चौलाई साग और मूंग दाल (Chaulai Sag with Moong Dal – Amaranth Leaves Lentil Curry).

Chaulai Sag with Moong Dal

हरे पत्ते की सब्जी स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभ कारी होती हैं. चौलाई यानी कि Amaranth जिसका अर्थ ही होता है लम्बी आयु देने वाला. इन हरे पत्ते की सब्जियों को यदि रोजाना के खाने के साथ प्रयोग किया जाय तो शरीर में होने वाले विटामिन्स की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है.

चौलाई को Amaranth, Red Spinach, Lal sag, Rajgira saag, Chuamarsa, Ganhar, Kalgaghasa या Thotakura भी कहा जाता है. इसे  हम अनेकों प्रकार से बनाते हैं जैसे चौलाई के पत्तों में दाल मिला कर साग बनाते हैं, चौलाई को आलू के साथ मिला कर चौलाई आलू भुजिया बनाते हैं, चौलाई को बैंगन में मिला कर चौलाई बैंगन भाजी बनाते हैं.

आप अपने स्वाद के हिसाब से इसे अन्य मनचाही सब्जियों में मिलाकर बना सकते हैं.  चौलाई के पत्ते को मूंग के दाल के साथ मिला कर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनायी जाती है.  कुछ घरों में मूंग दाल की जगह उरद (Tur Dal) को मिलाकर भी बनाते हैं.

प्रस्तुत हैं चौलाई साग और मूंग दाल (Chaulai Sag with Moong Dal - Amaranth Leaves Lentil Curry).

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chaulai Sag with Moong Dal

  • चौलाई Amaranth Leaves - 250 ग्राम
  • मूंग की दाल - 100 ग्राम (1 छोटी कटोरी)
  • नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • टमाटर - 2
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी - 1 टेबल स्पून
  • हींग- 1-2 पिंच
  • जीरा- आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून

chaulai_177247175.jpgचौलाई की सब्जी से मोटी डंडिया तोड़ कर हटा दीजिये, घास इत्यादि बीन कर साफ कर लीजिये.  पत्तों को 2-3 बार साफ पानी से धो लीजिये. धुली हुई पत्तिया चलनी में रखिये ताकि उनका अतिरिक्त पानी निकल जाय. पत्तियों को बारीक काट लीजिये.
मूंग की दाल को साफ पानी से धोकर, दाल और चौलाई को कुकर में डालिये, दाल की मात्रा का चार गुना पानी और नमक डाल कर मिला दीजिये. कुकर बन्द करके, दाल और चौलाई को एक सीटी आने तक पकाइये.

अगर आप अधिक मसाले नहीं खाना चाहते तो यह दाल हींग, जीरे का तड़का लगाकर भी बनाई जा सकती है, और आप चाहैं तो इस तरह भी बना सकते हैं.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस लीजिये.  एक कढ़ाई मे घी डाल कर गरम कीजिये, घी में हींग और जीरा डालिये, जीरा कड़कने के बाद, हल्दी पाउडर और टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाला दाने दार या मसाले के ऊपर घी तैरता न दिखाई देने लग जाय, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिये. कुकर खोलिये और देखिये कि दाल कितनी पतली या गाड़ी रखनी है उसके अनुसार पानी और यह भुना हुआ मसाला दाल में डालिये, दाल को टेस्ट करके नमक भी एडजैस्ट कर लीजिये, हरा धनियां भी मिला दीजिये.

चौलाई की दाल तैयार है, दाल को प्याले में निकालिये.  गरमा गरम चौलाई की दाल चपाती, नान और चावल के साथ परोसिये और खाइये.

आप चौलाई की दाल में टमाटर, अदरक का पिसा मसाला न डाल कर, हींग जीरे का तड़का लगा सकते हैं दाल तब भी बड़ी स्वादिष्ट बनती है.

चौलाई बेसन करी (Chaulai besan curry)

आप मूंग दाल की जगह बेसन (Gram Flour) मिला कर भी चौलाई बना सकते हैं

कटी हुई चौलाई, कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डाल कर तड़काइये, हल्दी डाल कर मिलाइये, अदरक, हरीमिर्च टमाटर का पेस्ट बनाइये मसाले मे डालिये, भूनिये, चौलाई के पत्ते डालकर ढककर 3-4 मिनिट पकाइये, 2 टेबल स्पून बेसन आधा कप पानी में घोलिये, बेसन में गुठली न पड़े. 2 गिलास पानी और घुला हुआ बेसन मिलाइये, उबाल आने तक चमचे से लगातार चलाते रहिये. सब्जी को धीमी गैस पर 8-10 मिनिट तक पकाइये. बेसन की चौलाई तैयार है.

बेसन की चौलाई को प्याले में निकालिये, हरा धनियां डालिये और गरमा गरम बेसन की चौलाई चपाती नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

इन सभी तरीके से बनाई गई सब्जियों में प्याज और लहसुन का तड़का भी लगाया जा सकता है.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 6:

  • Mrs.sudip verma on 21 June, 2009 03:12:43 AM
    esy or tasty banane ke liye, aap chauraee ko phle ubaal ker pees sakti hai, tadke main kari patta, raai or kata lahsun bhi prayog ker sakti hai...
    Reply
  • varshu on 13 October, 2009 10:58:13 AM
    hi nishji,this site is really very useful.may god bless you.
    Reply
  • MONA JAIN on 27 October, 2009 03:46:47 AM
    Dear Nishaji apki receipe bahut aachi hai pl batae ki moong ki kaun si dai yellow wali ya hari moong ke saath ye receipe aachi banegi. reply jaroor kareaga

    thanks
    निशा: मोना, जो दाल आपको ज्यादा पसन्द हो उसी दाल में आप इस सब्जी को बनाइये, ये सब्जी तो दोनों ही दालों में अच्छी लगेगी.
    Reply
  • MONA JAIN on 29 October, 2009 06:06:52 AM
    thankyou very much apne mere question ka reply kiya to muje babhut aacha laga
    Thankyou once again.
    Reply
  • raj on 15 May, 2010 08:07:38 AM
    it's good
    Reply
  • Amrita on 21 October, 2010 14:55:32 PM
    lal patte wale saag ko kya kehete hain.
    निशा: वह लाल चलाई है.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad