लौकी के कोफ्ते - Lauki Ke Kofte Recipe - Doodhi Kofta Curry

लौकी की सब्जी आप नहीं खाते कोई बात नहीं, लौकी के कोफ्ते (Lauki ka Kofta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते (Lauki Kofta Curry) आप अवश्य पसन्द करेंगे. तो आइये आज हम लौकी के कोफ्ते (Ghiye Ke Kofte) बनायें.
Read this recipe in English - Lauki Kofta Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingrements for Lauki Ke Kofte
6 लोगों के लिये. बनाने में 45 मिनिट लग जायेंगे.
कोफ्ते
- लौकी —500ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- बेसन - 50 ग्राम (1/2 कप)
- हरी मिर्च — 1-2 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक —1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लीजिये)
- लाल मिर्च - 2 पिंच
- हरा धनियाँ — 1 टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ )
- नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, हरा धनियाँ बेसन और नमक मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाय. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मोटे तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. उगंलियों से करीब 1 टेबिल स्पून मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालिये. 4-5 कोफ्ता या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जायं डाल दीजिये. कोफ्ता पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं.
तरी:
तरी को कई चीजों से बनाया जाता है, वीडियो में हमने खसखस की तरी लेकिन लिखित रैसिपी में दही और क्रीम से बनाई है, तरी बनाने के लिये डिटेल जानकारी सर्च बटन पर विभिन्न तरीज आर्टीकल पढ़ सकते हैं.
- टमाटर - 2-3 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - आधा कप
- क्रीम या मलाई - आधा कप
- तेल — 1 - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियाँ —— 1 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- नमक —— स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच से कम)
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, तब दही और मलाई फैट कर मिला दीजिये और चला चला कर 3-4 मिनिट तक भूनिये.
मसाला भुनने के बाद एक गिलास पानी या आप तरी को जितना पतला रखना चाहते हैं पानी मिला दीजिये. तरी को चमचे से चलाते रहें, उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाइये. तरी में पहले से तैयार किये हुये लौकी के कोफ्ते और आधा कतरा हुआ हरा धनियां डाल दीजिये और 1-2 मिनिट तक उबलने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये. लौकी के कोफ्ते (Lauki Doodhi Ke Kofte) की सब्जी तैयार है.
सब्जी (Lauki Kofta Curry) को प्याले में निकाल लीजिये. बचा हुआ हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम लौकी के कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल किसी के साथ खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 36:
Today i have tried your lauki kofta recipe. It was good but only thing is that the gravy was bit sour (khatti) because of the use of tomatoes and curd. Kya aap mujhe help kar sakti hai.
thanks
Kya kadukas lauki ka water nahi nikalana? Aur agar nikalana hei toe kya usko tari mei use kar sakte hei?
निशा: ज्योती जी, लौकी का पानी निकालने की आवश्यकता नहीं हैं.
recipes bahut achi hai par kya isme onion, ginger-garlic ka paste use kar sakte hia gravy banane ke liye pls bataye
thanks
निशा: पिकी जी आप अवश्य प्रयोग कीजिये.
निशा: वन्दना, आप सच कह रहीं हैं.
निशा: कान्ती, स्वाद में फरक तो आयेगा ही.
yah apne likha nahi hai
निशा: अनीता, कोफ्ते के घोल को अच्छी तरह फैट लीजिये.
निशा: जी हां डाल सकते हैं.
is there any printed recipe book version of your recipes in hindi available. I have moved to chennai recently and the local food service provider has asked me to arrange for a recipe book in hindi so that he can provide north indian taste food to me and a lot of other north indian customers.
thanks & regards,
Akash Agarwal
+919841287304
निशा: आकाश, इन रैसिपी की बुक नहीं है.
Agar onion ka use kare to use fry karna hai ya mixy mein pisna hai
निशा: आशिश, प्याज को छोटा काट कर या पीस कर, जीरा भुनने के बाद गुलाबी होने तक भूनिये, इसके बाद सारे मसाले डाल कर, भून कर सब्जी की तरी तैयार कर लीजिये.
निशा: निशि, कद्दूकस की गई लौकी में बेसन कम डालिये, और मिश्रण को खूब फैटिये, कोफ्ते बिलकुल नरम बनेंगे.
निशा: रेस, सब्जी में दही मत डालिये, प्याज डाल सकती हैं, इससे सब्जी खराब नहीं होगी.
निशा: अरुणा, आप लहसन प्याज की सब्जी पसन्द करती हैं तब, सब्जी में लहसन और प्याज डालने के लिये, गरम तेल में जीरा भूनने के बाद लहसन प्याज भून कर और सब्जी बिलकुल इसी तरह बनाना होता है. बहुत सारी सब्जी के नीचे यह लिखा भी हुआ है, धन्यवाद.
mene aaj try ki aur ghar me sabhi ko bahut pasand ayi!!!!
thanq..!!
निशा: मंजू, दोंनो अलग अलग हैं, बेकिंग पाउडर लिखकर सर्च बटन पर इनके अन्तर के बारे में लेख पड़ सकते हैं, यह जानकारी वेवसाइट पर दी गई है.
निशा: भारती, जिंजर, गार्लिक ओनियन डाले जा सकते हैं और दही, मलाई भी डाल दीजिये.
I want to add something to it...
instead of water, use that remaining bottleguard juice for the gravy....
निशा:
प्रतिमा, धन्यवाद.
निशा: जसमीत, धन्यवाद.
curry is tooo awesome . thanks mam... :)
निशा: सीमा, लौकी में बेसन ज्यादा हो या मिश्रण को अच्छी तरह से फैटा नहीं गया हो, तब कोफ्ता सख्त बन सकते हैं.
निशा: प्रतिभा, लौकी के कोफ्ते से ही अच्छे बनते हैं.
All ur recipe is usefull for me. i will try all but gonna make this on Sunday lunch.