शलजम चना दाल – Turnip Chana Dal Curry Recipe Curry Recipe

image

शलजम सर्दियां शुरू होते ही बाजार में खूब दिखाई देने लगती है. शलजम में औषधीय गुण तो हैं हीं, इसकी सब्जी भी बहुत स्वादिष्ट होती है. शलजम चना दाल करी तो एकदम लाजबाब होती है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Turnip Chana Dal Curry

  • शलजम (Turnip)  - 4 ( 300 ग्राम)
  • चने की दाल - 125 ग्राम (आधा कप से थोड़ी ज्यादा)
  • टमाटर - 3-4 मीडियम आकार के
  • हरीमिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा
  • तेल या घी - 2 बड़े चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा -  1 1/2 छोटी चम्मच
  • सरसों - 1 छोटी चम्मच
  • धनियां - 1 छोटी चम्मच
  • दाल चीनी- 1 छोटा टुकड़ा
  • लाल मिर्च -  1 चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून

विधि - How to cook Turnip Chana Dal Curry

चने की दाल को साफ करके 3-4 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये.

शलजम को छीलिये, धोइये और छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.

भीगी हुई चना दाल और कटे हुये शलजम के टुकड़े कुकर में डालिये, 2 कप पानी डालिये, नमक और एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी डालकर कुकर बन्द कर दीजिये.  कुकर में एक सीटी आने के बाद आग धीमी कर दीजिये और धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक दाल को पकने दीजिये, इसके बाद आग बन्द कर दीजिये.

टमाटर धोइये और बड़े टुकड़े काट लीजिये.  हरी मिर्च धोइये और डंठल तोड़ दीजिये. अदरक छीलिये, धोइये और टुकड़े कर लीजिये.

How to cook Turnip Chana Dal Curry

गरम तवे पर जीरा, सरसों, धनियां और दाल चीनी डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये.  कटे टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और भुने मसाले मिक्सर में डालिये और बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये,  गरम तेल में हींग और जीरा डालकर भूनिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और पिसे मसाले तेल में डालिये और मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

कुकर खोलिये, दाल अच्छी तरह पक गई है, शलजम और पकी दाल में मसाला मिलाइये, अपने अनुसार दाल आप जितनी गाड़ी या पतली रखनी चाहें पानी भी मिला सकते है और नमक भी स्वादानुसार मिला सकते हैं.

शलजम चना दाल (Turnip Chana Dal Curry) तैयार है, आधा कतरा हरा धनियां मिला लीजिये, शलजम चना दाल को प्याले में निकालिये, मक्खन और हरा धनियां डालकर.  गरमा गरम शलजम चना दाल चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

यदि आप प्याज खाना पसन्द करते हैं तब 1 या 2 प्याज बारीक काटिये, 4-5 लहसन की कली बारीक काट लीजिये, गरम तेल में हींग डालने की आवश्यकता नहीं है, कतरी प्याज और लहसन डालकर प्याज हल्की गुलाबी होने तक भूनिये और अब सारे मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर भून कर, शलजम चनादाल में मिलायें.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 8:

  • नियति on 26 November, 2010 06:43:15 AM
    मुघे शलजम सलाद में अच्छी नहीं लगती थी लेकिन अब इसकी सब्जी जरुर बनाउंगी...और इसमें बताये सारी सामग्री भी आसानी से घर में मिलती ह धन्यवाद
    Reply
  • shashibansal on 26 November, 2010 10:41:17 AM
    Lauki chana daal to aksar banti hai ab shaljam chana daal try karungi. Thanks
    Reply
  • anju gupta on 26 November, 2010 13:04:32 PM
    Nisha ji, muli ke patton ki sabji bhi likhiye plz.
    Reply
  • aana on 01 December, 2010 10:31:08 AM
    nisha ji hello,
    aap mashrum ki recipe b plz likhiye
    Reply
  • sana on 04 December, 2010 08:49:04 AM
    nisha ji plz soyabeen ki sabzi ki recipe den
    Reply
  • aditi on 13 December, 2010 13:58:32 PM
    aapki bataye gayi aasan v jo ghar mein parapt cheza unse banti mujhe aapki recepie dekhna acha lagta hain
    Reply
  • Vari De on 29 December, 2010 11:22:55 AM
    Thanks Nisha ji.
    I tried this recepie and it came out good. I had taken 2 1/2 turnips and 1 cup Dal.
    Reply
  • Anjani Pandit on 10 December, 2011 20:46:53 PM
    Nisha ji .....plzzz..mujhe batayi ye ki ye "SALJAM" kya hota he.

    निशा: अन्जनी शलजम सब्जी है, जमीन के अन्दर मूली की तरह ही उगती है, लेकिन ये गोल होती है और इंगलिश में turnip कहते हैं.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad