई दाल को एक बड़े कटोरे में डालिये और अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियाँ और नमक मिला कर अच्छी तरह फैंट लीजिये.
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये.
नौनस्टिक तवा गरम करें और चम्मच से थोड़ा सा तेल तवे पर चुपड़ दीजिये. दाल के मिश्रण को चमचे में भरकर गरम तवे पर गोल गोल पतला फैलायें. एक छोटी चम्मच से तेल लेकर गोल चीले के चारों ओर डालें और थोड़ा सा तेल उसके ऊपर डाल दें
आप चीले को ऊपर से देख सकेंगे कि उसकी नीचे बाली सतह ब्राउन हो गई है. कलछी की सहायता से पलट दीजिये और दूसरी ओर भी सेकिये. जब चीला दूसरी ओर भी सिक जाय तब उसकी निचली सतह को नीचे कीजिये और ऊपर की सतह पर 2 छोटे स्पून पनीर भरकर बिखेर दीजिये. अब चीले को दोसे की तरह गोल मोड़ दीजिये. मूंगदाल का चीला तैयार है.
मोड़े हुये चीले को प्लेट में रखिये और दही , खट्टी चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 15:
Dear Nishaji
I tried MOONG DAL CHEELA,It's too good.
Thanks Nishaji
निशा: सिमरन, आप सादा तवे पर भी बना सकती हैं, जी हां आप दोसा भी बना सकती है.
निशा: अल्का, कोई भी दाल ली जा सकती है.
preeti
Aapki website bohot hi helpful hai. Aur meri saari favourite recipes se bhari hui hai. Thanks for putting so much effort. I wanted to know, ki cheelay ki stuffing mein koi masala bhi dal sakte hain kya? Mein US mein rehti hun, aur yahan paneer fresh nahin milta. Packaged paneer kafi kattha hota hai. Can you please suggest anything more for stuffing? Thank you...
निशा: अदिति, पैकेज्ड पनीर आप स्तेमाल कर सकती हैं. मसाला आप अपनी पसन्द से हरा धनियां, अदरक कुछ भी डाल सकती हैं.
App aate ka cheela bhi bana ke dekhiye , wo bhi bahut acha banta hai .
Sirf pyaz, hari mirch, dhaniya patti n namak daal kar .
Hope u will like it n list in the recepie list.
Ur dishes are ultimate.
Tc cr
kya bina paneer ke nahi bana sakti ??
निशा: पारुल, जी बिना पनीर के भी बना सकते हैं.
निशा: मोना, धन्यवाद.