कटहल करी (Raw Jackfruit Curry – Kathal Curry Recipe)

शाम को डिनर के लिये यदि आप कोई विशेष करी बनाना चाहें तो कच्चे कटहल की करी (Raw Jackfruit Curry ) बनाकर देखिये.
सब्जी के लिये हमेशा कच्चा सफेद रग का कटहल ही लीजिये. कटहल की तरी आप कई प्रकार से बना सकते हैं, जैसे खस खस की तरी, टमाटर और दही की तरी या मक्खन मलाई की तरी (How to make Tari for Curry). लेकिन आज हम काजू की तरी के साथ कटहल बनायेंगे. आइये कटहल की तरी वाली सब्जी बनाना शुरू करें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Jackfruit Curry
- कटहल - 400 ग्राम
- काजू - 50 ग्राम ( 25 - 30)
- टमाटर - 300 ग्राम ( 4-5 )
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- रिफाइन्ड तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Raw Jackfruit Curry
कटहल का छिलका तो दुकान दार से ही उतरवा कर कटहल लाइये. कटहल को धोइये, हाथों को थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कीजिये. कटहल के 1 या 2 इंच के टुकड़े काट लीजिये.

कटहल के टुकड़े कुकर में डालिये और आधा गिलास पानी और एक चौथाई चम्मच नमक डालकर, एक सीटी आने तक उबाल लीजिये, इन्हैं हम माइक्रोवेव में भी उबाल सकते हैं. उबाले हुये कटहल के टुकडों से पानी बिलकुल हटा दीजिये. कटहल के बीजों से छिलके छील कर निकाल दीजिये.
तरी : हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, अदरक छीलिये और धो लीजिये, टमाटर भी धोकर साफ कर लीजिये और इन सबको मिक्सर से पीस कर पेस्ट तैयार कर लीजिये.
काजू को गरम पानी में आधा घंटे के लिये भिगो दीजिये. भीगे हुये काजू बारीक पीस कर पेस्ट तैयार कर लीजिये.
कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. आग धीमी कर लीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा हल्का ब्राउन होने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और पिसा हुआ काजू का पेस्ट डालिये, 2-3 मिनिट भूनिये, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाला के ऊपर तेल न तैरने लगे.
भुने हुये मसाले में उबाले हुये कटहल के टुकड़े डाल कर 2 मिनिट भून लीजिये. आवश्यकतानुसार पानी (एक गिलास पानी) डालिये. नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये. उबाल आने के बाद, ढककर सब्जी को 4 -5 मिनिट तक एकदम धीमी आग पर पकने दीजिये, ताकि सारे मसाले कटहल के अन्दर तक चले जायं, आग बन्द कर दीजिये, गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर कटहल करी में मिलाइये.
कटहल करी (Raw Jackfruit Curry) तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये और थोड़ा सा हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. कटहल की गरमा गरम सब्जी चपाती, नान, परांठे या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 17:
mujhe regular aapki website dekhti hu.
pls..........mujhe aap kulfi & ice cream recipes bataye..........thks mam
निशा: दीपा, कुल्फी के लिये आप रायता - आइसक्रीम कालम में देख लीजिये.
Namaskar,
Aapki recipes mujhe bahut achi lagti hai.
Aapka batai hui besan se tari banakar dekhi, lekin shayad besan kuch zayada daal diya, tari bahut garhi ho gai.
Aaj kathal kari banane ki koshish karungi.
Manny Manny thanks for your lovely recipes.
Pooja
निशा: पूजा जब भी कुछ नया करके देखते तो एसा होता ही है.
NISHA JI,
HOW R U,
AAPKI SAARI RECIPES BAHUT EASY AUR TASTY HOTI HAI.MEINE AAPKI MOSTLY SAARI RECIPES TRY KARKE DEKHI HAI JO BHAUT HI EASY HAI.AAPSE REQUEST HAI KI AUR NAYA HUMHE BATAYE GA. AUR RPLY JARUR KIJIYE GA . THANKS
thank you very much for such fantastic recipes
निशा: आरती आप अवश्य डालिये.
निशा: सविता, जी हां मैं लिखूंगी, आज मैं पहला रिप्लाई आपको ही कर रही हूँ.
निशा: Reply
निशा: ज्योति, मैं रिप्लाई तो करती हूँ, आपके किसी प्रश्न का रिप्लाई अगर रह गया प्लीज आप फिर से पूछ लीजिये, धन्यवाद.
निशा: I try to get this recipe translated in English too. Following is the link for our English version website.
Nisha Madhulika's website in English