Raw Banana Tikka Curry – केला टिक्का करी

Raw Banana Tikka Curry

कच्चे केले की करी (Kachha Kela Curry) और कोफ्ता करी (Raw Banana Kofta Curry) तो हम बनाते रहते ही हैं, लेकिन क्या आपने कच्चे केले की टिक्का करी बनाई है?

कच्चे केले के ऊपर से कुरकुरे और अन्दर से साफ्ट टिक्के शाम को चाय के साथ बातें करते समय खाने में बहुत अच्छे लगते है.  इन्हीं केले के टिक्कों को छोंक कर स्वादिष्ट टिक्का करी बनाकर देखिये, आपको अवश्य पसन्द आयेगी.

आवश्यक सामग्री - Ingreditents of Raw Banana Tikka Curry

मैरीनेट करने के लिये

  • केला - 2-3 (बड़े आकार के)
  • बेसन -2 टेबल स्पून
  • दही - 2 टेबल स्पून
  • नमक स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच

तरी के लिये:

  • टमाटर - 3(मीडियम आकार के)
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
  • क्रीम या मलाई  - 1 छोटी कटोरी
  • तेल - 1 - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

विधि - How to make Raw Banana Tikka Curry

कच्चे केले को धो लीजिये और छील कर एक इंच लम्बे गोल टुकड़े में काट लीजिये.

Raw banana Curry Recipe
मेरीनेट करने के लिये मसाला तैयार कर लीजिये. दही फैट कर बेसन, नमक, काली मिर्च और धनियां मिला कर गाड़ा घोल बना लीजिये.

केले के टुकड़े इस घोल में डाल कर 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

kela_tikka_02_459491127.jpg

किसी ट्रे में तेल लगाकर चिकना कीजिये, केले के एक एक टुकड़े को निकाल कर ट्रे में लगाइये, और बेक करने के लिये 200 डि. से. तापमान पर 6-7 मिनिट के लिये ओवन में रख दीजिये. चैक कीजिये अगर इनकी परत कुरकुरी नहीं है तब और 3 - 4 मिनिट के लिये सैट कर लीजिये. अब केले टिक्के बनकर तैयार हो गये हैं. आप चाहें तो इन्हें तवे पर सैलो फ्राई भी कर सकते हैं लेकिन हम इन्हें ओवन में बेक करके बना रहे हैं.

kela_tikka_03_873331134.jpg

कच्चे केले के ऊपर से कुरकुरे लेकिन अन्दर से साफ्ट टिक्के तैयार हैं.

आप चाहें तो इनके ऊपर चाट मसाला बुरक कर इन्हें चाय आदि के साथ नाश्ते में भी खा सकते हैं.  इनका स्वाद एकदम हटकर होता है.  हम जब भी कच्चे केले के टिक्के की करी बनाते हैं तो आधे टिक्के सब्जी बनाने से पहले ही खा डालते हैं.

अगर आपके टिक्के नाश्ते से बचे हो तो हम इनकी सब्जी बनाने के लिये तरी तैयार कर लेते हैं.

तरी:

तरी कई तरह की होती है, काजू तरी, खसखस तरी, क्रीम टमाटर तरी और प्याज लहसुन की तरी इत्यादि. ये सारी तरी हम अलग अलग सब्जियों में बना चुके हैं, अभी हम क्रीम टमाटर तरी बना लेते हैं, बहुत जल्दी बन जाती है .

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बना लीजिये, कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डाल कर तड़काइये, हल्दी पाउदर और धनियां पाउडर डालिये और चमचे से 1-2 बार चला कर टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले पर तेल न तैरने लगे. अब मलाई डाल कर मसाले को 2 मिनिट भूनिये. तरी को जितना गाड़ा या पतला करना है उसके हिसाब से पानी, नमक और लाल मिर्च भी मिला दीजिये, उबाल आने पर केले के टिक्के डालिये और 2 मिनिट तक उबालने के बाद गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये.

केला टिक्का कि सब्जी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डाल कर सजाइये, गरमा गरम केला टिक्का की सब्जी के साथ नान, चपाती परांठे  या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

चार सदस्यों के लिये

कच्चे केले की अन्य सब्जियां

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 10:

  • shweta mittal on 05 May, 2009 23:17:42 PM
    hi madhulikaji kya lohe ki kadai mein tomato aur amchur ya nibu means khatai daal kar vegitable cook ki ja sakti hai?means body ke liye harmful hoti hai ya benifitable?
    Reply
  • anand on 12 May, 2009 16:23:06 PM
    its good
    Reply
  • shamli on 24 May, 2009 20:48:19 PM
    delicious
    Reply
  • abha saxena on 19 June, 2009 11:14:50 AM
    Its just fabulas in taste.I have tried other recepies too . All are delicious. Thank you....
    Reply
  • pinky agrawal on 09 January, 2010 01:17:02 AM
    its looking really good. hope taste too
    Reply
  • Kirtee Jogdeo on 10 March, 2010 03:25:01 AM
    Thanks for all the wonderful receipes... I am a Maharastrian...but hv tried many of ur dishes...& all my friendz are surprised with the kind of taste...its fab....Instead of baking the raw banana...can we microvave it??? If yes at what power??
    Reply
  • Anamika on 27 March, 2010 06:33:53 AM
    priya nisha di, plz mujhe kele ki chips banane ka tarika bataye na..kale k hot chips kaise bante hai plz ise bhi likhiye na.......
    Reply
  • Parveen V.P.O Khera (Karnal) on 24 November, 2010 12:39:44 PM
    humane aapki vidhi se banai gai kela kari ghar par banai,iska test bahut badiya laga,iska sawad ek alag hi laga,or pure pariwar ne is ki tarif ki,hum is ke liye aapka dhanyawad karte hai.
    Reply
  • anju gupta on 18 July, 2011 13:55:12 PM
    Nisha ji, Saturday ko mere yahan newly married couple dinner ke liye invited tha. meine yeh dish bhi banayi thi. meine sapne me bhi nahin socha tha ki result itna positive aayega. bahut hi tarif hui. sab aapke karan hua. bas ek variation meine kiya ki tikka deep fry kiya kyonki mujhse selo fry nahin ho raha tha. thank you so much for the recipe.
    Reply
  • sonam naqvi on 30 July, 2011 18:16:27 PM
    hi nishaji can u tell me ki hum banana tikka fry kar saktey hai agr bake na kare oe selo fry na kare...plz reply zaroor kariyen ga

    निशा: सोनम, जी हां आप केला टिक्का को फ्राई भी कर सकती हैं.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad