मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)

मटर पनीर (Mutter Paneer Recipie) उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. हर घर में यह पसन्द की जाती है. क्या आप भी मटर पनीर की सब्जी पसंद करते हैं? अगर हां तो चलिये हम और आप मिलकर आज मटर पनीर की सब्जी बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Paneer Recipe
- पनीर - 250 ग्राम (How to make paneer at home
- मटर -छिले दाने आधा कप
- टमाटर - 2 -3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या घर के दूध की मलाई - छोटी आधा कटोरी
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Matar Paneer
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. इस पेस्ट में क्रीम मिला कर एक बार मिक्सी को फिर से चला दीजिये.
पनीर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और मटर को आधा कप पानी के साथ उबाल दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा कड़्काने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, और अब आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है वह डाल कर तब तक भुनिये जब तक आपको मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.
मसाला भूनने के बाद आप अपने अनुसार तरी को जितना गाढ़ा, पतला करना चाहैं, उतना पानी डाल कर मिला दीजिये. तरी में उबाले हुये मटर और नमक भी डाल डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर डालिये, 3-4 मिनिट उबलने दीजिये. मटर पनीर की सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये.
सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ डाल दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और बचे हुए हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, पराठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
विशेष
यदि आपको प्याज पसन्द है तो एक प्याज बारीक कद्दूकस या पीस कर तेल में जीरा डालने के बाद भून लें, और बाद में सारे मसाले उसी क्रम से डाल कर सब्जी तैयार कर लीजिये.
आप सब्जी की तरी को अलग अलग तरीके से बना कर एक ही सब्जी के कई स्वाद बना सकते हैं.
खसखस की तरी बनायें, 2 टेबिल स्पून खसखस धोकर पानी में भिगो दीजिये, एक घंटे बाद, बारीक पीस लीजिये, तेल में जीरा,हल्दी,धनियां पाउडर डालने के बाद खसखस का पेस्ट डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को फिर से भूनिये, और तरी जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तरी तैयार कर लीजिये.
काजू की तरी बनाने के लिये, 2 टेबिल स्पून काजू पानी में आधा घंटे के लिये भिगोइये, भीगे हुये काजू मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, तेल में मसाला डालने के बाद काजू का पेस्ट को डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, इसके बाद टमाटर अदरक का पेस्ट डाल कर दुबारा मसाले को भूनिये, और तरी को जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तैयार कर लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 103:
my name is also madhulika so I feel very happy to see ur this beautiful site
nisha ji main jab bhi matar paneer banati hu to mere se gravy bahut patli banti hai mujhye kya karna chahiye please bataiye.
I am newly married and i am learning how to prepare good food and u r blog rellay help me
thanks
keep posting new recipes
Regards
Sonal
निशा: सुनीता, अगर आप मटर को अलग से नही उबालें तब मसाला भूनने के बाद उसमें मटर के दाने मिलाइये और ढककर धीमी आग पर 3-4 मिनिट पका लीजिये, आप इस तरीके से बना लीजिये.
please tell me how to make cream at home ?
thanks
निशा: जी हाँ लेकिन थोड़ा ही डालिये.
निशा: ममता: थिक ग्रेवी के लिये आप थोड़े से काजू 20-25 बारीक पीस कर ग्रेवी में मिला दीजिये, स्वादिष्ट और थिक ग्रेवी तैयार हो जायेगी.
I like yr recepies very much. can you pls advise if we use garlic and onion in matar paneer, how to use the same.
निशा: सुनीता, रैसिपी पड़ो नीचे लिखा है कि प्याज लहसन को किस तरह डालें.
mein aps yeh puchna chati hu ki kya hm matar panir ki sbji kukkar m bana skty?
iske liy kuch alag to nahi karna padega?
निशा: गीतान्जली, ये सब्जी कुकर में नहीं बनाई जाती है.
acha actuly mein abhi sikh rah hu is vjh pucha aps .mein try kiya but jayda namak dal gaya.mein apki sari recpi pad kar ghar m try karti hu.
again Thanks.
निशा: अंजू, ठंडा दूध डालिये और सब्जी में उबाल आने तक चमचे से सब्जी को लगातार चलाते रहिये, दूध नहीं फटेगा.
निशा: विश्नू, आप बिलकुल सही कह रहे हैं, गरम तेल में मसाला डालते समय आग धीमी रखें और ध्यान से तुरन्त तुरन्त सारी चीजें डालते जायें या फिर आपका तरीका बहुत अच्छा है. दही को आप सब्जी में अपने स्वाद के अनुसार प्रयोग में जरूर लाइये.
निशा: सिया, आपका ये तरीका एकदम सही है, आलू तलने के बाद तो पक ही जाते हैं आप तले आलू मटर के साथ ही डाल सकती है.
निशा: अभिजीत, पनीर को हल्का ब्राउन होने तक तल कर भी बनाया जाता है और बिना तले भी
mujhe aapki is site ke baare me aaj hi pata chala mujhe bahut hi achchi lagi.aapka receipe batane ka tarika bhi bahut achcha hai...
निशा: श्रेया, धन्यवाद.
receipe padkar hi munh mein pani aa gaya tha banaya to .... wah wah khane ka aannad aagaya
dhanyawad
निशा: अम्रित, धन्यवाद.
or wo bhi apki recipe se....
mery family me sabko bahut tasty lagi...
thanks nisha ji ......
निशा: मनीषा, धन्यवाद.
Maine aapki site bs kl se dekhni suru ki hai, or aap itna aasan tarike se step by step jo batati ho usase koi bhi khana banana sikh sktha hai. or maine kl aapki ek dish bhi banai jo kafi achi lagi
Thanks for helping a lot of people.
निशा; जीनत, मिर्च का अचार तो पहले से ही दिया हुआ है, आप सर्च में लिख कर देख सकती हैं. इनके लिंक निम्न है
How to make Stuffed Lal Mirch ka Achar
How to make lal Mirch Rai ka Achar
निशा: श्रेया, हमें ये जानकर बेहद खूशी हुई, बेबी को मेरी ओर से ढेरों प्यार.
Mai apki fan nahi A.C. hu.
apki,
Aarushi.
निशा: आरुषि, धन्यवाद. :)
app itne ache ache recipi ka se late ho.
निशा: पलक, हमारे यहां खाने की वैराइटी बहुत ज्यादा हैं, मैं उन्हैं कम मसाले और कुछ अलग आसान तरीके से बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: शालिनी, मुझे बहुत खुशी हुई, आपने इतनी अच्छी सब्जी बनाई, धन्यवाद.
nice receipe....but main jab banati hu to tab paneer soft nahi hote hai..rubbery jaisa lagta hai...pls help.....
निशा: अनुजलिका, प्याज भूनने के लिये थोड़ा ज्यादा तेल ले लीजिये, पहले प्याज को गुलाबी होने तक भूनिये, इसके बाद दूसरे मसाले डालिये,प्याज कच्ची नहीं रहेगी.
निशा: अनुराग, मुझे भी यह जानकर बहुत अच्छा लगा
निशा: सुझाने के लिये धन्यवाद. मैं कोशिश करती हूं.
निशा: धन्यवाद गीता जी
निशा:रूपा, मुझे बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.