केले के कोफ्ते (Kela Kofta Curry Kachchaa Kela Kofta Curry)

Kela Kofta Curry

जब भी कोफ्ते की सब्ज़ी बनती है तो घर में बच्चे बहुत खुश होते हैं क्योंकि उन्हें सब्ज़ी के बनने से पहले ही गरमा गरम कोफ्ते खाने को मिल जाते हैं. आईये आज कच्चे केले के कोफ्ते की सब्ज़ी (Kachche Kele ki Kofta Curry) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kela Kofta Curry

कोफ्ते के लिये:

  • कच्चे केले - 500 ग्राम
  • बेसन - 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लें)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कस कर लें)
  • हरा धनिया - 1 टेबल स्पून ( बारीक कतर लें)
  • पनीर - 100 ग्राम (यदि आप चाहें तो )
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल - कोफ्ते तलने के लिये.

तरी के लिये:

  • टमाटर - 250 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • काजू - 25 (1 घंटा पहले पानी में भिगो दीजिये)
  • मलाई या क्रीम - 2 टेबल स्पून
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनिया - 1 टेबल स्पून

kela_kofta_curry_2_598613836.jpg

विधि - How to make Kachchaa Kela Kofta Curry

कोफ्ते:

केले के दोनों ओर से डंठल काट लीजिये, धोइये और कुकर में केले और एक गिलास पानी डाल कर, एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. कुकर की सीटी ऊपर करके प्रेशर को निकाल दीजिये. केले पानी से निकालिये और ठंडे करके छील लीजिये. आप चाहें तो उबालने के बजाय इसे माइक्रोवेव में पांच मिनट के लिये कुक कर सकते हैं

केलों को मसल लीजिये. बेसन, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, पनीर और नमक डाल कर अच्छी तरह मसल मसल कर मिला लीजिये. 2 टेबल चम्मच पानी डाल कर फैंट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर गरम तेल में डालिये. 6-7 जितने भी कोफ्ते एक बार तेल में आसानी से सेके जा सकें, डाल दीजिये और पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. सिकने के बाद कोप्तों को प्लेट में निका कर रखिये और बचे हुये कोफ्ते फिर से तेल में उसी तरह डालिये और तल कर निकाल लीजिये. केले के कोफ्ते तैयार हो गये हैं.

तरी:

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पेस्ट को बाउल में निकाल कर रखिये.

काजू मिक्सी में डाल कर बारीक पीसिये, अब मलाई मिलाकर एक बार और ग्राइन्ड कर दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर चमचे से चलाइये और टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को भूनिये. मसाले में जब दाने आ जाय तब काजू, मलाई का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि वह तेल छोड़ने लगे. अब मसाले में 1 गिलास (350 ग्राम पानी) डाल कर उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक पकाइये. तरी में नमक और गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. तरी में कोफ्ते डाल ढक दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. 5 मिनिट में कोफ्ते नरम हो जायेंगे.

आपकी केले के कोफ्ते की सब्जी (Raw Banana Kofta Curry ) तैयार है. सब्जी को बाउल में निकालिये और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठे या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 16:

  • jaspal on 07 June, 2008 13:48:47 PM
    hi
    Reply
  • aparna on 16 July, 2008 08:24:58 AM
    Hi!
    I just wanted to confirm is Kaju paste is necessary in this preperation or it is optional. Also advice instead of cream can we use curd?

    Hope to hear from you soon.
    Reply
  • निशा मधुलिका on 16 July, 2008 08:49:50 AM
    हाय अपर्ना, आप स्वाद और अवेलेविलटी के अनुसार बिना काजू के और क्रीम की जगह दही लेकर सब्जी बना सकती हैं.
    Reply
  • nishi on 18 October, 2008 22:45:30 PM
    Hi
    i luv ur receipes,just want if u can give more less oil receipes.
    Thanks
    Reply
  • rajul on 19 March, 2009 13:40:12 PM
    yummy........
    muh me pani aa gaya.
    it's very tasty. thank u
    Reply
  • rachna on 21 July, 2009 22:39:58 PM
    You rarely use onion n garlic in your recipe...it is not required or we can use it as per our taste...

    निशा: जी रचना, हम प्याज और लहसुन नहीं प्रयोग करते, लेकिन अपने स्वादानुसार तरी में प्याज लहसुन भून कर प्रयोग किया जा सकता है
    Reply
  • banita on 17 September, 2009 04:36:55 AM
    Nisha ji aap ka Bahut bahut dhanyawad ki apne kafi gharelu khane ki recipes hume di hai.. Ye recipes or pic dekh ke hi muh me pani aajati hai....
    nisha ji kya aap hume batayengi ki hum malai ya cream ke jagha kuch or use kar sakte hai???
    or ye kya hum un sab recipes me use kar sakte hai jinme ki malai ya cream use karne ko kaha jata he???
    or ek sawal ye jo malai recipes me use kiye jate hai ye hum gharpe kaise bana sakte hai...
    agar aap mere sawalo ka jawab dengi to hume bahut khusi hogi....

    kya aap hume pattagobi ki kuch achhi recipes batayengi?????
    Reply
  • rashmi on 04 February, 2010 06:10:17 AM
    ye recipe kitne logon ke liye paryapt rahegi.
    Reply
  • sangeeta on 14 June, 2010 04:08:03 AM
    Thanx Nishaji kela kofta mujhe aur mere gherwalo ko bahut pasand aaya.
    Reply
  • shipra on 20 July, 2010 06:37:42 AM
    i like ur recipies. give more recipies of bread if u can. thanx!
    Reply
  • vandana on 24 September, 2010 21:13:04 PM
    hi, Aaj maine kela kofta banaya aur wo yammiii tha. Thanx
    Reply
  • pompa roy on 20 May, 2011 16:21:00 PM
    great jiiii .its its really worth and delicious for my family..thanks dear...if possible than plz make some less spicy but unique recepies
    Reply
  • jay on 06 July, 2011 21:12:56 PM
    Hi Nisha
    Your recipe is fantastic - thank you so much and look forward to seeing more of your recipes.
    jay
    Reply
  • savita roy on 21 August, 2011 10:58:16 AM
    hi nishaji.mujhe 1 sawal puchna hai jo bahot jaruri hai ap reply jarur dena.me pyaz ko kisi v recipi me dalti hu to wo galta nahi tari me dikhta rehta hai jaise egg curry pyaz wale kofte me kya karu????/

    निशा: सविता, प्याज को बारीक कांटे और तेल में हल्का ब्राउन होने तक या नरम होने तक भूनें. प्याज को कद्दूकस करके भी तेल में भूना जा सकता है.
    Reply
  • Adarsh Singh on 02 October, 2011 23:31:15 PM
    waw it was very tasty
    Reply
  • mohammad shabir on 25 October, 2011 15:27:46 PM
    ati sawadisat
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad