आलू चाट (Aloo Chaat Recipe, Recipe Of Potato Chaat)

कुरकुरे आलू की चटपटी चाट और साथ में हरे धनिये और मीठी चटनी, आज आलू की चाट (Aloo Chat ) ही बना डालिये. (Aloo Chaat Recipe, Recipe Of Aloo Chaat, Potato Chaat Recipe, Recipe Of Potato Chaat)
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Chat Recipe
- आलू - 500 ग्राम
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- दही - 150 ग्राम ( एक कटोरी )
- मीठी चटनी
- हरे धनिये की चटनी
- चाट मसाला - 2छोटी चम्मच
- कतरा हुआ हरा धनियां
विधि - How to make Aloo Chat
दही को मथ लीजिये. मीठी चटनी और हरे धनिये की चटनी बना लीजिये.
आलू को कुकर में भर कर गैस पर रखिये और एक सीटी आने के बाद 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये. गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर का ढक्कन खोलिये. आलू उबल गये हैं.
आलू ठंडे कीजिये और एक आलू के 6-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
नान स्टिक तवे पर तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में कटे हुये आलू डालिये. आलू को दोनों ओर ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. अब सिके हुये आलू तबे के किनारे कर दीजिये और बचे हुये आलू तेल में डालिये. और उन्हैं भी दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेकिये. सारे आलू इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.
आलुयों को प्याले में निकालिये, चाट मसाला मिला दीजिये, दही, मीठी चटनी और हरे धनिये की चटनी डालिये. चाट मसाला और हरा धनियां ऊपर से डालिये. आलू की मसाले दार चाट सभी को खिलाइये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 26:
Very simple method and very very testy.
How To Make Alu Chaat - How To Prepare Aloo ...
Easy Aloo Chaat Recipe Recipe for Aloo Chaat
or aapki receipies bhut acchi hoti he simple hoti he aasani se ban jati he but aap agr isme icecream or cack banane ki receipies or add kar do to or bhi accha hoga
निशा: अमृता, नमक चाट मसाले में पर्याप्त मात्रा में होता है, हमने 2 बार चाट मसाला डाला है. आप और नमक चाट मसाले के साथ ही डाल सकती हैं.
methi chatni kaise bantae hai . plz use bhi batiye
Thanks Nisha ji
I luv ur aloo chat
thanks