आलू बड़ी की सब्जी (Aloo Badi Curry Recipe)

बडिंया उरद दाल या मूंग की दाल (Urad Moong Dal ki Mangodi) की होती हैं. कभी कभी आप पाते है कि आपके फ्रिज में आलू के अतिरिक्त कोई सब्जी नहीं बची तो आप आलू बडियां रसेदार (Aloo Mangodi Receipe) बना सकते हैं. प्रस्तुत हैं आलू बड़ी की सब्जी
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Badi Curry
- आलू - 250 ग्राम (3-4 मीडियम आकार के)
- दाल की बड़ी - 75 ग्राम (1/3 कप)
- टमाटर - 2 छोटेआकार के
- हरी मिर्च -2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक -- स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्म से कम
- हरा धनियाँ - 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Aloo Badi Curry Recipe
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, बड़ियों को तेल में डाल कर चमचे से चलाकर भून लीजिये, ब्राउन होने पर प्लेट में निकालिये, ठंडा होने के बाद एक बड़ी के 3-4 टुकडे करते हुये सारी बड़ियाँ तोड़ लीजिये.
आलू को छील कर धोइये और काट लीजिये.
कूकर में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डालिये, मसाले को 2-3 बार 
चमचे से चला कर भुनिये और अब टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि उसके ऊपर तेल न तैरने न लगे,इस मसाले में लाल मिर्च, भूनी हुई बड़ी और आलू डाल कर मिला दीजिये, चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक भूनिये, एक गिलास पानी और नमक डाल दीजिये, कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, एक सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट तक पकायें. कूकर का प्रेसर खतम होने के बाद ढक्कन खोलिये और गरम मसाला औरा आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये., बड़ी आलू की सब्जी तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकालिये, बचा हुआ हरा धनियाँ ऊपर से डाल कर सजाइये, गरमा गरम आलू बड़ी की सब्जी चपाती, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
समय 20 मिनिट
चार पांच सदस्यों के लिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 17:
निशा: हाय फराह, आप सही जानती है कि बिना धूप के मगोड़ी नहीं बनाई जा सकती है. दाल भिगो कर, तलकर, आप उसी दिन सब्जी बना सकती हैं लेकिन वह सब्जी और स्वाद अलग ही होता है.
निशा: बड़ी बनाना बहुत आसान है, अभी जरूरत के लिये आप बाहर से खरीद सकते हैं. मैं लिखूगी.
निशा: रजिता, मैं लिख दूंगी.
निशा: सीमा, "विविध" कालम में" सब्जी के लिये विभिन्न तरी" तैयार कीजिये ये लेख पढ़ लीजिये आपकी समस्या हल हो जायेगी.
Regards,
Garima.
निशा: गरिमा, खाना आप बनाती हो और धन्यवाद मुझे देती हो, आपको भी मेरा ढेर सारा प्यार.
:)
Cheers.
निशा: फराह, बिना प्याज के बनी हुई सब्जी बहुत पसन्द आती है. आप सब्जी में प्याज और लहसन डालने के लिये, तेल में जीरा भूनने के बाद, 4-5 लहसन की कली छील कर, एक प्याज बारीक काट कर डालिये और प्याज हल्की गुलाबी भूनने के बाद सारे मसाले इसी क्रम में डालकर इसी तरह सब्जी बना लीजिये.