Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe - दही बड़ा

दही बड़ा (Dahi Vada -Dahi Wada) खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. त्यौहार या अन्य किसी अवसर पर तला खाकर आपकी तबियत तृप्त हो गयी हो तो दही बड़ा आपके पेट का भी ध्यान रखेगा और स्वाद का भी. आईये आज हम दही बड़ा बनाते है.
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Dahi Vada -Dahi Wada
- धुली उरद की दाल - 250 ग्राम
- दही - 1 कि. ग्राम
- नमक - स्वादानुसार
- हींग - 1 -2 पिंच
- काजू - 1 टेबल स्पून (छोटे छोटे काट लीजिये)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- भुना हुआ जीरा - 1 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- रिफाइन्ड तेल - तलने के लिये
बनाने की विधि - How to make Dahi Vada
दाल को धो कर दो घंटे के लिये पानी मे़ भिगो दीजिये. पानी निकाल दीजिये और हल्की सी दरदरी पीस लीजिये. एक बर्तन में लेकर, और एक चम्मच पानी में हींग घोल कर दाल में मिला दें. दाल को एक चोथाई छोटी चम्मच नमक मिलाकर अच्छी तरह दाल फ्लपी होने तक फेंट लीजिये.
एक कढ़ाई में दही बड़े तलने के लिये तेल डालिये और गरम कीजिये. एक छोटी कटोरी लीजिये उस पर एक साफ धुला हुआ कपड़ा ढक कर पीछे की ओर से पकड़ लीजिये. कपड़े पर हाथ से थोड़ा सा पानी लगाइये. अब उँगलियों के सहारे से थोड़ी सी दाल निकालिये और कपड़े के ऊपर रखिये, दाल के ऊपर 2 काजू के टुकड़े और एक किशमिश डालिये, किशमिश काजू को चारो ओर दाल उठाकर बन्द कर दीजिये, दही बड़े को उँगलियों से दबाकर चपटा और गोल कर लीजिये. हलके हाथ से उसे कपड़े से हटा कर कड़ाई में तलने के लिये डालिये.
4 या 5 दही बड़े एक बार में तलिये, जब दही बड़े ब्राउन हो जायँ तब उन्हैं कड़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे दही बड़े इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये. आपके दही बड़े (Dahi Vada -Dahi Wada) तैयार हैं.
अब एक बरतन में एक लीटर पानी लीजिये और हलका गरम कीजिये. इसमें आधा छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये. अब सारे दही बड़े नमकीन पानी में डाल दीजिये.
तले हुये दही बड़े आप खाने के आधा घंटे पहले पानी में भिगोयें.
आधा घंटे बाद दही बड़े (Dahi Vada - Dahi Wada) पानी में भीग कर नरम हो जायेंगे. अब एक दही बड़ा पानी से निकालिये और हथेली से दबाकर अधिक पानी को निकाल दें और दूसरे बर्तन में रख दीजिये.
अब दही को मथ लीजिये और आधा चम्मच नमक मिला लीजिये. दही को दही बड़ों (Dahi Vada -Dahi Wada) के ऊपर डाल दीजिये. भुना हुआ जीरा बुरक दीजिये. लाल मिर्च (यदि आप पसन्द करते हों) तो वह भी बुरक दीजिये.
हरे धनिये से सजाइये. दही बड़े (Dahi Vada -Dahi Wada) तैयार है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 63:
Thanks and looking forward to seeing some more delicious and quick recipies
1. daal ko itna fente ki woh yellow se white colour ki dikhne lage aur halki ho jay .
2. jab dahi wada tale to thoda garm paani saath mein rakhen . aur tal kar direct paani mein daale. jab aapka doosara ghan taiyar ho jaaye tab jo wade aapne pani mein daale the unhe nikal le aur 2nd ghaan daal de.
3. wada mein se extra paani unhe halka sa squeexe kar ke nikal de
4 thoda dhai paani mila ke patla kar den aur wado ko plate mein laga ke , is dahi mein bhigaye. dahi wade jyada swadisht lagenge.
5. parosne ke samay upar se thick dahi aur imli ki meethi chatni daale
6. balck salt =plain salt + bhuna peesa jeera + lal mirch. ye saare masale mix karake upar se burke.
specially making of bade on top of cloth over bowl.thanks
aap ke bada recipe achhi lagi,
isme ander kuch fill karne par bada burst ho jata hai, kyon?
jawab jaldi dena
and i just want to thnks u for all those recipies..i usually try to make them at home..plz keep it on...
by2
Your way of presentation of every receipe is very interesting. Maine dahi wada try kiya, lekin thoda hard bana, aisa kyon, kya thosa sa soda dalna chahiye ya thodi si dhuli moong dal dalni chayeye. Please tell me . Thanks
निशा: आशाजी, सोड़ा डालने की आवश्यकता नहीं है, दाल को अच्छी तरह फैट लीजिये, दही बड़ा मुलायम बनेगे.
nice recipes he nisha ji mujhe bahut pasand aai.
निशा: दाल को दही बड़े बनाने से पहले बहुत अच्छी तरह फैट लीजिये.
Thanks a lot!
I like your recipes very much i find my India taste in this i am very glad to see this site thank you for showing such a special recipes.
Happy to see this site It shows me north food being south.
if we add one tbsp of maida while grinding dal then dahivada will be very soft
aap plz mujhe bata deejiye
निशा: गीतू, तेल अगर कम गरम हो तो भी दही बड़े या पकोड़े चिपक जाते हैं, किसी किसी कढ़ाई में तो ये चिपक ही जाते हैं, ये सब तलने के लिये नान स्टिक कढ़ाई बहुत अच्छी रहती हैं और गीतू सबसे बड़ी बात है कि खाना बनाते समय हमेशा साबधानी रखें.
निशा: शिवानी, आप मूंग की दाल के दही बड़े बना सकती हैं.
निशा: अंजना, दही वड़े की दाल को खूब फैटिये दही वड़े मुलायम बनेंगे.
निशा: धन्यवाद, सुमन.
निशा: शशि, पोलीथिन सीट पर डाल रख कर भी ये शेप दिया जा सकताहै.
निशा:शिखा, दाल में पानी नहीं डालना है, बिना पानी डाले पीसो और फैटो.
निशा: सुनाक्षी, दाल को अच्छी तरह फैटिये ताकि बड़े अच्छे फूलेंगे और अगर आप उन्हैं मध्यम आग पर सेके तो भी बड़े अन्दर से सिकते हैं लेकिन बाहरी पर्त अन्दर के मुकाबले करारी और ज्यादा सिकी होती है उसका मतलब ये नहीं कि बड़े अन्दर से कच्चे हैं.
निशा: अंजू, यदि दाल बहुत बारीक पीस दी जाय तो भी एसा हो सकता है. अगर धीमी आग पर तला जाया तो भी एसा हो सकता है.
निशा: विकास, दही बड़े मीडियम और धीमी आग पर तलिये. यदि आग तेज होगी तो बड़े ऊपर से जल जायेंगे और अन्दर से कच्चे रह जायेंगे.
निशा: निशा, धन्यवाद.
निशा: अर्चना, बिना पानी के थोड़ी थोड़ी दाल यानि कि जार को 1/3 भर कर दाल पीस सकते हैं.
निशा: अंकित, आपने अच्छे दही बड़े बना लिये, धन्यवाद.
Your all Recipes are so good.
thanks.
निशा: मोनिका, 1 टेबिल स्पून, वह स्पून है जो टेबल पर सब्जी सर्व करने के काम आती है.
thanks for this
thank you
papadi.It is lightly salty.