आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi)

टमाटर आलू की सब्जी पूरी, बेड़मी या परांठे के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है. आईये आज आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi) बनायें
Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Tamatar Sabzi
- आलू - 300 ग्राम
- टमाटर - 200 ग्राम
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Aloo Tamatar Sabzi
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चमचे से चला दीजिये ( मसाला जलने न पाये). मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार न हो जाय.
आलू को तोड़कर इस मसाले में डालिये और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये. एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये (पानी की मात्रा आप अपनी इच्छा के अनुसार घटा बड़ा सकते हैं).
सब्जी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये. सब्जी बन चुकी है. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
आपकी आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi) तैयार है. सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम आलू टमाटर की सब्जी पूरी, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 62:
thanks
I made aloo tamatar ki sabzi yesterday & believe me, it was one of the best dishes i have ever made. This was the first recipe from your site & the result has really encouraged me to try more recipes. Thank you very much.
aj ki pakwan to mujhe bahoot pasand aya
eske lea baho bahot dhanya bad.
You have very nice site. you can generate good revanue using your website also i can help to promote it.
You can mail me at raj@anewindia.com
+91-9873739353
Rajeev, Matar paneer recipe is already available in the column of tari dar sabji. Following is the link for it
http://nishamadhulika.com/sabzi/taridar/matar_paneer_recipe.html
निशा: nids आपने अच्छा लिखा है, मैं सोच रही हूं, टमाटर, अदरक, हरीमिर्च खास मसाला है जिससे तरी दार सब्जियों में अच्छा स्वाद आता है. लेकिन मैं और कोशिश करती हूं कुछ अलग तरीके से सब्जी बनाने की.
aaapka bahut bahut dhanyawaad!!!!!!
निशा: शुचि, आप बटर नान रैसिपी का न.2. कमेन्ट देख लीजिये, उसमें तवे पर नान बनाना बताया है.
pls aap mujhe or diff type ke dishes bataiye
thanks
thanks
sakshi
Cooked for flat mates on Xmas eve with Sevai. Will have it after a couple of rounds of beer.
I know its bizarre combo, but hey.! you know how bachelors live their lives..!! ;-)
Let me take some time and thank you for bringing cheers with scrumptious food..!
Merry Christmas..!!
tc
Thanks
thnx a lot 4 ur wonderful recepies
in defrent 2 type ..
n m very foody by nature,,,,so its helping me a lot...thanks dear!!!!!!
will be very pleased if you will suggest me some chinese recipies.
mai apki abahri rahungi.
निशा: सà¥à¤ªà¥à¤°à¤¿à¤¯à¤¾, सूखी सबà¥à¤œà¥€ में आप ये रैसिपी देख सकती हैं.
Nisha: Some of my recipes are available in English at http://nishamadhulika.net
Thanks for Shares Such A nice recipe.....
निशा: नीलम आप प्याज पसन्द करती हैं, तब डाल सकती हैं.
App please muzkoo non-veg bana bhi batiya..
KYA TAMATAR KI JAGAH YA SATH ME DAHI USE KAR SAKTE HAIN...
निशा; पुनीत, दही से सब्जी बना सकते हैं और दोंनो को मिलाकर भी सब्जी बना सकते हैं.
निशा: आरती, सब्जी बिना ओनियन और गार्लिक के भी स्वादिष्ट बनती है.
निशा: साबा, सर्च बटन पर अरबी लिखकर सर्च कीजिये, अरबी की सब्जी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है.
Thanks for the best site provided throughout the world.It is very helpful to all ages of women and men.The language here is very simple and effective. Even by reading once anybody can make anything.
Thanks Again.
निशा: अनिल, धन्यवाद.
.........thnx ...again and again...