कद्दू के कोफ्ते Kaddu Kofta Curry Recipe

कद्दू की सब्जी आप भले ही पसन्द नहीं करते हों लेकिन कद्दू के कोफ्ते बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं ये आपको जरूर पसन्द आयेंगे. आइये आज शाम के खाने में हम कद्दू के कोफ्ते (Kaddu Kofta Curry) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu ke Kofte
- कोफ्ते बनाने के लिये
- कद्दू - 500 ग्राम
- बेसन - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- तेल - कोफ्ते तलने के लिये
तरी तैयार करने के लिये
- टमाटर - 3- 4 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़
- तेल या घी - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- मलाई या क्रीम - आधा कप
- लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार(3/4 छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 2 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Kaddoo Kofte Curry
कद्दू के बीज निकालिये, छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये, बेसन, नमक, हरी मिर्च, अदरक को अच्छी तरह मिला लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, नीबू के आकार के गोल गोल कोफ्ते बना कर तैयार कर लीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये (ये टैस्ट करने के लिये कि तेल गरम हो गया है, मिश्रण से बिलकुल थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर तेल में डालिये यदि मिश्रण तुरन्त ऊपर आकर तेल में तैरने लगे तो तेल पर्याप्त गरम हो गया है). गरम तेल में 4-5 कोफ्ते डाल कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखिये. दूसरे कोफ्ते कढ़ाई में डालिये और तल कर निकाल लीजिये, सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. कोफ्ते तैयार हो गये हैं.
कद्दू के कोफ्ते की तरी - How to make Matar Kofta Curry
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालिये. हल्का सा भूनिये, टमाटर, अदरक का पेस्ट डालिये और मसाले को दाने दार होने तक या मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये.
अब इस मसाले में मलाई डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. तरी को आप जितना गाड़ा या पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल दीजिये, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट तक तरी को पकाइये. सब्जी की तरी तैयार हो गई है. पहले से तैयार कोफ्ते डाल कर 2 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
कद्दू के कोफ्ते की सब्जी तैयार हैं. सब्जी को प्याले में निकालिये और कतरे हुये हरे धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम कद्दू कोफ्ते की सब्जी (Kaddu ke Kofte ki Curry) परांठे, चपाती, नान या चावल किसी के साथ भी परोसिये और खाइये.
(प्याज लहसन वाली तरी के लिये, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च के साथ 2-4 लहसुन की कली छीलकर और एक प्याज काटकर पीस लीजिये. मसाले को उपरोक्त तरीके से भूनिये और सब्जी की तरी तैयार कर लीजिये.)
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 40 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 13:
निशा: रिया,आप दाल- कड़ी कालम में रे रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: शिवानी, मलाई को मसाले के साथ भून कर सब्जी में डालिये और ठंडा दूध को उबलती हुई सब्जी में डालिये लेकिन सब्जी को लगातार चमचे से चलाती रहें जब तक सब्जी में फिर से उबाल न आ जाय दूध नहीं फटता.
can u please tell me if this koftas can be made in non stick appam maker. also let me know if lauki ka kafta can be made in non stick appam maker and what will is the reciepe?
निशा: आप अपनी पसंद के मुताबिक कितनी भी तरह की तरी बना सकते हैं. इसके लिये निम्न लेख पढिये
How to make Tari for Indian Curries
I am newly married and you know everyday i am copying recipe from your website and cooking at home, My husband ia appraising me daily, I cooked Kaddu Kofte yesterday, it was very delicious but nisha ji when i put fried kofte's in Curry, Kofte was broken somewhere as kofte was not hard, Please tell me what should i do to make it hard.
Warm Regards
Shelly Malik
निशा: शैली, कद्दू में बेसन की मात्रा थोड़ी और बड़ा दीजिये, कोफ्ते को ग्रेवी तैयार होने के बाद डालिये.
निशा: नाजरा, आप बिना क्रीम के तरी बना सकते हैं, मिल्क और कर्ड यूज कर सकते हैं, कृ्पया विभिन्न तरी कैसे बनायें, How to make various gravy for Curry में दिया हुआ ये लेख पढ़ लीजिये, आप कितने ही तरीके से तरी बना सकती हैं.