मटर के छोले (Matar Chole)

छोले अधिकतर तो काबुली चने के ही बनाये जाते हैं. लेकिन अगर आप मटर के छोले बनायें तो उसका स्वाद थोड़ा अलग और बहुत ही स्वादिष्ट होता है, तो आइये आज हम मटर के छोले (Matar Chola) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Chole
- सूखे मटर - 250 ग्राम
- आलू - 2 (मिडियम)
- खाना सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- टमाटर - 3 ( मिडियम )
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 1 या 2 टेबिल स्पून
- जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून ( कटा हुआ )
विधि - How to make Matar Chole
सूखे मटर को साफ करके, रात भर पानी में भिगो दें.
भीगे हुये मटर, पानी से धोलें, और कुकर में भरें. आलू छील कर धो लें, मटर के साथ ही कुकर में डाल दें. आधा छोटी चम्मच नमक, खाना सोडा और एक छोटी कटोरी पानी डाल कर कुकर बन्द कर दें. कुकर में 1 सीटी आ जाय तो गैस धीमी कर दें, और 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर मटर को पकने दें. अब गैस बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरीमिर्च और अदरक का मिक्सी की सहायता से बारीक पेस्ट बना लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में जीरा पाउडर और धनियां पाउडर डाल दें. 1-2 बार चमचे से चलायें. इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल दें, और मसाले को चमचे से चला चला कर भूनें. जब मसाला दाने दार हो जाय और तेल छोड़ने लगे तब 100 ग्राम या 1 छोटी कटोरी पानी, आधा चम्मच नमक, लाल मिर्च और गरम मसला डाल दें. मसाले की तरी में उवाल आने दें. इस मसाले की तरी को, और उबाले हुये मटर, आलू को मिला दें. उवाल आने पर 2-3 मिनिट तक पकायें. आपके मटर के छोले तैयार हैं.
छोले को बाउल में निकाल लें. हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजायें, और गरमा गरम मटर के छोले के साथ, नान, चपाती या चावल परोसें और खायें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 13:
निशा: सुमन, पीली मटर से भी आप बना सकती है.
lekin ek receipe jo main kaafi time se dhoond raha hoon woh hai mushroom ki kya uski bhi koi recepie aap post kar sakti hain???????
AAL RECIPE ARE BEST
I LIVE ALONE FOR STUDY
SO APNA KHANA KHUD BANATA HU
THANKS FOR YOUR TESTY RECIPES
निशा: अतुल यह तो बहुत अच्छा है.
निशा:, योगेश, थोड़ा सा खाना सोडा डालने से मटर जल्दी उबल जाती है और स्वाद भी अच्छा हो जाता है.
Parul
निशा: पारुल, छोले इसी तरह से बनाये जाते हैं, छोले में अपने हिसाब से आप जितना पतला रखना चाहती हैं, पानी डाल सकती है और अच्छी तरह मिक्स होने तक उन्हैं उबलने दीजिये.
Really thank u so very for such a quick reply.
Parul
Chane ki daal ya masoor ki daal banate time hum
usme khane ka soda daal sakte hein kya.
निशा: बनीता, डाल तो सकते हैं, लेकिन आप चने की दाल और मसूर की दाल को 4-6 घंटे पहले भिगो दें तो वे जल्दी गल जायेंगी और स्वाद भी अच्छा होगा.