बाजरे की टिक्की (bajra til tikki)

क्या आप बाजरा खाते हैं बाजरे से महेरी, खिचड़ी, भात वगैरह बहुत सारी चीजें बनायी जाती है. गरमा गरम बाजरे की रोटी जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है, लेकिन आज बाजरे का उपयोग बहुत कम हो गया है.
बाजरा-तिल की टिक्की (Bajre til ki Tikki) खाने में बड़ी स्वादिष्ट होती हैं. इसको बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री, बाजरे का आटा, गुड़,और तिल सभी चीजें शरीर को गरम रखती है. सर्दियों के दिनों में ही बाजरे का आटा बाजार में मिलता है, ओर सर्दियों के दिनों में ही यह टिक्की बनाई जाती है. आइये आज हम बाजरे की टिक्की (Bajra til ki Tikki) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for bajra til tikki
- बाजरे का आटा - 400 ग्राम (3 कप)
- गुड़ - 150 ग्राम (आधा कप टुकड़े किये हुआ)
- तिल - 100 ग्राम (3/4 कप)
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to Make bajra til tikki
एक कप पानी गरम करिये और गुड़ डाल कर घोल लीजिये.
किसी बर्तन में बाजरे का आटा छान लीजिये, आटे में तिल और 2 टेबिल स्पून तेल मिला दीजिये. गुड़ के घोल की सहायता से नरम आटा गूथिये.
भारी तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और आटे को हथेली की सहायता से मसल कर मुलायम कीजिये जब आटा मुलायम हो जाता है तब एक छोटे नीबू के बराबर आटा तोड़कर लोई बनाइये. इस लोई को हथेलियों से दबाकर टिक्की को 2 - 2, 1/2 इंच के व्यास में बढ़ा लीजिये. टिक्की को गरम तेल में डालिये. 3-4 टिक्की बनाकर कढ़ाई में डाल दीजिये. इन टिक्कियों को पलट पलट कर धीमी और मीडियम आग पर अच्छी ब्राउन होने तक तल लीजिये. टिक्कियां सिक गयीं हैं इन्हैं प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. इसी तरह से सारी बाजरे की टिक्की बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम बाजरे की टिक्की खाइये और खिलाइये. बची हुई बाजरे की टिक्कियों को ठंडा करके एअर टाइट डिब्बे में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन करे बाजरे की टिक्की डिब्बे से निकालिये और चाय के साथ 15 दिन तक खाइये.
साबधानियां: गुड़ ज्यादा न डालें, गुड़ ज्यादा होने से टिक्की तेल में तलते समय तेल के अन्दर बिखर सकती है. आटे को मसल मसल कर मुलायम कर लीजिये, नहीं तो टिक्की बड़ाते समय टूट जाती है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 9:
निशा: बीना, बाजरे की टिक्की तलते समय आप गैस फ्लेम को कन्ट्रोल कीजिये, आप धीमी गैस फ्लेम पर टिक्कियां तल रहीं है. बाजरे की टिक्कियां ठंडी होने के बाद कुरकुरी हो जाती है.
निशा: बीना,टिक्किया मीडियम फ्लेम पर तलिये.
निशा: ममता, आटे में गुड़ की मात्रा होने से टिक्की बिखर सकती है.
निशा: कल्पना, आटे को चपाती के आटे जैसा नरम गूथिये, 20 मिनिट बाद मसल मसल कर मुलायम कीजिये और टिक्की बनाइये. बाजरे की टिक्की अच्छी बनेंगी.
निशा: विनिता, बाजरे की टिक्की में एग डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: गीता, धन्यवाद.
निशा: संगीता, आप अच्ची बाजरा टिक्की बना लेंगी.