Shahi Paneer Recipe शाही पनीर

पनीर की सभी प्रकार की सब्जियां, ज्यादातर लोग पसन्द करते हैं लेकिन शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी हैं, हर पार्टी की शान है, शाही पनीर सब्जी को आप अपने मेहमानों के लिये या अपने किसी स्पेशल दिन पर बनाइये. शाही पनीर सब्जी बनाने में बिलकुल आसान है.
शाही पनीर को पनीर के टुकड़े तल कर या बिना तले ही डाल कर दोंनो तरीके से बनाया जाता है. हम पनीर के टुकड़े तल कर शाही पनीर बनायेंगे. तो आइये हम शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe) बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Paneer
- पनीर - 500 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
- टमाटर - 5 मिडियम आकार के
- हरी मिर्च — 2
- अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी या तेल —2 टेबल स्पून
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- काजू - 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
- मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to Make Shahi Paneer
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. नान स्टिक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये.
काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये. पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिये. मलाई को भी मिक्सी में मथ लीजिये.
कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिये. गरम घी में जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिये. टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये. नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.

तरी में उबाल आने पर पनीर डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें. शाही पनीर सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये.
शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 1-2 प्याज और 4-5 लहसन की कली छीलिये और बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद, कटी प्याज और लहसन डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डाल कर शाही पनीर सब्जी बना लीजिये.
समय - 40 मिनिट
4 -5 सदस्यों के लिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 372:
Aapka Shardya Dhanywad
mujhe aata to tha but tarika alag tha aaj hi isko try karoongi b'coz mujhe ye recipe achchi lag rahi hai thanks...
निशा: मंजू, आपने सब्जी कैचअप डाल कर बनाई, स्वादिष्ट बनी, अवश्य डालिये कैचअप को.
निशा: प्रवीन जी, हम जल्दी ही आपके लिये सांबर रैसिपी लिखेगे.
i tried it..it was really good..but now i want to make it for 30 people..can u plz advise this recipee for 30 people..i need it before 7/4/09....so plzzz reply me soon
Thanks for your shahi paneer recipe
Mujhe aapka shahi paneer reciepe bahot acchi lagi mujhe aati thi lekin is tarha ki nahi.AAp please mujhe KHOYA PANEER ki receipes bhi batayi ye
Aap mujhe ek baat batain, wo ye ki, aap apni har sabji ki recipe mein kahati hain naa ki "garam masala" dalen, tu kya ye vahi masala hai jisaki recipe aapne masale wale colomn mei likhi hai? yaa phir kuchch aur hai? pl batayi ye. ye shahi paneer ki recipe mai try karane wali hun. Thanks for ur prompt responce.
निशा: रानी, यह वही गरम मसाला है.
i hav read so many recipe buut ur recipe
is so good and easy to make........
so thankssss.a lot
Kya shahi paner banane se pehle usko kuch der pani mei dip karke rakhne se vo jyada soft banta hei. Kindly advise.
Thanks
Jyoti
निशा: जी हां पानीमें पनीर डुबा कर रखने से पनीर नरम रहता है.
Its fantastic recipe....is recipe ko sabhi bahot pasand karte hai.shahi paneer banane ke liye apne achi detail de hai. ise read karke sabhi shahi panner ache se bana sakte hai. Thanks 4 recipe. main aaj ise jaru try karugi.
kya shahi paneer me kaju dalna jaruri hai.
निशा: रश्मि, आप इसे बिना काजू के भी बना सकती हैं.
निशा: नेहा. आप डाल कर देखिये और आपको क्या फर्क लगा बताइये.
thanks
निशा: विभा, सब्जी को गार्लिक नहीं डाल कर बनाइये और अगर आपको न पसन्द आये तो 2 छोटे चम्मच तेल गरम करें, 5-6 लहसन की कली बारीक काट कर या आधा छोटी चम्मच पेस्ट डालें, भूंने और मिला लीजिये सब्जी में.
mam mujhe chily paneer ki Recipe bata dijiye mujhe kahi mil nahi nahi rahi hai.
निशा: अजय जी एसा कुछ नहीं होगा.
निशा: रोली, इडली रैसिपी के लिये नाश्ता कालम में देख लीजिये.
निशा:सनत, आप मलाई पनीर की तरी में मलाई डालिये काजू हटा दीजिये.
i'll try to make it...............
So, pls send me contact details,if any.
aise hi apne kam kam progress krte rhi
ye recipe thodi galat hai isliye plz isko try mat kariye
Thank You,
Nisha Ji
Thank you
Vinod prajapati
Marketing dept. (MIS)
People's samachar
Indore
निशा; जी हां दूध डाल सकते हैं.
I loved it.
aur yadhi cream bazzar se lani ho to wo kaha milegi ?
thank you
agar iska response achha raha to main aapko reply karoonga.
thankssssssssss
निशा: रीनू आप ग्रेवी के लिये जो चाहें प्रयोग में ला सकती हैं.
ghar par cream kaise banate hai?
yummy
thanks
yours shweta
maine apse bahut pahela pucha tha ki ghar par cream kaise banate hai apne reply nahi kiya please tell me
because cream hame bazzar main nahi mil rahi hai
निशा: रेखा, क्रीम घर में नहीं बनाई जा सकती है, आप क्रीम की जगह ताजा मलाई भी यूज कर सकती हैं.
shahi paneer me sugar bhi dalti hai kya
निशा: रिचा: आधा छोटी चम्मच चीनी डाल सकती हैं.
i like rajasthani recipee plzzzzzzz you tell me more rajasthani recipee.
thanks.
mujhay kise nay bataya tha ki Shahi Paneer banatay huy jab ham masala banatay hi to jaruri hai ki masala bhun kar usay graind karna jaruri hota hai kya yaih sahi hai kyo ki aap nai Recipe mai esa kuch nahi bataya plz aap mujhay batay ge esa jaruri hai ya nahi..
निशा: अंकिता, घर पर पनीर बनाने की विधि का लिंक निम्न है
http://nishamadhulika.com/misc/how-to-make-chhena-paneer.html
thuar jabab nahi
निशा: बबली, बना सकती है.
garlic is required
निशा: गायत्री, मटर पनीर की सब्जी तो इसी कालम दी गई है.
thanks, i liked it
pls. tell me how to make eggless pineapple cake...
निशा: स्वेता, धन्यवाद.
निशा: डली, धन्यवाद.
aapne ne meri kitni badi problem solve kar di hai mujhe isse step by step details kahi par bhi nahi mil sakti hai.
once again lot of Thx............
sorry but"i realy dont like"
निशा: आलिया, धन्यवाद.
Thanxxxxx
thanks
koi naya experiment kare to jarur bataye
please
thanks
Can you please post a manchurian Soup Recipe.
Also, I noticed there are no non-Veg recipe's, do you plan do include them later???
निशा: एकता, जी हां अवश्य कीजिये, धन्यवाद.
Thanks.
निशा: अर्चना, आप दोनों तरीके से बना सकती हैं, कच्चा टमाटर पीसने के बाद मसाला टमाटर अच्छी तरह भूना जाता है, तब भी टमाटर पक जाता है.
निशा: परम, आप दोंनो तरीके से बनाइये, सुगर डालिये या नहीं डालिये, जो स्वाद पसन्द हो वह हमेशा बनाइये. दोंनो ही अच्छे बनते हैं.
ऐसी Recipe बताने के लिये बहुत-बहुत धन्यवाद ।
अगर पनीर को तल कर फिर डाला जाये तो कोई नुकसान है क्या ?
I am waiting for your answer please reply.
निशा: अंजली, पनीर तल कर भी डाला जा सकता है.
Thanks.
I must say this recipe is awesome...........
thaks
निशा: सरोज, ये सब्जी इन सामग्री से ही बहुत स्वादिष्ट बनती है, आप मखाने या बादाम डालना चाहती हैं तब मखाने या बादाम को तल कर ग्रेबी बनाने के बाद डाल दीजिये, इन चीजों का स्वाद भी सब्जी में अच्छा आयेगा.
thanks.
pahli bar banai kal or maja aa gaya khane me aesa laga jaise kisi acche Restorant me mangaya ho
thanks again
निशा: ममता, जी हां आप मिल्क भी डाल सकती हैं.
निशा: स्वास, मलाई न हो तो काजू से ही ग्रेवी बना लीजिये, मसाले में मावा भून कर भी डाला जा सकता है, ग्रेवी में पानी की जगह दूध डाला जा सकता है.
This is tasty.....
Thanks.....Nisha G
thanx.
निशा: रिंकी, दूध गरम करके, ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, दूध के ऊपर अपने आप ही मोटी मलाई जम कर तैयार हो जाती है, उसे चम्मच से उतारिये और अलग प्याले में रख लीजिये, घर की ताजा मलाइ तैयार है.
निशा: बिक्की, क्रीम और मलाई नहीं हैं, ग्रेवी को काजू से बनाइये, जी हां बटर भी प्रयोग में लाया जा सकता है.
Monu Sharma
i love only ram jee ke kachodiiiiiii
निशा:आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
its fantastic...
निशा: निधि,धन्यवाद.
thanks !
durga verma ,
gondia [ m.h.]
निशा: स्वाति, रैड कलर हमने इसमें नहीं डाला है.
निशा: जितेन्द्र, धन्यवाद.
recipe bahut acchi hai.
Regards,
Kuldeep Singh (naukri.com)
as per given instruction i had try to made shahi paneer. And finaly made it very tasty.
Thanks again,
निशा: रेखा, जी हां डाल सकते हैं.
i m a student of hm so i tried ur dish and it was easy 2 make
thanks
kya kaju ko use karna jaruri hai?
निशा: प्रिती, खोया से शाही पनीर की तरी बनाइये, अच्छी स्वादिष्ट बनती है.
i am getting married after 20 days,, do suggest some basic recipes, gravies n kitchen tips.
i am working and studying so never devoted much time in kitchen, however in know basic tadkas , dals, pulao,maggy , n simple paneer bhurji..... DO GUIDE ME MORE.
Wat n how to learn more in less time, Veg dishes n sweet dish
bina pkaye raha nhi gya.
निशा: चेष्टा, आप किसी भी तरह की ग्रेवी बना सकती है, लेकिन आप इस सब्जी को शाही पनीर कहेंगी तब आप इसी तरह की शाही ग्रेवी बनानी होगी.
निशा: गरम मसाला में एसी कोई चीज नहीं होती जो पकानी आवश्यक हो, बल्कि बाद में डालने से इसकी सुगन्ध और स्वाद ज्यादा अच्छे होते हैं.
निशा: अजय, धन्यवाद.
निशा: स्वाति, कंडेस्ड मिल्क से तो शाही पनीर मीठा हो जायेगा.
निशा: मन्जीत, हल्दी को थोड़ा भून लें तो अच्छा स्वाद आता है.
निशा: मन्जीत, कढ़ाई पनीर रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
kya hum tomato k saath kaju k badle dahi use kar sakte. tomato + dahi k combination se sahi paneer jyada khatta to nhi ho jayega.
plz reply fast...
निशा: बबिता, यदि ताजा दही और देशी टमाटर (खट्टे) न हों तो आप इन दोनों को भी प्रयोग कर सकतीं है. आप इसकी ग्रेवी के लिये मलाई का भी प्रयोग कर सकतीं है
निशा: शिखा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: रुचि, आपका तरीका अच्छा है, लेकिन हम किसी भी सब्जी को कम समय में बना लें और स्वाद में और कलर दोनों में अच्छी हो तो ज्यादा अच्छा है, धन्यवाद.
निशा: मनजीत, ग्रेवी अलग अलग तरीके से अलग अलग चीजों से बनाई जाती है, आप इस वेवसाइट में दिया गया आर्टीकल "विभिन्न तरीज" पढ लीजिये, उसमें हमने काफी कुछ ग्रेवीज के वारे में दिया हुआ है.
निशा: जी नहीं.
Kya hum isme dahi bhi dal sakte hain aur kya sare masale ko grind karna bhi jaroori hota hai. Aur haan aapne video mein masale me malai dali hi nahin aisa kyun.
निशा: शलिनी, ग्रेवी बहुत सारी चीजों से अलग अलग तरह से अलग अलग स्वाद में बनाया जाता है, ग्रेवीज के वारे में आप विभिन्न तरीज आर्टीकल पढ़ सकती है, वेवसाइट में दिया हुआ है, सर्च बटन पर देख सकती हैं.
निशा: राज, आपका सवाल मै नहीं समझ पायी हूँ, आप जिस रैसिपी से रिलेटैड सवाल हो उसी पर लिखिये, मुझे सवाल को समझने में और जबाव देने में आसानी होती है.
निशा: छोटी आप क्या कहना चाह रही हैं, मैं आपका सवाल समझ नहीं पा रही है, कृ्पया इसे फिर से लिख दें.