आलू तिल का सलाद (Potato Sesame Salad Recipe)

शाम को खाने से पहले सलाद के रूप में आलू तिल का सलाद (Potato Sesame Salad) बनाकर देखिये, आपको बेहद पसन्द आयेगा.
आलू सलाद अनेक प्रकार से बनाया जाता है. नेपाल में इसे आलू अचार (Alu achar - Nepalese potato salad) कहते है़. फर्क सिर्फ इतना है कि नेपाली आलू सलाद में तिल के तेल का प्रयोग होता है. लेकिन तिल के तेल की जगह आॉलिव आॉयल आलू सलाद को अधिक स्वादिष्ट बनाता है.
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Potato Sesame Salad
- आलू - 4 मध्यम आकार के
- नमक - स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 2 (बीज हटाकर बारीक कतर लीजिये)
- नीबू - आधा नीबू (1 छोटी चम्मच नीबू का रस)
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा (छोटा छोटा काट लीजिये)
- आॉलिव आॉयल - 2 छोटे चम्मच स्पून
- तिल - 2 छोटे चम्मच
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Potato Sesame Salad
आलू धो कर उबाल लीजिये, उबले हुये आलू को छीलिये, 4-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. अलू उबालने के बाद तुरन्त छील कर मत काटिये, बल्कि इसे एक घंटे बाद ठंडा कर के काटिये. उबले आलू को तुरन्त छीलकर काटने से आलू भुरभुरे निकलते है जिससे सलाद में अधिक स्वाद नहीं आता.
तिल को तवे या छोटी कढाही पर हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये.
आलू के टुकड़ों में नमक, हरी मिर्च, नीबू का रस, अदरक, तिल और आॉलिव आॉयल मिलाइये.
आधा हरा धनियां मिला दीजिये, आलू तिल का सलाद (Potato Sesame Salad) तैयार है, सलाद को प्लेट में लगाइये और चारों ओर हरा धनियां डाल कर सजाइये. आप इस सलाद कम भूख में स्नेक्स के रूप में भी खा सकते हैं
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 21:
apne apki side par sirf no of two salad ka hi recepy diya hai , kripa karke salad intem badaeya.
Khatta Meetha Grape salad.
Ek Katori Dahi main Sugar (to taste)chat masala au grapes milayen aur khane ke bad prose. ye bahut hi testy banta hai aur hajme ke liye acha hota hai.
Thanks for read.
main chahti hoon ki aap aur aachi recipes likhe....
if olive oil not available in home, then what oil we use
निशा: आप इस सलाद में मक्खन पिघला कर प्रयोग कर सकते है.
I always see your receipe of this site and try it immediately. They r really tasty n easy in making. Nishaji, ?Can u pl. send me receipe of making some homemade sandwitch spreads and salad dressings.
Thanks,
Shashi
isme jo til pare hai kon se til hai plz bta dijiye nisha ji
निशा : कल्पना, ओलिव ओइल ओलिव फ्रूट से बनता है, इसका प्रयोग खाने में, कास्मेटिक्स में, दवाय़ें और साबुन में किया जाता है, ये सारे किराना स्टोर्स पर मिल जाता है.
निशा: प्रिन्सी, आप रिफाइन्ड ओइल भी डाल सकती है, तेल गरम करो, गरम तेल में तिल डालिये, तिल भुनने के बाद आलू में मिला दीजिये.
Thanks
निशा: राजकुमारी, प्यारी सी गुड़िया को ढेरों शुभकामनायें.