Aloo Masala आलू मसाला

आलू मसाला (Aloo Masala) की सब्जी बेड़मी पूरी, दाल की कचौरी और परांठे के साथ बहुत अच्छी लगती है. आइये आज हम आलू मसाला (Alu Masala) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Masala
- आलू - 400 ग्राम
- टमाटर - 4 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च- 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - बारीक कतरा हुआ(एक टेबन स्पून)
विधि - How to make Aloo Masala
आलू को धो कर उबाल लीजिये. ठंडा कीजिये, और छील लीजिये.
टमाटर, हरीमिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल कर चमचे से चला दीजिये. इस मसाले में टमाटर पेस्ट डाल कर जब तक भूनिये तब तक कि मसाले पर तेल न तैरने लगे.
अब इस मसाले में उबले हुये आलू तोड़कर,नमक, लालमिर्च और अमचूर पाउडर डाल कर, 2 मिनिट तक चमचे से चलाकर भूनिये. अब 1 गिलास पानी डाल दीजिय़े. उबाल आने के बाद सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिय. गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिलाइये
आपकी आलू मसाला सब्जी तैयार है. गरमा गरम आलू मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डाल कर सजाइये, आलू मसाला और बेडमी पूरी, दाल कि कचौरी या परांठे किसी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 14:
i like these things
निशा: विजेता आप आलू मसाला सब्जी में अमचूर की जगह खट्टे टमाटर ले सकती हैं. टमोटो प्यूरी, नीबू कुछ भी प्रयोग में लाइये.
in this recipe she forget about the salt and when and where to put garam masala..
Waiting for your reply.
निशा:, लक्षमी, प्याज को अलग से पीस लें और तेल में जीरा डालने के बाद पहले प्याज भूने, इसके बाद अन्य मसाले टमाटर अदरक पेस्ट डाल कर भून कर सब्जी बना लीजिये.