बाकरवडी – Bhakarwadi Recipe

कुरकुरी, खस्ता बाकरवडी सभी को बेहद पसंद आती है. ये तल कर बनाई जातीं है लेकिन आप चाहें तो इसे ओवन में बेक करके भी बना सकते हैं.
इसे बनाकर हबाबन्द डिब्बों में रखकर एक माह तक प्रयोग कर सकते हैं. तो आईये आज बाकरवडी (Bakarwadi) बनायें
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhakarwadi
आटा लगाने के लिये
- बेसन - 100 ग्राम ( आधा कप )
- मैदा - 100 ग्रान ( आधा कप)
- तेल - 50 ग्राम (1/4 कप) आटे में डालने के लिये
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- तेल - बाकर बड़ी तलने के लिये
भरने के लिये मसाला
- तिल - 1 टेबल स्पून
- नारियल - 1 टेबल स्पून (कद्दूकस किया)
- खसखस - आधा टेबल स्पून
अदरक पाउडर - आधा छोटी चम्मच- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- धंनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी पाउडर - 2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- इमली का पानी या नीबू का रस - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Bhakarwadi
मैदा और बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. आटे में नमक, हल्दी पाउडर, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, पानी की सहायता से पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूथिये. गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
भरावन तैयार कीजिये
तिल और खसखस को छोटी कढाई में डाल कर तिल चटकने तक भून लीजिये, कसा हुआ नारियल डालकर और थोड़ा सा भून लीजिये. भुने मसाले मिक्सर में डालिये और मोटा मोटा पीस लीजिये. अब सारे मसाले निकाल कर किसी प्लेट में रखिये और अच्छी तरह मिला लीजिये. मिक्स मसाले को चार भागों में बांट लीजिये.
गुथे हुये आटे को अच्छी तरह मसल कर चिकना कर लीजिये और चार भागों में बांटकर चार गोले बना लीजिये. एक गोले को चपाती की तरह 8-9 इंच के व्यास में गोल बेलिये. बेली गई इस चपाती के ऊपर इमली का पानी लगाइये और एक भाग मसाला डाल कर, बराबर करते हुये फैलाइये. चपाती को इस तरह चित्र की जैसे मोड़िये. पूरी तरह मोड़ने के बाद पानी की सहायता से किनारों को चिपका दीजिये.



इस मोड़े गये रोल से चाकू की सहायता से लगभग आधा इंच. लम्बे टुकड़े काट लीजिये और इन कटे हुये टुकड़े को प्लेट में रखिये. दूसरे गोले भी इसी तरह बेल कर बाकर बड़ी काट कर तैयार कर लीजिये. सारे गोले बेल कर इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये और ये काटे गये टुकड़े गरम तेल में डालिये जितने कि एक बार में तले जा सके. मध्यम और धीमी आग पर बाकर बड़ी को ब्राउन होने तक तलिये. तली हुई बाकर बड़ी निकाल कर किसी प्लेट में रखिये. सारे टुकड़े इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
लीजिये बाकरवडी (Maharastrian Bakarwadi) तैयार हैं आप ताजी ताजी बाकरवडी अभी खाइये और ठंडी होने पर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बाकर बड़ी निकालिये और महिने भर तक चाय के साथ खाइये.
विकल्प : बाकरवडी को आलू का मसाला बनाकर भी इसी तरह भरकर बनाया जाता है, लेकिन आलू कि बाकरवड़ी उसी दिन खाई जाती हैं उन्है आप भर कर अधिक दिन खाने के लिये नहीं रख सकते. आलू की बाकरवड़ी किसी पार्टी के लिये स्टार्टर में परोसने वाले खाने के लिये भी बना सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 70:
Please advise if it is pronounced as BHA-karwadi or BA-karwadi?
निशा: बाकरवडी को 200 सेन्टीग्रेड पर बेक कर सकते हैं.
इसका सही उच्चारण बाकरवडी और बाखरवडी है लेकिन अंग्रेजी में इसे Bhakarwadi ही लिखा जाता है.
निशा: अंजू, कन्फ्य़ूज मत होइये, अगर आटे के चार भाग करेंगे तब मसाले के भी चार भाग किये जायेंगे
Maine same procedure follow kiya but atta jab bhi bel rahe the,tab wah theek tarah se spread nahi ho pa raha tha, baar-2 toot raha tha,kahan kami reh gayi....
Plz reply...
निशा: इंदरा, हो सकता है कि आटा अधिक सख्त हो.
i m so glad to visit ur site....i loved all d recepies...n plz can u tell me d receipe of mackroni
are.....ye kaun si indra aa gai hai? maine to abhi koi comment nahi beja hai!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
निशा: कंचन, गुझिया रैसिपी के लिये मिठाई कालम देख लीजिये.
निशा: मन्नू इस आटे में 20 25 बाकरवड़ी बन जायेंगी.
I would like to request you to share chakli recepie with us.
happy diwali. I tried Bhakarwadi, came out to be really good. But oil(1/4 cup)for maida, beasan (1/2 cup each) was so much that dough formed without adding water.then I added 1/2 cup of maida and besan. With this eveything worked well
निशा: वीना, मैदा और बेसन दोनों 200 ग्राम है और तेल आप 50 ग्राम डाल रही हैं मिलाने पर मिश्रण इतना गीला हो जाता है कि लड्डू बांधे जा सके, थोड़ा सा पानी डाल कर उसे आटे की तरह गूथा जात है.
निशा: तारा, आलू में मसाला आप अपने अनुसार भी मिला सकती हैं बस आलू को बारीक तोड़ लीजिये, माइक्रोवेव में बाकरवड़ी ट्रे में रखकर, कन्वेक्सन मोड पर 220 डि. से. पर 15 मिनिट के लिये सैट कीजिये, पलट दीजिये, फिर ओवन को 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये अगर बाकरवड़ी अभी नरम हों तो 5-10 मिनिट के लिये कन्वेक्सन को सैट कर के और सेकिये.
निशा: सुषमा, आटा यदि ज्यादा नरम हो या तेज आग पर बाकरवड़ी तली जायें तो नरम हो सकती हैं, आप इन्है फिर से धीमी आग पर और तल कर थोड़ा सख्त कर सकती हैं.
मैंने आज bhaakarwadi बनाई .स्वाद मैं तो अच्छी बनी पर थोड़ी नरम बनी. और तलते समय मसाला भी बाहर आ गया था. ऐसा क्यूँ हुआ? कृपया बताएं ताकि अगली बार सही बन सके. :)
निशा: अनु, बाकरवड़ी को धीमी आग पर देर तक तलिये, वह कुरकुरी बनेंगी, बेली हुई पूरी के Šৠपर इमली या नीबू का पानी लगाकर मसाला बिछाइये, उंगलियों से मसाले को थपथपा कर दबा दीजिये और अब पूरी को दबाते हुये मोड़िये, आखिरी किनारे को पानी की सहायता से चिपका सकते हैं.
Please mujhe Tomato ketchup ki recipe hindi mein bataiye aur mithe shakarpare phat ja rahe hain uske liye kya karun.
Rekha
निशा: नेहा, टोमेटो केचअप की रैसीपी मुझे लिखनी है. शकरपारे फटने का कारण उसमें शक्कर का ज्यादा होना है.
'
thanx
निशा: स्वीटी मुझे लिखनी हैं.
soplz aap dal dokali ki receipy daaliye na we are waiting
निशा: नेहा, मैं लिखूंगी.
so please tell me how to make it.
निशा: अंजिता, ये एरोरूट का पाउडर होता है और बाइन्डर का काम करता है.
thank you so much nish ji..
निशा: रंजना, आलू के साथ खसखस बनाने की आवश्यकता नहीं हैं.
plz give me full detail how I can bake it in oven.what should be temp. and what additional step should take.
plz reply I want to try this recipe in oven but with same tas
निशा: अंजू, आटा अधिक सख्त होने के कारण, बेलते समय बाकरबड़ी फट सकती है.
निशा: भावना, आपने तो इतनी सारी चीजें बना डाली और वो भी सारी चीजें अच्छी बनी, धन्यवाद.
pls advice
निशा: सीमा, बाकरवडी को धीमी आग पर देर तक तलिये, वह कुरकुरी बनेंगी.
Maine bakarwadi try ki thi, sab kuch theek tha par jab maine unhe fry kiya toh masala bahar aagaya tha, jo bakarwadi mei chipak gaya, iska koi solution hai ????
निशा: हेमा, बाकरवड़ी के लिये बेली हुई पूरी के ऊपर, इमली का पानी या नीबू का रस मसाला चिपकाने के लिये लगाया गया है, मसाला ज्यादा होने पर या न चिपकने पर मसाला बाकरवड़ी से बाहर निकल सकता है.
निशा: नेहा, अजवायन- carom seedsa and अदरक - ginger , इमली का सादा पानी बिना गुड़ के बनाना है.
निशा: मधु, आप सर्च बटन पर बेसन का ढोकला लिखकर इसे सर्च कर सकती हैं, ये रैसिपी वेवसाइट में पहले से दी गई है.
निशा: मधु, रैसिपी को ध्यान से पड़े और बार बार कोशिश कीजिये, आप अच्छा ढोकला बना सकेंगी.
निशा: मीनल, सूखा नारियल लीजिये.
निशा: निधि, धन्यवाद.
निशा: मोनिका, चकले पर सूखा आटा या तेल लगाकर पूरी को बेल सकती हैं.
Maine yaha recipe try ki sab kuch sai tha lekin thodi soft bani hai.Aur isma kya kar sakta hai ki khasta ban sake.Jada sakne se kafi lal ho jaygi to aap isma margdarshan batya.
Thanks.
निशा: गीतान्जलि, बाकरवड़ी को धीमी आग पर तलिये, बाकरवड़ी एकदम खस्ता बनेंगी.
main jab bhi banati hu talte time masala bahar nikal jata he perfect nahi banti
निशा: निशा, नीबू का रस या इमली का पल्प लगाकर मसाला डाले और उंगलियों से थपथपा कर दबा दें, मसाला नहीं निकलता.
निशा: ज्योति, बेली हुई पूरी के ऊपर, इमली का पानी या नीबू का रस लगाकर मसाले को हाथ से दबाकर अच्छी तरह चिपका दीजिये, मसाला नहीं निकलेगा.
निशा: तृ्प्ति, माइक्रोवेव के साथ दिये गये मेनुयल से ये आप इसके डिटेल जान सकते हैं, मेरे पास ये नहीं हैं.
loved it when my mom cooked it for me
thanks
निशा: प्राची, आप सूखा नारियल ले लीजिये.
निशा: नेहा, जी हाँ.
निशा: मानसी जी हाँ 1 कप बेसन में 1 पिंच बेकिंग सोडा डाला जा सकता है, सेव इत्यादि स्पेशल स्वाद के लिये डालिये और अपने अनुभव लिखकर अवश्य बताइये.
निशा: निशिका, आप इनके बिना बाकरवड़ी बना सकते हैं, लेकिन स्वाद में फरक तो आयेगा ही.
निशा: निशिका, आप सिर्फ मैदा से बाकरवड़ी बना सकती हैं, मसाले में आप जो पसन्द नहीं करती हैं उसे हटा दीजिये और अपने मन पसन्द मसाले प्रयोग में लाइये, बाकरवड़ी धीमी आग में तलिये, बाकरवड़ी बहुत अच्छी बनेंगी.
निशा:, मोदक बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर मोदक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.