चना दाल या मोंठ दाल नमकीन – Dalmoth Namakeen – Chana Dal Namkeen Recipe

साबुत मोंठ, चना दाल या मूंग दाल की तली हुई नमकीन आपको भी पसन्द आती होगी. आप इन्हें घर पर बडी़ आसानी से बना सकते हैं.
चना दाल, मूंग दाल या दालमोंठ नमकीन तीनों एक ही तरह से बनाई जाती है. मूंग दाल और चना दाल को तल कर तली हुई मूंग दाल और चना दाल बनाई जाती है लेकिन दालमोंठ को मोंठ दाल से न बनाकर काली छिलके वाली साबुत मसूर (Masoor Dal) से बनाया जाती है. आगरे की दालमोंठ में साबुत मोंठ नमकीन के साथ मैदे के पतले सेव भी मिलाते हैं लेकिन मुझे मोंठ की दाल बिना सेव के अधिक अच्छी लगती है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal or Moong Dal Namkeen
- साबुत मसूर दाल - 2 कप (400 ग्राम)
- तेल - तलने के लिये
मसाला
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- पिसी काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- पिसी लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से आधी
- पिसा काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
विधि - How to make Chana Dal or Moong Dal Namkeen
साबुत मसूर दाल को धोकर 8 घन्टे के लिये पीने के पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई साबुत मसूर दाल से सारा पानी हटा दीजिये, दाल को किसी सूखे सूती मोटे कपड़े या टावल पर 10 मिनट के लिये खुला करके फैला दीजिये ताकि उससे सारा पानी अच्छी तरह निकल जाय.

तलने के लिये कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने के लिये रखिये, तेज आग पर तेल गरम होने दीजिये, तेल जब अच्छा गरम हो तेल से धुंआं निकलने लगे तब दाल गरम तेल में डालिये. और कुरकुरी होने तक सिकने दीजिये. तलने के लिये एक बार में उतनी ही दाल डालें, जिसे तेल में आसानी से तला जा सके.
तलने वाली दाल भीगी हुई होती है इसलिये जब इसे तेल में डालते हैं तो तेल का तापमान एकदम गिर जाता है, इसलिये गैस की लौ एकदम तेज होनी चाहिये. यदि तेल अधिक गरम नहीं होगा तो दाल नमकीन कुरकुरी न होकर सख्त बनेगी
दाल को कुरकुरा होने तक तल लीजिये. (दाल को हाथ से मसल कर देख लीजिये वह सख्त हो जाती है) दाल को निकालिये और छलनी रख कर किसी बर्तन में रख लीजिये या नेपकिन पेपर पर रख लीजिये ताकि अतिरिक्त तेल निकल सके.
सारी की सारी दाल इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
बारीक पिसा मसाला दाल में मिलाइये. मसाला एकदम बारीक पिसा होना चाहिये. दाल को अच्छी तरह ठंडा होने के बाद ही किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरिये. जब आपका मन करे कन्टेनर से चटपटी चने की दाल निकालिये और खाइये. ये दाल महिनों तक खाई जा सकती है.

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 30:
निशा: रेनू, दाल को तेज आग पर तलना है, तेल में तलते समय अधिक करारी मत होने दीजिये, वह ठंडी होकर करारी हो जाती है.
I am a regular visitor of your blog. the recipes are simply awesome and easy to make. I have tried many. :)
meinay aapki kurkure chane wali recipe try ki thi. banate waqt to wo kurkuri bani lekin baad mein usmein moisture jaisa aagaya...ek aur baat...jo masala hum chatpata karne ko daalte hain wo bi acche se mix nahi hua. container k bottom mein accumulate ho gaya. Please aap batayein k kaise isko crispy rakh sakte hain aur masala bi market k jaise evenly mix ho.
निशा:भारती, कुरकुरे चने या चना दाल तलने के बाद उन्है खुली हवा में ठंडा होने तक रखिये, इनमें मिलाने के लिये मसाला बहुत ही बारीक पिसा होने चाहिये.
pllz pllz nisha ji mein intzar karogi pllz.....
bnana sikha sakti ho
pllz pllz....
निशा: मनु, मै लिखूंगी.
Thanks.
i will wait for ur reply
aseem
निशा: जी नहीं उरद दाल से दाल मोठ नहीं बनाते.
निशा: पूजा,दाल तलते समय ये अन्दाज कि दाल तल गई है तो आपको ही लगाना होगा. तलने वाली छलनी यदि गहरी हो तो दाल आसानी से निकल आती है.
निशा: किशोरी, जी हाँ.
निशा: गीता, आप सर्च बटन पर लिखकर, रैसिपी सर्च कर सकती हैं, मूंग दाल की नमकीन रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है.
cording hi banaya. so mam piease tell me the reason.
निशा: अंकिता, धीमी आग पर देर तक कुरकुरी होने तक तलिये, कचौरी एकदम कुरकुरी बनेंगी.
maine pahle kabhi cooking nahi ki thi, sochta tha ki mai ye kar hi nhi sakta hu, ek din mai net par baithkar cooking ke bare me saerch kar tha to aapki website dekhi, jisse mai sikh sikh kar aaj around 15 types ki dish bna sakta hu.
Thank you very much Ms Nisha Madhulika.
निशा: राहू, धन्यवाद.
I forgot to put baking soda while soaking dals can i make it without using baking soda init?
निशा: राज, बेकिंग सोडा डालने से दाल कुरकुरी बनती है, आप बिना उसके बना सकती हैं लेकिन दाल थोड़ी सी सख्त रहती है.