कुरकुरे चना मसाला - Chana Kurkure Namkeen – Chana Khokhle Namkeen Recipe

क्या आपने खोखले चने खाये हैं? खोखले चना नमकीन (Chana Khokhle Namkeen) बेहद कुरकुरे और स्वाद में लाजवाब होते हैं. बचपन में तो हमारे यहां चना खोखले कुरकुरे (Chana Khoklha Kurkure Namkeen ) अक्सर बना करते थे. आइये आज हम नमकीन कुरकुरे चना मसाला (Kurkure Chana Masala Namkeen) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Kurkure Namkeen
- काबुली चना - 200 ग्राम (एक कप)
- तेल - चने तलने के लिये
चने के लिये मसाला
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
विधि - How to make Chana Kurkure Namkeen
काबुली चने धोइये, और 5-6 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.
चने से अतिरिक्त पानी निकालिये, चने धोइये और कुकर मे डालिये, 1 कप पानी मिलाइये और उबालने के लिये गैस फ्लेम पर रखिये.कुकर में जैसे ही प्रेशर बनने लगे और सीटी आ जाय गैस बन्द कर दीजिये ताकि चने पूरी तरह से नरम न होकर हल्के नरम हो जायें. कुकर खुलने का इन्तजार नहीं करेंगे, 3 मिनिट बाद चने निकाल कर चलनी में रखिये, सारा पानी निकल जाने दीजिये.
उबले हुये चने मोटे साफ कपड़े पर डाल कर 2-3 घंटे तक छाया में रहने दीजिये ताकि इनका अतिरिक्त पानी सूख हो जाय.
मोटे तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, अच्छे गरम तेल में इतने चने डालिये कि चने तेल में डुबे रहें और जैसे ही चने थोड़े सिक जायं, गैस मध्यम कर लीजिये, चने को करछी से थोड़ी देर देर में चलाइये, 3-4 मिनिट में चने हल्के होकर तेल के ऊपर तैरने लगेगे़. थोड़ी देर में सारे चने तेल के ऊपर तैर रहे होंगे, इन चनों को अभी ब्राउन होने में थोड़ा और समय लगना हैं, चनों को ब्राउन और कुरकुरे होने तक तलिये. तले हुये चने निकाल कर चलनी में रखिये, जिसके नीचे प्लेट या थाली रखी हो(चनों से निकाल हुआ अतिरिक्त तेल थाली में इकठ्ठा हो जायेगा). सारे चने इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
चनों को इस तरह से भिगोया जाता है तो पानी सोखने के कारण ये आकार में बड़े हो जाते है, जब इन्हें उबाल कर तला जाता है तो इनका आकार तो वही रहता है लेकिन पानी उड़ जाने के कारण अन्दर से खोखले जैसे हो जाते है जो बेहद कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें चना खोखला नमकीन (Khokhle Chana Namkeen) भी कहा जाता है.
तलने के बाद इन कुरकुरे चनों में दिये गये मसाले को बारीक पीस कर मिलाइये. लीजिये कुरकुरे चना मसाला (Kurkure Chana Masala Namkeen) तैयार है. कुरकुरे चना मसाला एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन करे, 2 महिने तक, कुरकुरे चना मसाला कन्टेनर से निकालिये और गरमा गरम चाय के साथ खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 32:
निशा: पवन,सूखी सब्जी में," सेंगरी आलू" की सब्जी देख लीजिये,आप उस सब्जी के बारे में तो बात नहीं कर रहें हैं.
i try this
but y didn't u use kala namak
निशा: प्रियंका, आपने चने तेज गैस फ्लेम पर तले हैं. इन्हैं पहले मीडियम और धीमी गैस पर तला जाता हैं,एक बार कढ़ाई में डाले हुये चने करीब 15 मिनिट में तलते हैं, चने कुरकुरे ही बनेंगे.
निशा: मंजू, चने तलते समय उचट रहे हैं तो आप अपने एक हाथ से थाली ढककर तल सकती हैं.
hence decided to try myself and made so many experiments and spent so many money but no success...as they were not so crispy...
I was looking for this since long...
specially your suggestion निशा: प्रियंका, आपने चने तेज गैस फ्लेम पर तले हैं. इन्हैं पहले मीडियम और धीमी गैस पर तला जाता हैं,एक बार कढ़ाई में डाले हुये चने करीब 15 मिनिट में तलते हैं, चने कुरकुरे ही बनेंगे.
shall surely guide me to make this.... many many thanks for this so explanatory note...
And this was possible... only just bcoz of your so explanatory written recipe...
Thanks a lot...
निशा: पूनम ये चने तो कावली चने से बनते हैं.
निशा: पूजा, कढ़ाई के ऊपर थाली ढककर इस परेशानी से बचा जा सकता है.
aapke iss chatpati chana bilkul simple orr 100% dilchasp hai.aaj purane din yaad aa hi gaye.
godbless you.
you are doing a good job.keep it up.
निशा: नीति, जो चने कुरकुरे नहीं थे वे थोड़े कम सिके थे. पूरी तरह सिके चने कुरकुरे हो गये हैं.
निशा: अंजू, धन्यवाद.
ni
निशा: सुमन, आपने अपना कमेन्ट कृतिदेव में लिखा है. इसे मैं तो पढ़ सकती हूँ लेकिन इंटरनेट पर कृतिदेव में लिखा पढ़ने में समस्या आती है.
आपके द्वारा सुझाए गए चाशनी में लिपटे शकरपारे भी मैं जल्द ही प्रस्तुत करने की कोशिश करती हूँ.
maine cookkery ke bahut se blogs padhe , lekin apke samjhane ka tareeka bohot hi easy hai sari method aasani se samajh me aa jati hai ek hi baar mein, aapne barikiyon per dhya dekar samjhaya hai. aapki batayi hui kitni hi reciepes aisi hai jo kabhi suni bhi nahi lekin bohot aasan hai banane mein
thank u nisha ji.
निशा: मांडवी, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, अगर चने ज्यादा फूटक रहे हैं तो आप एक हाथ से थाली को कढ़ाई के ऊपर ढकते हुये पकड़े और जब चने फुटकना बन्द करदे थाली हटा दें.