गोभी-मसाला (Gobhi Masala Curry)

गोभी की सब्जी कई तरीके से बनाई जाती है.गोभी आलू तो मुख्य सूखी सब्जी है इसे सभी बनाते है, लेकिन गोभी की सब्जी बनाने का एक तरीका यह भी है गोभी मसाला, ये सब्जी तरीदार बनेगी और बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है.तो आइये आज हम गोभी मसाला (Cauliflower Curry ) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Masala Curry
- गोभी - 350 ग्राम(एक मीडियम आकार का गोभी)
- दही - 2 टेबिल स्पून
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- तेल गोभी तलने के लिये
- सब्जी के लिये मसाला
- टमाटर - 250 ग्राम(3-4 मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - एक पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- मलाई या क्रीम - 2 टेबिल स्पून
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच )
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
विधि - How to make Gobhi Masala Curry
गोभी को बड़े बड़े टुकड़ों में काट कर नमक मिले गरम पानी में 5 मिनिट के लिये डुबा कर रख दीजिये ताकि गोभी अच्छी तरह साफ हो जाय, गोभी के टुकड़ों को नमक के पानी से निकाल कर साफ पानी से धो लीजिये.
गोभी के टुकड़ो को मेरीनेट कीजिये: दही को मथ लीजिये, मथे हुये दही में नमक और काली मिर्च मिला दीजिये. इस घोल में गोभी के टुकड़ों को डाल कर अच्छी तरह चम्मच से चला कर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में गोभी के टुकड़ों को डाल कर ब्राउन होने तक तलिये और प्लेट में निकाल लीजिये.
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल छोड़ कर अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये, इस तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलायें, इस मसाले में पिसा हुआ मसाला डाल कर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
इस मसाले में क्रीम या मलाई डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. भुने मसाले में तले गोभी के टुकड़े, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल कर चमचे से 2 मिनिट तक भूनते हुये चलाइये.
मसाला गोभी (Masala Gobi Fry) की सूखी सब्जी तैयार है. सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनिये के पत्ते, ऊपर से डालकर सजाइये.
मसाला गोभी करी (Masala Gobi Curry) बनाईये: तो सब्जी में एक कप पानी और स्वादनुसार नमक और डाल दीजिये. सब्जी को उबाल आने तक पकने दीजिये. अब आपकी तरी बाली, मसाला गोभी तैयार है. सब्जी को बाउल में निकालिये, हरे धनिये ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम मसाला गोभी की सब्जी को नान,परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 12:
i have used many of these.
Thanks again.
Avnish
Delhi
Thanks again..
pratibha
निशा: इशा, मैं चार लोगो के लिये सब्जी और तरी के लिये इनग्रीडिएन्ट लिखती हूं आप इसी से अन्दाज लगाइये, नमक के लिये यदि आपकी सब्जी की मात्रा लगभग 1 लीटर हो जाती है तब आप एक छोटी चम्मच नमक डालिये, अपने स्वाद के अनुसार कम ज्याद कर सकती हैं, मैं सब्जी में मिर्च कम प्रयोग में लाती हूं, ये तो सभी जानते हैं कि ज्यादा मिर्च खाना हानिकारक है.मैं यही कहना चाहूंगी कि आप मन से सब्जी बनाइये आपको थोड़े ही दिन में इन सब मसालों का अन्दाज आ जायेगा.
निशा: जी अवश्य.
निशा: द्रक्षा, दूध भी डाल सकते हैं.
निशा: पूजा, सब्जी में हमने दही नहीं डाला है, दही में गोभी को मेरीनेट किया है, इससे सब्जी का स्वाद बहुत अच्छा आता है.