बटाटा बड़ा चाट – Batata Vada Chat

घर में बटाटा बड़ा (Batata Vada) बन रहे थे, और मेरा मन चाट खाने को कर रहा था, तभी हमने बटाटा बड़ा को बटाटा बड़ा चाट में बदल दिया.
हरी चटनी बटाटा बड़ा के साथ बनाई थी, मीठी चटनी फ्रीजर में रखी थी, दही तो घर में रहता ही है, अनार दाने छीले और सेव भी निकाल लिये, इन सबको मिला कर बन गई एक लाजबाव बटाटा बड़ा चाट, तो आइये बनाते हैं बटाटा बड़ा चाट.
Read this recipe in English - Batata Vada Chat Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Batata Wada Chat
- बटाटा बड़ा - 4 (बना लीजिये)
- दही - छोटी एक कटोरी
- मीठी चटनी - छोटी एक कटोरी
- हरी चटनी - छोटी एक कटोरी
- अनार दाने - छोटी एक कटोरी
- नमकीन सेव - छोटी एक कटोरी
- चाट मसाला - स्वादानुसार
विधि - How to Make Batata Wada
बटाटा बड़ा हमने तैयार कर लिये हैं. (पूरी विधि यहां देखिये)
एक बटाटा बड़ा को प्लेट में रखिये और इसको बीच से चम्मच से दबा कर गड्डा बनाइये, उसमें नमकीन सेव और अनार दाने भर लीजिये. बटाटा बड़ा के ऊपर दही, मीठी चटनी और हरी चटनी कुछ इस तरह डालिये कि वह सुन्दर दिखे, बटाटा बड़ा चाट के ऊपर, जितना चटपटा आप खाना चाहें, उतना चाट मसाला डालिये, थोड़ा सा हरे धनिये के कतरे हुये पत्ते डाल कर, बटाटा बड़ा चाट को सजाइये. लीजिये आपके लिये बटाटा बड़ा से बटाटा बड़ा चाट तैयार है.
अब आप इस चटपटी चाट को बड़े प्यार से स्वाद लेते हुये खाइये, और बताना न भूलिये कि बटाटा बड़ा चाट आपको कैसी लगी.
चार लोंगों के लिये
समय - 30 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
golu.
निशा: बटाटा बड़ा बनाना आप तले हुये कालम में जाकर देख लीजिये.
Maine aaj ghar par ye dish bana kar sabko khiliye sabko bahut bhut pasand ayi.
thanks once again.
nishaji aap kuch Chinese cuisine bi likha kijiye apne coloumn I'll be very greateful to you.
Thanks
निशा: अथर, बटाटा बड़ा रैसिपी यहाँ दी गई है, आप सर्च बटन में लिख कर और किसी भी रैसिपी खोज सकते हैं.
I wanted to ask you if you know the receipie for the Palak Chat. In Washington DC there is a resturant and they have it in their menu. Its so tasty and crunchy not the soggy one. If you know how to make that can you please post that receipie or send me on my email. Thanks
निशा: पालक के पत्ते तल कर भी चाट बनाई जा सकती है. होली के बाद इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: रिंकी, आप सर्च बटन पर दही बड़ा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.