मक्का-तिल की टिक्की (Makki-Til ki tikki)

इस तेज सर्दी के मौसम के मुताबिक तिल और मक्का के आटा दोनों ही स्वास्थ्य के लिये फायदेमन्द हैं. आइये हम मक्के के आटे और तिल की टिक्की (makka tik ki tikki) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki - Til ki tikki
- मक्का का आटा - 200 ग्राम ( 2 कप )
- गुड़ - 100 ग्राम ( 1/2 कप )
- पानी - 1/3 कप
- तिल - 1/4 कप
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Makki - Til ki tikki
मक्का के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.
पानी और गुड़ को मिलाकर धीमी गैस पर गरम करें, चमचे से चलादें, गुड़ का गुड़ घुलने तक पानी गरम कर लीजिये.
मक्का के आटे में, 1 बड़ा चम्मच तेल और तिल डाल कर मिला दीजिये. अब गुड़ के गरम घोल की सहायता से आटे को गूथ लीजिये. आटे को अच्छी तरह से मसल मसल 5-6 मिनिट तक और गूथिये, अगर थोड़े पानी की आवश्यकता हो तो डाल सकते हैं. गुथे आटे को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
गुथे आटे से थोड़ा थोड़ा आटा निकाल कर, छोटे नीबू के बराबर गोले बना लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. आटे के गोले को हथेली की सहायता से चपटा करके (टिक्की का आकार देकर) कढ़ाई में डालिये. 3-4 टिक्की कढ़ाई में डाल दीजिये और पलट पलट कर धीमी आग पर ब्राउन होने तक तलिये. तली हुई टिक्की प्लेट में निकाल कर रखिये. इसी तरह सारी टिक्की तल कर तैयार कर लीजिये.
मक्का तिल की टिक्की तैयार हैं. मक्के की टिक्की ठंडी करके एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. अब जब भी आपकी इच्छा हो 15 दिन तक निकालिये और खाते रहिये.
इन्हें भी पढें
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 9:
निशा: जी आप कोई भी रिफाइन्ड तेल ले सकती हैं.
निशा: रुपाली, बाजरे की टिक्की बहुत स्वादिष्ट होती हैं, बाजरे की टिक्की की रैसिपी भी वेवसाइट में दी हुई है.
How to make Bajra Tikki
निशा: अनु, मक्का के आटे से मक्का तिल टिक्की बनाई जा सकती हैं, कार्न स्टार्च से नहीं.
निशा: पूनम, आटे में कच्चे तिल ही डालकर गूंथना है.