Palak Paneer Recipe – पालक पनीर

पालक पनीर (Palak Paneer Recipe) की सब्जी में पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं. खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट हैं और बनाने में भी बहुत आसान, आप इस सब्जी को किसी विशेष अवसर पर बना सकते हैं, तो आइये हम पालक पनीर बनाना शुरू करें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer
चार लोगों के लिये.
- पालक (Spinach) - 500 ग्राम
- चीनी -आधा छोटी चम्मच
- पनीर - 300 ग्राम ( पनीर को 1″ के चौकोर टुकड़ों में काट लें )
- रिफाइन्ड तेल - 2- 4 टेबिल स्पून
- हींग - 1- 2 पिन्च
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- कसूरी मेंथी - 2 छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें, डंडियाँ हटा कर प्रयोग करें )
- टमाटर - 2- 3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- बेसन - 2 छोटे चम्मच
- क्रीम या मलाई - 2 टेबिल स्पून
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 छोटी चम्मच या एक छोटा सा नीबू (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Palak Paneer
पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धो कर एक बर्तन में डालिये, चौथाई कप पानी और चीनी डाल दीजिये, ढक कर उबालने रख दीजिये, 5-6 मिनिट में पालक उबल जाता है. गैस बन्द कर दीजिये.
पनीर के चौकोर टुकड़े काट लीजिये. आप पनीर को तल कर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये नान स्टिक तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये और पनीर के टुकड़े तवे पर डाल कर दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये)
टमाटर को धोइये,टुकड़ों में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये,धोइये. अदरक को छीलिये, धोइये और 3-4 टूकड़े कर लीजिये. इन सबको मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर और कसूरी मैथी डालिये, अब बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये, इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिये और मसाले को 2 मिनिट भूनिये, क्रीम या मलाई डालिये और मसाले जब तक भूनिये तब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
उबाले गये पालक को ठंडा होने के बाद मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, पालक के पेस्ट को भुने हुये मसाले में मिला दीजिये. तरी में अपने अनुसार आपको जितनी गाड़ी या पतली रखनी है पानी और नमक डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डाल दीजिये, 2 - 3 मिनिट ढककर, धीमी आग पर पकाइये. गैस बन्द कर दीजिये. पालक पनीर की सब्जी तैयार है. पालक पनीर की सब्जी में गरम मसाला और नीबू का रस मिला दीजिये.
पालक पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. एक छोटी चम्मच मलाई डाल कर सजाइये. गरमा गरम सब्जी चपाती या नान के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
अगर आप सब्जी में प्याज डालना चाहते हैं, तब एक प्याज को छोटा छोटा कतर कर, जीरा भूनने के बाद तेल में डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, और इसके बाद उपरोक्त तरीके से पालक पनीर की सब्जी बना लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 109:
madam/sar apki likhi gai line hame bahut pasand aai.
निशा: Shrilaxmi पालक को उबालते समय आधा छोटी चम्मच चीनी डाल दीजिये, पालक का कलर हरा ही रहेगा.
निशा: mrs ritupuria हमारे यहां खाना प्याज डाल कर नहीं बनाया जाता था, इसीलिये में खाने में प्याज का प्रयोग नहीं करती, लेकिन में काफी रेसिपी में नीचे लिखती हूं कि आप प्याज डाल कर इस तरह बनायें.
निशा: प्रीति, पालक पनीर से थोड़े ही नीचे, आलू पालक तरी सब्जी दी गई है, सूखी सब्जी में आलू पालक की भुजिया भी दी गई है. पालक की अन्य रेसीपी के लिये नीचे लिंक को देखिये
http://nishamadhulika.com/tag/palak
निशा: प्राची,हमने पनीर नहीं तला है, बिना तले भी पालक पनीर बनाया जाता है आप चाहें तो पनीर को तल कर डाल सकती हैं.
निशा: निशा: शैली, कभी आप बेसन डालकर देखिये.
kya aap mujhe aur nayi recipes apni site par likh sakti hain
निशा: अम्रिता आप कसूरी मैथी नहीं डालना चाहती तो मत डालिये, ये आवश्यक नहीं है.
apka bahot bahot dhanyavad
निशा: करीना, फ्रोजन सब्जियों का स्वाद ताजी सब्जियों जैसा नहीं होता, फ्रोजन पालक को ही आप इस तरह बनाइये मेरा सोचना है कि वह भी आपको पसन्द आयेगा.
निशा: महेश, नाश्ता कालम में पनीर टिक्का रैसिपी दी गई है.
निशा: रागिनी, बेसन हमने मसाले की तरह प्रयोग किया है, बेसन से पालक का स्वाद और अच्छा हो जाता है. बेसन का स्वाद तो शायद आप इस सब्जी में नहीं पहचान सकेंगी.
निशा: भगवती,सब्जी में थोड़ी सी खटास के लिये, नीबू डाला जा सकता है.
निशा: शिप्रा, सब्जियों को बनाने के बारे में पढ़िये, धींमी आग पर सब्जियां बनाइये. सब्जियों कीतरी के बारे में विविध कालम में दिया गया विभिन्न तरी कैसे बनायें उसे अच्छी तरह पढ़ लीजिये और खाना मन लगा कर बनाइये, आप सारी समस्यायें धीरे धीरे दूर हो जायेंगी.
निशा: भारती, नाश्ता कालम के दूसरे पेज पर पावभांजी रैसिपी आप देख सकती हैं.
निशा: आयुशी, पालक पनीर में हल्दी मत डालिये.
निशा: निशा: नीबू का अचार इस मौसम में यानी कि सर्दियों के मौसम में ही डाला जाता है, आपको अचार खाने में अच्छा लगता है इसी लिये डालना है.
maine palk paneer banaie kya mast bani or mere husbend ,papa,or mujhe kaphi pasand bhi aaie
thanks
निशा: नीडा, आपको नहीं पसन्द तो बेसन मत डालिये, सब्जी बिना बेसन के भी अच्छी बनेगी.
निशा; सविता, नमक डालने पर पालक हरा ही रहता है, लेकिन थोड़ी सी चीनी डालने से सब्जी का कलर और स्वाद दोनों अच्छा हो जाता है.
thanks & regard
kajal
निशा; काजल मैं आपके लिये बहुत जल्द लिखूंगी.
निशा: मोहन, जी हां आप पालक पनीर में व्हिप क्रीम डाल सकते हैं.
निशा:सरिता, आप गुड़ डाल सकती है और आप कुछ भी नहीं डालें तो भी पालक पनीर अच्छा बनेगा.
thanks
thanks a lot
निशा: प्रीति, पालक को हल्दी डालकर और बिना हल्दी के दोनों तरीके से बनाया जा सकता है.
निशा: विभा, धन्यवाद.
निशा: वीना, मलाई दूध गरम होने के बाद जब वह ठंडा होता तो दूध के ऊपर मलाई जमी रहती है, उसे उतार कर अलग प्याली में रख लीजिये और प्रयोग में लाइये. क्रीम डैरी पर मिल जाती है.
निशा: काजल, कढ़ाई पनीर वेवसाइट पर है, आप देख सकती हैं, उसमें ग्रीन शिमला मिर्च के साथ यलो और रैड भी ले लीजिये, और 4-5 हरी मिर्च भी काट कर डाल दीजिये बिलकुल सेम तरीके से बनाइये, आपकी चिल्ली पनीर की सब्जी बन जायेगी और बताइये सब्जी कैसी बनी.
Palak is my fovourite bt i usually avoid Paneer nd Oil. Pls suggest suitable alternative.
Thanks again for such a good site. It's very helpful for bachelors like me.
निशा: शिशिर, पनीर की जगह टोफू डाल सकती हैं, सोया नगेट्स गरम पानी में भिगो कर डाले जा सकते हैं.
निशा: शालिनी, पालक उबालते समय एक छोटी चम्मच चीनी डालें, टमाटर और क्रीम डालिये पालक बहुत स्वादिष्ट बनता है.
Please reply on my comment. I really like to read u. Pleaseeeeeeeeeee.
निशा: रितु, मुझे आप से मिलकर बहुत खुशी होगी, इच्छा है तो कभी मिलेंगे भी, धन्यवाद.
निशा: गोपाल, धन्यवाद.
निशा: विकिता, धन्यवाद.
निशा: मीरा, हमने वीडियो के समय पालक पनीर बिना कसूरी मेथी के ही बनाया है, कसूरी मेथी ओप्सनल है, आप चाहें तो न डालें.
निशा: दीपा,धन्यवाद.
निशा: पूजा, मैं आपके लिये जितनी रैसिपी मुझे आती होंगी वह सारी लिखूंगी, धन्यवाद.
thanks
निशा: कविता मेरी रेसीपी सिर्फ इस वेबसाईट और रेसीपी वीडियो यूट्यूब Indian vegetarian Recipes पर ही हैं
निशा: आसिफ, पालक को बोइल करना होता है.
निशा:आसिफ, जी हां पालक को बोइल करते हैं.
U have given very clear recipe of palak paneer.it's very easy to make palak paneer. Now I can say I can also become master chef.
:-)
Thanks a lot
निशा: विमिशा, कसी हुई मूली में यदि अधिक पानी हो तो इसे हल्का सा निचोड सकतीं हैं.
aapki sari recipe bahut hi yummy hoti h ...
निशा: पूजा, 2 टमाटर पीसे, चाहें तो एक हरी मिर्च भी ले सकती हैं, कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर तड़का बनाये, टमाटर मिर्च का पेस्ट बनायें, तड़के में डाले और पकाकर सब्जी में मिला दें.
निशा: अल्का, सब्जी में थोड़ा नीबू या अमचूर पाउडर डाल दें और 1-2 छोटी चम्मच घी डाल दे, मिर्च कम हो जायेंगी.
निशा: किरन, पालक भुने मसाले में मिक्स करना है.
thnks a lot