जिमीकन्द की सब्जी (Jimikand Recipe -Yam Recipe)

Jimikand Recipe

आह जिमीकन्द, देखकर याद आया, मेरी मां इस सब्जी को कभी कभी बनाया करती थी और वो मुझे कभी पसन्द नहीं आती थी, लेकिन वे इस सब्जी को बहुत पसन्द करती थी, और हमने भी जिमीकन्द ले लिया.

सब्जी हमने इस तरह बनायी, और जिमीकन्द (Jimikand) की सब्जी सच में बड़ी ही स्वादिष्ट लगी, तो आइये आज शाम के खाने के साथ जिमिकन्द की सब्जी (Jimikand Recipe) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jimikand Recipe

  • जिमिकन्द (Yam)  -  300 ग्राम ( एक छोटा जिमिकन्द)
  • नीबू - 1
  • टमाटर - 2  (मीडियम आकार के)
  • हरी मिर्च -2
  • अदरक - 1 1\2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • दही - एक छोटी कटोरी
  • तेल - 100 ग्राम
  • हींग - 1-2पिंच
  • जीरा - आधी छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

jimikand_suran_739703812.jpg

विधि - How to make Jimikand Recipe - Yam Recipe

जिमिकन्द को धो कर अच्छी तरह साफ कर लीजिये, अब अपने दोनों हाथों पर तेल लगाइये, जिमीकन्द को मोटा छिलका उतारते हुये छीलिये, और 1-2 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.

जिमीकन्द के कटे हुये टुकड़ों पर एक  नीबू का रस और आधा छोटी चम्मच नमक लगा कर आधा घंटे के लिये रख दीजिये.  नीबू नमक को एक साफ गीले कपड़े से पोंछ कर हटा दीजिये.

टमाटर, हरीमिर्च और अदरक का पेस्ट बना लीजिये और दही को मथ लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में जिमीकन्द के टुकड़े डालकर, ब्राउन होने तक तलकर प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर और टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. इस भूने हुये मसाले में फैटा हुआ दही डालिये, उबाल आने तक चलाते रहिये.

मसाले में जिमीकन्द के टुकड़े डाल कर मिलाइये.  एक गिलास पानी या आपको सब्जी की तरी जितनी पतली चाहिये उसके अनुसार पानी और नमक डाल दीजिये, चलाते हुये उबाल आने तक पकाइये, कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, एक सीटी आने तक सब्जी को पकाइये. कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये. सब्जी में गरम मसाला और कतरा हुआ धनियां मिलाइये.

आपकी जिमीकन्द की सब्जी तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये, कतरा हुआ हरा धनियां डालकर सजाइये. गरमा गरम जिमीकन्द की सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

  • चार सद्स्यों के लिये
  • समय - 25 मिनिट
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 8:

  • PN Subramanian on 02 February, 2009 22:25:49 PM
    केरल वाले कि कोई दूकान हो तो वहां से जिमीकंद खरीदें. उसमे खुजलाहट बिल्कुल नहीं होती. एक स्टेप आपका कम हो जाएगा. आपकी विधि अच्छी है.
    Reply
  • neelam on 17 October, 2009 08:33:33 AM
    thanks it was easy to make it...
    Reply
  • rukhsana on 27 February, 2010 04:14:57 AM
    maine apki sari recipi padi bahut acchi hai abhi tak kuch banaya nahi hai aur holi ki special dish kab ayegi.
    Reply
  • Nidhi on 22 July, 2010 15:56:03 PM
    I am working away from home and miss home cooked food a lottt. I never used to like Jimikand therefore my mother used to add green peas also in it just so that I could eat it. Your recipe is exactly the same but I think fact that my mum used to add onions and ginger also.

    Its so funny that all the things i never ate are the ones that i miss the most now.
    Reply
  • Pooja on 03 October, 2010 07:50:02 AM
    i have heard that jimikand is boied with radish leaves.
    Reply
  • toshit on 20 October, 2010 15:16:42 PM
    iska achaar bahut badiah banta hai agar aap koi vidhi ho to bataye.intjar rahega.
    Reply
  • arti dogra on 01 November, 2011 14:13:25 PM
    your recipies very simple.thanks
    Reply
  • Kavita Pandey on 29 December, 2011 16:09:44 PM
    निशा आपने जो जिमिकंद की सब्जी बनाना बताया वह मैंने बनाया और मेरे घर में सभी को बहुत अच्छी लगी इसके लिए आपको धन्यवाद।
    निशा जी क्या आप मुझे जिमिकंद का कबाब बनाना बनाना बताएगी प्लीज निषा जी आप जिमिकंद का कबाब बनाने की विधि लिखिएगा।

    निशा: कविता, आपने कृतिफोन्ट में ऊपर कमेन्ट किया था. यह साईट यूनीकोड में है. इसलिये आपका कमेन्ट नहीं दिख रहा था. मैंने आपका कमेन्ट यूनीकोड में बदल दिया है. आप हिन्दी में लिखने के लिये हमारा कैफेहिन्दी टायपिंग टूल भी प्रयोग कर सकतीं है. Download CafeHIndi Typing Tool
    जिमीकन्द का कबाब बनाने का सुझाव के लिये धन्यवाद. मैं अवश्य कोशिश करुंगी.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad