मैदा की पपड़ी (Maida Papdi)

मैदा की पपड़ी बहुत ही स्वादिष्ट नमकीन है. ये पपड़ी आप बना कर एअर टाइट कन्टेनर में रख लें, आप एक महिने तक कभी भी चाय के साथ निकाल कर खा सकते हैं. दीपावली के लिये व्यंजनों की श्रंखला में प्रस्तुत है. मैदा की पपड़ी (Maida Papri)
Read this recipe in Englisn - Maida Papri Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Maida Papdi
- मैदा - 400 ग्राम (3 1/2 कप)
- तेल - 100 ग्राम (आधा कप) ( आटा गूंथने समय डालने के लिये )
- अजवायन - एक छोटी चम्मच
- नमक -स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- तेल - पपड़ी तलने के लिये
विधि - How to make Maida Papdi
मैदा को गूंथने के लिये एक बर्तन में निकाल लीजिये. मैदा में तेल, नमक और अजवायन डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को सख्त गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को सैट होने के लिये 20 मीनिट के लिये गीले साफ कपड़े से ढककर रख दीजीये.
आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. ( 400 ग्राम आटे में करीब 40- 45 लोइयां बन जायें ). लोइयां भीगे कपड़े से ढककर ही रखें.
एक लोई निकालें और उसे पतला 5-6 इंच व्यास में बेल लें. अब इसे चित्र में दिये गये अनुसार मोड़ लें. एक प्लेट में रख लें. सारी लोइयां इसी तरह बनाकर तैयार करके प्लेट में रख लें.


कढ़ाई में तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें. 3-4 पपड़ी एक बार में डालें और ब्राउन होने तक तल लें. ब्राउन तली हुई पपड़ियों को प्लेट में निकाल कर रखें. इसी तरह सारी पपड़ियां तल कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
मैदा पापड़ी तैयार हैं. मेदा पापड़ी ठंडी होने के बाद किसी एअर टाइट कन्टेनर भर कर रख दें और कभी भी निकाले और खायें.
बनाने में लगा समय -- 1 घंटा
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 12:
KYA KRU
निशा: अन्नी,आटा सख्त लगाइये, पपड़ी को पतला बेलिये, मोड़ कर रख लीजिये और आधे घंटे के बाद तलिये, पपड़ी एकदम सही वनेंगी.
निशा: कविता, आटा सख्त गुथना है, पपड़ी को पतला बेलना है और धीमी आग पर तलना है. ठंडी होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये.
Please,give me recipe.