सरसों का साग | Sarson ka Saag recipe

ठंड का मौसम हो, और खाने में सरसों का साग और मक्के की रोटी (Makke di Roti Sarson Ka Sag ) बनी हो, तो खाने के स्वाद का क्या कहना. सरसों बाजार में आगई है तो सरसों ले आईये. आज हम सरसों का साग (Sarson ka saag) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sarson ka Sag Recipe
- सरसों के हरे पत्ते - 500 ग्राम
- पालक - 150 ग्राम
- बथुआ - 100
- टमाटर-250 ग्राम
- हरी मिर्च-2-3
- अदरक- 2 इंच लम्बा टूकड़ा
- तेल- 2 टेबल स्पून
- घी - 2 टेबल स्पून
- हींग- 2 - 3 पिंच
- जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- मक्के का आटा- 1/4 कप
- लाल मिर्च पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच )
विधि - How to make Sarson Ka Sag Recipe
सरसों के पत्तों को साफ करके अच्छी तरह दो बार साफ पानी से धोकर छलनी में रखें, या थाली में रख कर उसको तिरछी रख दें, ताकि उसमें से पानी निकल जाय. पत्तों को मोटा मोटा काट कर कुकर में डालें, एक कप पानी डाल कर उबालने रख दें. कुकर की एक सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दें और प्रेसर खतम होने दें.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. 2 चम्मच तेल डालकर मक्के के आटा हल्का ब्राउन होने तक भून कर प्याली में निकाल लीजिये.
बचा हुआ तेल कढ़ाई में डाल कर गरम करें, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. हींग और जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च डाल कर, मसाले को तब तक भूने कि मसाला तेल छोड़ने लगे. (आप चाहें तो इसमें कतरा हुआ प्याज और लहसुन भी भून सकते हैं)
कुकर से सरसों के पत्ते निकालें, ठंडा करें, और मिक्सी में पीस लें. ( ज्यादा बारीक न करें ) अब भुने हुये मसाले में, पिसे हुए सरसों के पत्ते, एक गिलास पानी और नमक डाल कर चमचे से अच्छी तरह से चलाकर मिलादें. सब्जी में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दें. आपकी सरसों की भाजी तैयार है.
सरसों के साग को प्याले में निकाल कर, ऊपर से बटर या घी डाल दें. गरमा गरम सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी, नान,परांठा और चपाती परोसें एवं खाइये.
समय -40 मिनिट.
चार लोगों के लिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
agar hum iss recipe main tamatar na dale to?
निशा: अगर आप टमाटर नहीं पसन्द करती हैं तो मत डालिये.
निशा: आशुतोष आप सही कह रहे हैं.
Kya aap bina past kiya hua,sarso ki or koi recipe bata sakti hai?
निशा: नीता, जिस तरह हर सब्जी में जीरा,धनिया, मिर्च आदि डाली जाती हैं, उसी तरह हींग भी डाली जाती है, सभी मसालों का अपना अलग अलग स्वाद होता है.
निशा: रितु, सरसो के साग में मक्की का आटा डाला जाता है, उससे सब्जी का टैक्सचर और स्वाद दोनों ही अच्छे हो जाते हैं,मक्की का आटे की जगह आप बेसन भी डाल सकती हैं.
निशा: रश्मि, आप बिना सरसों के पत्तो के हरी इन हरी सब्जियों से भी भांजी इसी प्रकार बना सकती हैं, अच्छी सब्जी बनेगी.
निशा: कार्ति, यदि आप ओनियन, गार्लिक पसन्द करती हैं तो अवश्य डालिये
निशा: थोड़ा सा पानी तो डालना ही होगा.
निशा: रचना, जी हां बिना पीसे सब्जी को पकाकर घोंट कर भी बनाया जाता है.
निशा: रागिनी जी बन सकते हैं.
paton ko barik katke..phir lahsun aur hari mirch ki chonk deke bana sakte he.
निशा: चिन्मय, जी बिलकुल बनाया जा सकता है.