Potato Spinach Curry आलू पालक की तरी

Potato Spinach Curry

आप पालक को कैसे बनाते हैं? पालक की सब्जी भाजी अनेकों प्रकार से बनायी जाती है. प्रस्तुत है आलू पालक की सब्जी (Aloo Palak Curry Recipe).

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Spinash Curry

  • पालक - 500 ग्राम (एक बन्च)
  • आलू - 3- 4 ( मीडियम साइज )
  • टमाटर - 2-3
  • हरीमिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 2 टेबिल स्पून
  • हींग -1 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • बेसन - एक छोटी चम्मच
  • क्रीम या मलाई - एक टेबल स्पून
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच )

विधि - How to make Potato Spinash Curry

पालक के डंठल तोड़ कर साफ पानी से अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये, धुले हुये पालक को भगोने में भरिये, 1-2 टेबल स्पून पानी डालिये और ढक कर धीमी गैस पर उबाल लीजिये, पालक बहुत जल्दी उबल जाता है, गैस बन्द कीजिये, पालक को ठंडा होने के बाद, मिक्सी से पीसकर बारीक पेस्ट बना लीजिये.

aloo_palak_curry2_582285486.jpgआलू को छील कर 2 टुकड़ों में काटें. और ढक कर माइक्रोवेव में भून लें. 3-4 मिनिट काफी हैं. आलुओं को उबाल भी सकते हैं लेकिन भुने हुये आलुओं का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का मिक्सी से पीसकर पेस्ट बना लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, आलू तेल में डाल कर भूनें और हल्के ब्राउन होने पर निकाल लीजिये,  बचे हुये तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा ब्राउन होने के बाद ह्ल्दी पाउडर और बेसन डाल कर भूनिये, इसके बाद टमाटर, अदरक मिर्च का पेस्ट और मलाई डाल दीजिये और मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि उस पर तेल तैरने लगे, इस भुने हुये मसाले में पालक का पेस्ट, आलू, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल दीजिये, सब्जी को उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट तक पकायें. आपकी पालक आलू की सब्जी (Alu Palak Curry) तैयार है.

सब्जी को प्याले में निकालिये. गरमा गरम आलू पालक तरी चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

चार लोगों के लिये.
समय - 25 मिनिट.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 5:

  • rasik on 28 June, 2009 01:16:38 AM
    palak ko kabhi bhi dhak kar nahi pakana chahiye.palak ubalate samay volatile acid chodte he, wo escape hone ke liye open pot me hi palak pakana sehat ke liye accha hota hai.
    Reply
  • nisha soni on 26 November, 2009 06:28:15 AM
    nisha ji aloo ko microwave mein kaise bhunte hai .please reply soon.
    Reply
  • angel on 31 May, 2010 09:12:57 AM
    besan ka use kisliye kiya
    Reply
  • akash on 01 August, 2010 06:08:58 AM
    colour itna gahara kyo hai??
    Reply
  • Neeti on 06 January, 2011 04:52:21 AM
    Agar microwave na ho to main aloo kaise bhunu?????????
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad