शकरपारे - Shakarpara Recipe -

गर्मागर्म चाय के साथ मीठे शकरपारे का स्वाद! वो भी घर में बने शकरपारे! क्या कहने. तो आईये आज शकरपारे ही बनाते हैं.
शकरपारे (Shakkarpare) दो तरीके से बनाये जाते हैं, शकरपारे का आटा गूथते समय चीनी या गुड़ जो भी आपको पसन्द हो मिला लीजिये या हम शकरपारे के ऊपर से शक्कर चढ़ायें. इन्हैं अलग अलग स्वाद में भी बनाया जा सकता है, जैसे खसखस, तिल इत्यादि डाल कर. शकरपारे बनाने में आसान, खाने में बड़े स्वादिष्ट होते हैं. आज हम आटा गूंथते समय चीनी मिलाकर शकरपारे (Sweet Shakarpara) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shakarapara recipe
- मैदा - 250 ग्राम( 2 1/2 छोटी कटोरी)
- घी - 50 ग्राम (आधा छोटी कटोरी)
- मलाई या क्रीम - 25 ग्राम( 1/4 छोटी कटोरी)
- चीनी - 50 - 60 ग्राम (आधा छोटी कटोरी)
- दूध - 50- 60 ग्राम (आधा छोटी कटोरी)
- खसखस - 1 टेबिल स्पून
- तलने के लिये - रिफाइन्ड तेल
विधि - How to make Sweet Shakarpara Recipe
चीनी को बारीक पीस लीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, घी, चीनी और मलाई डाल कर अच्छी तरह मैदा में मिला लीजिये.
दूध की सहायता से कढ़ा आटा गूथ लीजिये. खसखस डालकर आटे में मिलाइये. आटे को 20 मिनिट सैट होने के लिये रख दीजिये.
आटे से 2 लोई बना लीजिये. लोई से आधा सेमी. मोटाई की पूरी बेलिये, चाकू की सहायता से 1 सेमी. बर्गाकार आकार के शकरपारे काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, कटे हुये शकरपारे गरम तेल में डालिये, म्ध्यम गैस फ्लेम पर, पलट पलट कर, ब्राउन होने तक तल लीजिये. यदि आपकी गैस तेज होगी तो ये अन्दर से अच्छी तरह नहीं सिक पायेंगे और गैस हल्की होगी तो तेल में फट या टूट सकते हैं.
प्लेट में पेपर नैपकिन बिछाइये, कढ़ाई से शकरपारे निकाल कर प्लेट में रखिये.
लीजिये खसखस के स्वाद वाले शकरपारे तैयार हैं. ठंडे होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में रखिये. जब भी आपका मन हो कन्टेनर से शकरपारे निकालिये, और खाइये.
तिल वाले स्वाद के शकरपारे के लिये,
आप शकरपारे में खसखस की जगह तिल मिलाकर तिल के स्वाद वाले शकरपारे भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिये गुथे हुये आटे में 1 टेबिल स्पून तिल डाल कर मिलाइये, और इसी विधि से शकरपारे तैयार कर लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 25:
निशा: मलाई जरूरी नहीं हैं.
PLZ GIVE ME SOME SOLUTION
निशा: ज्योति, अगर शकरपारे का आटा गूथते समय घी या मलाई पर्याप्त नहीं(कम) डाला जायेगा, तो शकरपारे कड़क ही बनेगे. इस बार तो आपको कड़क शकरपारे ही खाने पड़ेंगे.
निशा: धन्यवाद रसिक.
निशा: साधना, खसखस और तिल नहीं जलते.
Thanks Again
Ishika
nice recipe
thanks
निशा: जी नलिनी, आप घी डाल सकती हैं लेकिन मलाई से कम मात्रा में डालिये.
निशा: घर में मलाई दूध के Šৠपर से उतार कर रख ली जाती है.
निशा: कोमल अवश्य डालिये.
निशा: अनु, कुल्फी बनाने की विधि वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं.