आलू खसखस करी (Aloo Khaskhas Recipe)

खसखस या Poppy Seeds मुख्यत: ग्रेवी बनाने के काम आता है. विशेष अवसरों पर आप आलू खसखस करी (Aloo Poppy Seeds Recipe) बना सकते है, यह सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है. आइये आज शाम के खाने में आलू खसखस करी बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Khaskhas Recipe
- 1/2 किलो आलू
- 1/2 कप खसखस के दाने
- 1 चम्मस सरसों के दाने
- 3 हरी मिर्च
- 1 इंच लम्बा टुकड़ा अदरक
- 2 टेबल स्पून टमेटो प्यूरी
- 1/2 छोटी चम्मच जीरा
- 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटी चम्मच धनियां पाउडर
- 1/4 छोटी चम्मच मिर्च पाउडर
- 1/6 छोटी चम्मच गरम मसाला
- 2 टेबल स्पून तेल
- नमक स्वादनुसार
- 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ हराधनियां
विधि - How to make Aloo Khaskhas Recipe
खसखस को साफ करके, धोइये और गरम पानी में लगभग एक घंटा पहले भिगो दीजिये. एक घंटे बाद खसखस को सरसों के दाने,हरी मिर्च और अदरक के साथ एकदम बारीक पीस लीजिये.
आलू को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें.
एक कढ़ाई में तेल गरम करिये और जीरा डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल कर 1-2 बार चमचे से चलायें, आलू, लाल मिर्च और नमक डाल कर मिलाइये, 2 मिनट तक भूनिये, 2 टेबल स्पून पानी डालकर, धीमी गैस फ्लें पर ढककर पकाइये, जब आलू नरम हो जायें तब पिसे खसखस को डालिये और - 2-3 मिनिट चमचे से चलाते हुये भूनिये, सब्जी को आप जितना गाड़ा या पतला रखना चाहें उसके हिसाब से पानी और टमाटर प्यूरी मिलाइये, उबाल आने तक सब्जी को पकाइये, तरी को चखिये, नमक कम हो तो और डाल दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये. सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिलाइये. स्वादिष्ट आलू खसखस करी तैयार है.
आलू खसखस करी प्याले में निकालिये, हरा धनियां डाल कर सब्जी को सजाइये. गरमा गरम आलू खसखस करी पराठा या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 8:
This is the best HINDI resipies site.
Thanks a ton.
निशा: अंजू, खसखस का स्वाद हल्का कड़वा ही होता है. अगर आप इसका कड़वापन पसन्द न करें तो इसे पहले अधिक तेल में अच्छी तरह भूनना होगा तब इसकी कड़वाहट कम हो जाती है कैसे बनायें यह तरीका में आपके लिये लिख रही हूँ.
निशा: रिचा, जी हां खसखस को पोस्तदाना कहा जाता है.