आलू की टिक्की या भल्ले (Aloo Tikki Recipe)

आलू की टिक्की (Aloo Tikki )को विशेषतया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक पसंद किया जाता है. आगरा में इसे आलू भल्ला (Aloo Bhalla) भी कहा जाता है. आप जब भी बाज़ार से गुजरते हैं तो क्या आपको देशी घी के भल्ले बना रहीं ठेलें अपनी ओर खींच नहीं लेतीं? आईये घर पर ही आलू भल्ला (Aloo Tikki Recipe) बनायें
आवश्यक सामग्री
- आलू - 500 ग्राम (8-10आलू)
- ब्रैड - 4, या एक चौथाई कप अरारोट
- हरी मटर के दाने -एक कप
- धनियाँ पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोताई छोटी चम्मच (यदि आप तीखा खाते हैं)
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- रिफाइन्ड तेल या देशी घी - 3 -4 टेबल स्पून
विधि
आलू को अच्छी तरह से धो कर कुकर में उबलने रख दीजिये, मटर के दाने दरादरा पीस लीजिये, इसके बाद कढ़ाई मे एक टेबिल स्पून तेल डालिये . तेल गरम हो जाय तब उसमें धनियाँ पाउडर डाल दीजिये , इनके भुनने के बाद इसमें पिसी हुयी मटर , नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला डाल दीजिये. इसको कलछी की सहायता से मिलाइये और 2-3 मिनिट तक भूनिये. यह टिक्की के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी तैयार हो गयी है(मटर की पिठ्ठी बिना भूने भी बनाई जाती है).
आलू ठंडा करके छील लीजिये और कद्दूकस कर नमक मिला लीजिये. ब्रैड को मिक्सी में पीस कर पाउडर कर लीजिये और आलू में मिलाकर आटे की तरह गूंथ लीजिये, गुथे आलू से 8 बराबर के टुकड़े तोड़िये, इसी तरह पिठी के भी 8 बराबर के भाग में बाँट लीजिये.
आलू को हाथ में रखिये और बीच से गड्डा बना कर उसके अन्दर पिठ्ठी रखिये, पिठ्ठी को चारों ओर से आलू से बन्द कर दीजिये और गोल कर लीजिये, गोले को हथेली से दबाकर चपटा कर लीजिये.सभी गोले इसी तरह भरकर चपटे कर लीजिये, गैस पर तवा रख कर गरम कीजिये, गरम तवे पर एक टेबल स्पून तेल डाल दीजिये, तेल को तवे पर चारों ओर फैलाइये, सारी टिक्की या तवे पर जितनी टिक्की आ जायं, सिकने के लिये लगा कर रख दीजिये, धीमी आग पर आलू टिक्की सेकिये, बचा हुआ तेल टिक्कियों के चारों ओर डाल दीजिये और टिक्कियों को कलछी की सहायता से पलट कर, दोनों ओर से ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. आलू की टिक्की तैयार हैं.
आलू की एक या दो टिक्की प्लेट में निकाल कर रखये. टिक्की के ऊपर हरी चटनी, मीठी चटनी डालिये और ऊपर से चाट मसाला और फैटा हुआ दही भी डालिये. गरमा गरम आलू की टिक्की परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 44:
Your blog is really good. I can see your passion for cooking through your website. I am going to make your cheela one of these days.
All the best,
Anupama
meine jab aalo ki tikki ko tel me choda to wo fatti fatti ho gayi aur sari tikki kharab ho gayi. ap batye mein kya karo ki meri tikki ahi bane
निशा: सोनियां, आप आलू टिक्की तवे पर बहुत अच्छी तरह बना सकती हैं.
Thankyou Nisha JI.
निशा: यदि गर्मी का मसम न हो तो बनाया जा सकता है या मिश्रण तैयार करके फ्रिज में रख दीजिये और शाम को फ्रिज से निकालिये, नार्मल तापमान होने पर टिक्की बना लीजिये.
kya aap mujhay cholay bathuray ki Recipe batay ge plz
निशा: ममता, तले हुये कालम में छोले भटूरे की रैसिपी दी गई है.
MUJHE APKI CHOLE BHATURE KI RECIPE BAHUT
ACHI LAGI . KYA AAP MUJHE PANJABI SAAG KI RECIPE BATAYENGE
निशा: ममता,सरसों के साग के रैसिपी दी हूई है, तरीदार सब्जी कालम में देख सकती हैं.
Aloo ki tikki bahut testy beni Thank's for the tasty recipe
निशा: पिन्नी की रिसीपी के लिये यहां क्लिक कीजिये
plz tell me . tikki ko kurkura bnane k liye kya kre
निशा: सुमित, आलू के साथ, ब्रेड का चूरा और एरोरूट मिला लीजिये.
निशा: केशव, मैस्ड आलू में ब्रेड का चूरा और एरोरूट मिल लीजिये.
mint wali ya simple hari chutney
निशा: रवि, आप जो भी चटनी पसन्द करें, प्रयोग में ला सकते हैं.
ye btaiye ki aaloo me namak k alwa mirch aur jeera ni dalte kya kuki bina dale to wo fike lgenge na.
thnx
neha
निशा: जरूर डाला जा सकता है, लेकिन उसका अपना ख़ास स्वाद होता है
निशा: सरिता, कार्न स्टार्च (कार्न फ्लोर) मिलाया जा सकता है.
ma her sunday isi ka breakfast karta hu
love ur recepies
निशा: कुसुम आप मुझे इतना क्रेडिट दे रही हैं, आपने अपनी पूरी मेहनत से आलू टिक्की बनाई है, कोई भी रैसिपी मन से बनाई जाय अच्छी बनती ही है, धन्यवाद.
निशा: साफिया, मूंग दाल का हलवा आप सर्च बटन पर लिख कर खोज सकती हैं, रैसिपी पहले से दी गई है.
tasty
meine aloo ki tikki jaise aapne btaya hai bilkul vaise hi banayi thi and i must say they were excellent.thank u so much for this recipe.nishaji kya aap jaldi se yeh batayengi ki hum aloo tikki ko agar fry na karna chahate hon aur unhe kachcha hi store/preserve karna chahe baad mein kabhi banane ke liye to kya karna chahiye? bazaar mein aajkal aise frozen tikki milti hai lekin mein apne ghar par hi bana kar rakhna chahati hoon jis se kabhi bhi jaroorat padne par instantly banayi ja sake.I'm waiting for ur reply.thank u once again for this amazing recipe.
निशा: निशा, अगर आप आलू टिक्की को डीप फ्राई करके नहीं बना रहे हैं तो अरारोट नहीं भी डालेंगी तो कोई बात नहीं, आलू की टिक्की फिर भी अच्छी बनेंगी.