बेसन मसाला सेव (Besan Masala Sev Recipe)

बाजार में कई तरह के बेसन के से़व मिलते है. ये अलग अलग मसालों और दालों के आटे मिला कर बनाये जाते हैं. लेकिन सिर्फ बेसन और मसालों को मिलाकर बनाये कुरकुरे सेवों (Besan Masala Sev ) का स्वाद अलग होता है. इन्हें आप घर में भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं. आइये आज हम बेसन के नमकीन सेव बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Masala Sev
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- तेल - 50 ग्राम (1/4 कप)
- नमक - स्वादानुसार ( 1/2 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच ( दरदरी कूट लीजिये)
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- लोंग -4-5 ( दरदरी कूट लीजिये)
- तेल - सेव तलने के लिये
विधि - How to make Besan Masala Sev Recipe
बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, तेल, नमक, अजवायन, लोंग और काली मिर्च डाल कर मिलाइये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये (आटा चपाती बनाने के लिये गूथा गये आटे से भी नरम होना चाहिये) आटे को ढककर 10 मिनिट के लिये सैट होने के लिये रख दीजिये. सेव बनाने के लिये बेसन का गूथा हुआ आटा तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल को टैस्ट करने के लिये, थोड़ा सा आटा तोड़ कर गरम तेल में डालिये आप देखेगे कि वह आटा तुरन्त कढ़ाई के तले से उठ कर तेल के ऊपर आकर तैरने लगता है, सेव तलने के लिये पर्याप्त गरम है.
सेव बनाने के लिये झावे प्रयोग में लाये जाते हैं, जितने मोटे सेव बनाने होते हैं, उतनी बड़ी जाली का झावा प्रयोग में लाया जाता हैं, अगर आप झावे से सेव बनाना चाहते हैं तो, झावा आपके पास होना ही चाहिये. झावे को कढ़ाई के ऊपर रखिये, अब आप आटे से एक चौथाई आटा निकालिये और झावे पर रखिये, हाथ से आटे को दबाब दीजिये, झावे के नीचे से सेव निकल कर तेल में जाने लगेगें, सारे आटे को दबाकर सेव निकाल दीजिये, सेव यदि झावे से चिपके हों तो चाकू की सहायता से हटा कर तेल में गिरा दीजिये. सेवों को सिकने पर पलटिये और हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.
ये सेव किसी प्लेट या थाली में नैपकिन पेपर बिछा कर उस पर रखिये. इसी तरीके से फिर से आटा झावे के ऊपर रखिये और दबाइये तथा सेव बनायें और तल लीजिये. सारे सेव इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
आप झावे की जगह सेव बनाने की मशीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये मशीन अनेकों माडल में और लगभग हर किचन के बरतन की दुकान पर मिल जाती हैं.
अगर आप यह सेव मशीन से बनाना चाहते हैं. जितने मोटे सेव बनाने हैं उसके अनुसार जाली चुन कर मशीन में लगाइये, गूथा हुआ आटा मशीन में भरिये,मशीन का ढक्क्न बन्द कीजिये, मशीन को गरम तेल के ऊपर ले जाइये, तथा हाथ से हत्थे को दबाब दीजिये, सेव जाली से निकल कर तेल में गिरने लगेगें, जितने सेव एक बार में तले जा सके उतने सेव कढ़ाई में डालिये और मशीन हटा लीजिये. सेवों को सिकने पर पलटिये और हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकालिये. ये सेव किसी प्लेट या थाली में नैपकिन पेपर बिछा कर उस पर रखिये. इसी तरीके से फिर से आटा मशीन के अन्दर डालिये, मशीन को तेल के ऊपर ले जाइये और पिस्टन को दबाइये तथा सेव बनाइये और तल लीजिये. सारे सेव इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
बेसन के नमकीन सेव (Besan Masala Sev) तैयार है, सेव थोड़ी देर ठंडे होने दीजिये, ठंडे होने के बाद आप देखिये ये सेव कितने कुरकुरे हो गये हैं, ताजा ताजा बेसन के नमकीन सेव परोसिये और खाइये. बचे हुये सेव किसी एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये, जब भी आप का मन करे ये नमकीन सेव कन्टेनर से निकालिये और खाइये. ये बेसन के नमकीन सेव 2 महिने तक भी खराब नहीं होंगे.
बनाने में लगा
समय - 1घंटा
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 20:
निशा: प्रभा आपकी किचन में कलछी तो होगी, झावा बड़ा होता है इसी तरह का.
sara ka sara besan or oil kharab ho gaya. barai meherbani mujh ko batayen ki aiesa kyun hua. take age se who galti na ho. mujh ko mail kar sakte hain.
निशा: अमीना, मुझे लग रहा है कि आपने तेल पूरी तरह गरम नहीं किया.
plz reply.............
निशा: अनामिका, सेव बनाने का तरीका तो यही है, आप बेसन का आटा गूथते समय लहसन का पेस्ट अपने स्वाद के अनुसार मिला लीजिये.
निशा: नीलम उसके लिये मशीन और पतली जाली की आवश्यकता होगी.
Thanks & Regards
Madhulika Bhatnagar
निशा: मधुलिका, बेसन गूथते समय, तेल थोड़ा अधिक डाल लें, बेकिंग सोडा भी मिला लीजिये और बेसन को चपाती के आटे से पतला गूंथें, सेव नरम और खस्ता बनेंगे.
Sev Banane ki machine jo aap ne use ki hai uska nam kya hai our kaha mil sakati hai.
निशा: निशा, उसे आप सेव बनाने की मशीन कह कर ही दुकान दार से ले सकती हैं, ये बर्तन बेचने वाले दुकान में मिल जायेगी.
कृपया बताएं कि पैकेट बंद नमकीन छेह छः छः महीने तक ख़राब क्यों नहीं होती. घर में रखी नमकीन को ज्यादा से ज्यादा समय तक सही कैसे रखा जा सकता है? एक बात और बताने का कष्ट करें कि कौनसा तेल नमकीन सेव बनने के लिए ज्यादा मुफीद रहता है?
निशा: गुरविन्दर, घर में भी नमकीन एयर टाइट कन्टेनर में बाहरी हवा और सीलन से बचाकर कई महीने तक रखे जा सकते हैं. नमकीन बनाने के लिये आप कोई भी रिफाइन्ड आयल ले सकते हैं.