उत्तपम (Uttapam Recipe)

क्या आप अधिक तेल के खाने से परहेज करते हैं? उत्तपम बनाने में बहुत कम तेल का प्रयोग होता है. आईये आज उत्तपम बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Uttapam Recipe
- मोटा चावल ------ 300 ग्राम ( तीन छोटी कटोरी )
- उरद की दाल ------ 100 ग्राम ( एक छोटी कटोरी )
- नमक ------ स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- खाने का सोडा ----- आधा छोटी चम्मच
- टमाटर ------ 250 ग्राम ( 4 मध्यम आकार के )
- राई ------ 2 छोटी चम्मच
- तेल ------ आधा छोटी कटोरी
विधि - How to make Uttapam Recipe
दाल चावल को साफ करें, और धो कर 4-5 घंटे के लिये पानी में भीगने दें.
दाल को मिक्सी से बारीक पीस लें, और एक बर्तन में डाल दें, चावल को पीस, कर दाल में मिला दें. (चावल को ज्यादा बारीक न करें) इस पेस्ट में नमक और खाना सोडा मिला कर, अच्छी तरह चलादें, मिश्रण इतना गाढ़ा रहना चाहिये कि वह चमचे से गिराने पर धार बना कर न गिरे. अब इस मिश्रण को खमीर उठानेके लिये ढक कर रख दें. (गरमी के दिनों में खमीर 12 घंटों में तैयार हो जाता है, और सर्दियों के दिनों में 24 घंटों में तैयार होता है)
आप देखेंगे कि मिश्रण पहले से फूल कर दुगना हो गया है. मिश्रण को चमचे से चला दीजिये. उत्तपम बनाने के लिये मिश्रण तैयार है. दोसा और इडली बनाने के लिये भी इसी तरह मिश्रण तैयार किया जाता है.
टमाटर को छोटा छोटा काट लें.
गैस पर नौन स्टिक तवा रख कर गरम करें. तवे पर 2 छोटे चम्मच तेल डालें. 2-3 पिंच राई डाल दें. राई के तड़कने के बाद, 1 टेबिल स्पून टमाटर डाल कर 2 इंच व्यास में फैला दें. अब टमाटर के ऊपर, मिश्रण से, 2 टेबिल स्पून मिश्रण लेकर, तवे पर डालें और इस मिश्रण को 5- 6 इंच के व्यास में मोटा गोल फैलायें. चमचे से थोड़ा तेल उत्तपम के चारों ओर डालें. थोड़ा सा तेल उसके ऊपर भी डाल दें. (यदि मिश्रण आपको गाढ़ा लग रहा है, तो थोड़ा पानी मिला कर घोल को और पतला कर लें जिससे मिश्रण को तवे पर आसानी से फैलाया जा सके). गैस धीमी कर दें, और किसी प्लेट से उत्तपम को ढककर सिकने दें. लगभग 2 या 3 मिनिट में उत्तपम की निचली सतह सिक कर ब्राउन हो जाती है. उत्तपम को कलछी की सहायता से पलटें, और ढककर धीमी आग पर दूसरी सतह को 2 मिनिट तक और सेकें. आप देखेंगे कि यह सतह भी ब्राउन हो गई है. आपका उत्तपम खाने के लिये तैयार है. सारे उत्तपम इसी तरह से बनाने हैं.
गरमा गरम उत्तपम, मूंगफली, नारियल की चटनी, हरे धनिये की चटनी या सांभर के साथ परोसिये और खाइये.
यदि आप प्याज खाना पसन्द करते हैं,
तब 2 प्याज छोटी छोटी काट लें. राई तड़कने के बाद 1 टेबिल स्पून प्याज डालें. प्याज को चमचे से चला कर हल्का सा भून लें. अब टमाटर डालें और उपरोक्त विधि से उत्तपम तैयार कर लें
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 48:
my son's birthday coming and i want to make eggless cake for him. please share your recipe with me. 24oct. his birthday.
thanx
http://nishamadhulika.com/sweets/gulab_jamun_recipe.html
mujhe aapaki recipe bahot pasand hai. kal maine aapke anusar matar paneer banaya aur mere family me sabko pasand aaya.
kya aapki recipe book bhi milti hai.
kya aap mujhe tost sandwich ki recipe batayegi.
Thank you
निशा: मुस्कान, मैं लिखूगी.
निशा: प्रीती आप इसमें प्याज डाल कर बना सकती हैं, मिश्रण के अच्छी तरह फरमैन्ट न होने की बजह से एसा हो सकता है.
can you make cake or pizza without oven ?
because i do'nt have oven. if yes, than please send me recipe for that, i will be very gratful to you.
निशा: अनु, आपको जो भी सब्जी पसन्द हो डालिये, सब्जियां हैल्दी और स्वादिष्ट होती हैं.
thanx
pls bataye ki tave par ise dosa ki tarah failana hai kya? pls reply
निशा: खुशबू, जी इसे दोसे की तरह ही फैलाइये लेकिन ये दोसे से मोटा बनाया जाता है.
gatte ki sabji ki receipe bataye plzz....
निशा: शोभना, गट्टे की सब्जी के लिये आप "विशेष" कालम में देख लीजिये.
god bless you mam.
plz advise me...
निशा: भारती, जी हां बना सकती हैं.
nisha ji kya aap rawa uttpam banana btayengi plz
निशा: शैली, आपके लिये हम सूजी के उत्तपम अवश्य बनायेंगे.
thanks
i want to knw agar hum uttapam ka paste jo tave par failaya hai , us par plate dhakkar rakhenge sikne k liye,to woh paste to plate par lag jayega na, geela hone ki vajah se...plz suggest...
निशा: नेहा, प्लेट को उलटा इस तरह ढकेंगे कि उसके किनारे उत्तपम के बाहर रहें, प्लेट बिलकुल खराब नहीं होती.
निशा: बनटी, धन्यवाद.
निशा: रुचि, धन्यवाद.
निशा: नेहा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: स्नेहा, एनोडाइज्ड तवे नानस्टिक नहीं होते, इस तवे पर मिश्रण चिपकता है, तवे पर तेल लगाकर अच्छी तरह गरम कीजिये इसके बाद आप मिश्रण डालिये, मिश्रण नहीं चिपकेगा.