अंकुरित दालों का सलाद – Sprouted Grains Salad

अंकुरित दालों का सलाद बनाने के लिये विभिन्न प्रकार की दालों से सलाद बना सकते हैं जैसे मूंग साबुत, लोबिया साबुत, देशी चना साबुत, सफेद चना साबुत, मटर और मौंठ इत्यादि हैं. आप अपने मन पसन्द और घर में उपलब्ध दाल चुन कर अंकुरित कीजिये और बड़े आसानी से सलाद बना लीजिये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sprouted Grains Salad
- देशी चना -- 100 ग्राम ( आधा कप )
- सफेद चना -- 100 ग्राम ( एक कप)
- लोबिया -- 100 ग्राम ( आधा कप)
- मूंग - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
- घी या मक्खन - एक छोटी चम्मच
- भुने हुये मूंगफली के दाने - 50 ग्राम (एक चौथाई कप)
- खीरा - 1
- टमाटर - 1
- नीबू -- एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च -- एक चौथाई चम्मच
- नमक -- स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच
- हरा - धनियां (बारीक कतरा हुआ ) यदि आप चाहें
विधि - How to make Sprouted Grains Salad
अंकुरित चने और लोबिया के दानों को कुकर में डालिये, एक छोटी कटोरी पानी, नमक और घी डाल कर मिलाइये और उबलने के लिये रखिये. कुकर में सीटी आने पर आग बन्द कर दीजिये और कुकर की सीटी को चमचे से ऊपर उठाकर आधा प्रेसर निकाल दीजिये ताकि दाने ज्यादा न उबल जांय.
प्रेशर खतम होने पर, कुकर खोलिये. दानों को प्याले में निकाल लीजिये यदि इन दानों में पानी हो तो उसे अलग प्याले में निकाल लीजिये और सूप की तरह स्तेमाल कर सकते हैं. मूंगफली के दाने, काली मिर्चू,नीबू. टमाटर काट कर मिला दीजिये, सलाद को प्लेट में सजायें. व्
सलाद तैयार है. आप इस सलाद को सुबह के नास्ते में भी खा सकते हैं और खाने ( लंच या डिनर ) किसी के साथ भी खा सकते हैं.
अपने स्वाद के अनुसार उपरोक्त चीजों में से कोई भी चीज कम या ज्यादा कर सकते या हटा सकते हैं.
मूगफली के दाने बाजार में भुने हुये मिलते हैं, या दानों को आप माइक्रोवेव में स्वयं भी भून सकती हैं. ( मूंगफली के दानों में थोड़े से पानी के छीटे डाल कर मिला दें, और माइक्रोवेव में 3-4 मिनिट के लिये सैट करके लगा दें, अब देखें कि मूंगफली के दानों से छिलका आसानी से उतर रहा है तो वे भुन चुके हैं यदि नहीं तो दुबारा 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव सैट करके उन्हैं भुनने दें. अब मूगफली के दाने भुन चुके हैं. ठंडे करके छिलका उतार लें )
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
निशा: निति, जी हां आप एक साथ भी ये दाल भिगा सकती हैं.
Nisha ji, can you please teach us different ways to decorate the salad plate?
Thanks ma'am
Payal Agrawal
pls momos ki recipes video bata dijiye.
निशा: इशिका, हम बनायेंगे.
Thanks
Prachi Padole
निशा: सोहन, धन्यवाद.
aapki receipes bahut acchi hai
par plz hame in sab chizo ko decorate kaise karte hai ye bhi bathiye
Plz i request u
निशा: नेहा, सलाद के नीचे चारो ओर सलाद पत्ते लगाये जा सकते है, हरे धनिये की पत्ती लगा सकती हैं, टमाटर का फूल बना कर लगा सकती है, खीरा भी लगा सकती हैं, आप अपने मन से जो आप अच्छा सोचे कर सकती हैं, धन्यवाद.
Maine bahut baar sroputed salad banane ki kosis ki but mere mung etc ankurit hi nahi hote pls suggess kijiye ki ankurit karne ka tarika kya best ho sakta h m very thankful to you.
निशा: कृ्ष्ना, दालों को कैसे अंकुरित करे इसके लिये आप वेवसाइट पर दिया गया ये आर्टीकल पढ़ सकते हैं.
http://nishamadhulika.com/misc/how-to-sprout-lentils.html