मूंग की दाल का करारा (Moong Dal Karara Recipe)

मूंग दाल का करारा (Moong Dal Karara) अधिकतर राजस्थान और आगरा मथुरा क्षेत्र में बनाया जाता है. जब आपके फ्रिज में हरी सब्जियां न हों और कुछ विशेष स्वादिष्ट करी खाने का मन हो तब मूंग दाल का करारा (Moong Dal Karara) बनाकर देखिये. अगर दाल थोड़ी अधिक हो तो ये पकोड़िया चाय के साथ खाइये बहुत ही स्वादिष्ट है ये, तो आइये आज लन्च में बनाये मूंगदाल का करारा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal karara Recipe
दाल की पकौड़ी बनाने के लिये
- मूंग की दाल - 150 ग्राम (3/4 कप)
- हरी मिर्च - 2 (यदि आप चाहें)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- नमक -स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- तेल - पकौड़ी तलने के लिये
तरी के लिये
- तेल - 1- 2 टेबल स्पून
- हीग - 1- 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - 300 ग्राम (एक कप)
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार(एक छोटी चम्मच )
- हरा धनियां - 1- 2 टेबल स्पून(बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Moong Dal Karara Recipe

पकोड़ी बनाइये: Prepare Moong Dal pakoris
मूंग की दाल को साफ कीजिये, धोइये और 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दीजिये. हरी मिर्च डंठल तोड़कर धो लीजिये, अदरक को धोइये और छीलिये, दाल से अतिरिक्त पानी हटा दीजिये और दाल, हरीमिर्च, अदरक मिलाकर पीस लीजिये (दाल को ज्यादा बारीक मत पीसिये).
इस मिश्रण में कतरा हुआ हरा धनियां और नमक मिलाइये. मिश्रण को खूब फैटिये. पकोड़ी बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ से या चमचे से मिश्रण लेकर गरम तेल में डालिये, तेल में जितने पकोड़ी आ जाय(7-8) पकोड़ी डालिये और पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. करीब एक टेबल स्पून दाल बचाकर, सारी दाल के पकोड़े तल कर तैयार कर लीजिये. हमारी पकोड़ियां बन चुकी है, आइये अब सब्जी के लिये तरी तैयार कर लेते हैं.
तरी बनाइये - Prepare Curry for Moong Dal Karara
डंठल टूटे हरी मिर्च और छिला हुआ अदरक दही के साथ डाल कर मिक्सर से चला लीजिये, मिर्च और अदरक भी दही में पिस कर मिक्स हो जायेंगे (हरी मिर्च को बारी का काट लें और अदरक को कद्दूकस भी किया जा सकता है) दही का मठा बन जायेगा, मठा में 1 लीटर पानी (5 कप पानी डाल कर मिला दीजिये). तैयार मठा से हम सब्जी की तरी बनायेंगे.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,गैस फ्लेंम धीमी ही रखिये, गरम तेल में हींग, जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, चमचे से चलाइये, इस मसाले बची हुई पिसी दाल, तथा 2 टेबल स्पून पानी डाल कर, चमचे से चलाइये और उबाल आने के बाद तैयार मठा भी डाल दीजिये और चमचे से चलाते हुये पकाइये. उबाल आने के बाद इस तरी में पहले से तैयार की हुई पकोड़ियां डालिये, फिर से उबाल आने तक चमचे से चलाते रहिये, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालिये, गैस बन्द कर दीजिये, मूंग दाल का करारा (Moong Dal Karara)
बन चुका है.
मूंग दाल के करारे को प्याले में निकालिये, हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- 5 सदस्यों के लिये
- समय 55 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 20:
निशा: स्नेहल, आप छिलका वाली दाल यूज कीजिये,लेकिन भीगने के बाद धो कर इसके छिलके हटा दीजिये.
निशा: धन्यवाद रचना
thanking you
thanx nisha ji
निशा: आप पकड़ियां 2 दिन के लिये तो फ्रिज में रखी जा सकती हैं, और अधिक दिन रखने के लिये एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रीजर में रख सकते हैं.
I'm a Muslim and a great fan of vegetarian dishes and your website provides so many choice.
It's really good.
i like ur recipes .its so yummy.yeh mujhe meri mother ki racipe ka taste yaad karati hain.thank u
i like your recipes