पनीर मसाला (Paneer Masala Recipe)

पनीर की सब्जी को कई तरीकों से बनाया जाता है. उनमें से एक तरीका ये है, इस सब्जी को हम थोड़ा इस तरह बनायेंगे मसाला थोड़ा ज्यादा, लेकिन क्रीम और दूध का प्रयोग नहीं करेंगे. आईये आज हम मसाला पनीर (Panir Masala Recipe) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Masala
- पनीर - 250 ग्राम
- खसखस या काजू - 2 टेबिल स्पून
- टमाटर -3 (मध्यम आकार के)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- ताजा दही -1\2 छोटी कटोरी
- तेल या घी - 3-4 टेबिल स्पून
- हींग -1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Paneer Masala
पनीर को 1 1/2 इंच चौड़े 1 1/2 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.
खसखस या काजू को धोकर 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. भीगे हुये खसखस या काजू को बारीक पीस कर प्याले में निकाल कर रख लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये, दही को इसी पेस्ट में डाल कर 
एक बार फिर से मिक्सी चलाकर मथ लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. पनीर के 4-5 टुकड़े इस गरम घी में डालें और दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये पनीर को प्लेट में निकाल कर रखें. सारा पनीर इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
बचे हुये घी में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर चमचे से चलायें, खसखस या काजू का पेस्ट डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. इस भूने हुये मसाले में दही टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर घी न तैरने लगे.
अब इस मसाले में अपने अनुसार तरी को पतला करने के लिये पानी और नमक डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तला हुआ पनीर और गरम मसाला डाल कर 2-3 मिनिट चमचे से चलाकर पकाइये. आपकी सब्जी मसाला पनीर तैयार है़
सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम मसाला पनीर, परांठे, नान या चपाती और चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 25:
THANKS
निशा: श्रुति, आप पनीर मसाला बना लीजिये, खसखस की जगह काजू की तरी बना लीजिये, काजू भिगोइये और बारीक पीस कर मसाले के साथ भूनिये. पनीर मसाला सब्जी बहुत अच्छी बनेगी. पनीर बटर में क्रीम या मलाई की जगह बटर का प्रयोग किया जाता है.
nisha ji aapki recipes bhute hi aachi hoti hain jinko main ghar per try bhi kerti hoon. per aapki sbhi recipes main mujhko chili paneer ki recipes nai mili plz aap chili paneer ki recipes banana bataeye. thanks
निशा: अंजू, मसाले में हम ताजा दही डाल रहे हैं सब्जी खट्टी तो नहीं होनी चाहिये, इसमें आप 2 - 3 टेबल स्पून मलाई या क्रीम मसाले में भूनते समय डाल लिजिये, खटास नहीं रहेगी.
निशा: जी हां आप अवश्य डालिये.
har pe hi hota he......Mene Momos and Chatni bhi try kari thi bilkul bahar jese bane the......aap Gujarati ho ?
निशा: क्रुतिका, मैं गुजराती नहीं हूँ, धन्यवाद
Thanks for the great recipe will try it soon.
but don't we need onion paste in this recipe? can we use onion paste?
Thanks
Parul
निशा: पारुल, आप सब्जी में ओनियन पेस्ट डाल सकती हैं.
निशा: अतुल आप पनीर मसाला में और बटर डालकर इसे पनीर बटर मसाला बना सकते हैं.
निशा: रितु, खसखस को पीस कर अच्छी तरह भूनना होता है, खसखस का स्वाद बहुत अच्छा आता है.