Aloo Kofta Curry – आलू के कोफ्ते

आलू के कोफ्ते की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं, जब आपका रोजाना की आम सब्जी खाने से मन भर जाय तब अलग स्वाद वाली आलू के कोफ्ते की सब्जी बनाइये.
आइये आज आलू के कोफ्ते की (Aloo Kofta Curry) सब्जी बनायें. Alu Kofta, Alu Kofte ki sabzi, Kofta alu Sabji, Aloo Ke kofte,
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Kofta Curry
कोफ्ते बनाने के लिये
- आलू - 500 ग्राम ( 6-7 आलू मीडियम आकार के)
- अरारोट - 50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनिया- एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- काजू - 10-12 (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किशमिश - 30 (डंठल तोड़ दीजिये)
- तेल - कोफ्ते तलने के लिये
तरी के लिये:
- टमाटर - 4-5 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- मलाई या क्रीम - 100 ग्राम (आधा कप)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून, बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Aloo Kofta Curry
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये. छिले आलू को कद्दूकस कर लीजिये, इसमें अरारोट, नमक और हरा धनिया मिलाइये और आटे की तरह अच्छी तरह गूथ लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर, चपटा कीजिये, उस पर 2-3 काजू के टुकड़े और 2 किसमिस रखिये, चारो ओर से उठाकर बन्द करके, गोल कर लीजिये, गोले को गरम तेल में डालिये. 5-6 गोले बनाकर एक बार में डाल कर, अलट पलट कर कोफ्ते ब्राउन होने तक तलिये. कोफ्ते को निकाल कर प्लेट में रखिये. अब दूसरे गोले बनाकर तेल में डाल दीजिये, और ब्राउन होने तक तल लीजिये. इसी तरह सारे कोफ्ते बना लीजिये. सब्जी बनाने के लिये कोफ्ते तैयार है.

तरी
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, मलाई को फैट लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालने के बाद टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को दाने दार होने तक भूनिये. इस मसाले में फैंटी हुई मलाई डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
इस मसाले में 2 कप ( 400ग्राम) पानी डालिये और उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये. सब्जी की तरी तैयार है.
जब आपको खाना, खाना हो तब गरम तरी में कोफ्ते डाल कर हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम कोफ्ते की सब्जी (Aloo Kofta Curry)परांठे, चपाती और नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 62:
thankyou.
Many many thanks to publish ultimate and easy recipes.
निशा: मधु जी, आप आलू में थोड़ा और बाइन्डर (अरारोट, या कार्न फ्लोर इत्यादि) मिला लीजिये.
because my wife is not with me .she do the job.so i have to cook self.i simply read ur web side and make any simple item.banane ke bad lajwab test hota hai.maine wife ko bhee kilaya tha use test bahut achha laga.
again thax
निशा: गुरप्रीत, आप मैदा या बेसन कुछ भी डाल दीजिये.
निशा: रिचा, दूध से भी काम चल सकता है.
निशा: kelly आप एरोरूट के स्थान पर बेसन या मैदा प्रयोग में ला सकती है.
निशा: चीकू, आलू में बाइन्डर तो डालना ही होता है, वह बेसन, मैदा या एरोरूट हो, बिना बाइन्डर के तो वे फट ही जायेंगे.
thats my heartily request..
kal maine dinner mai aloo kofta curry banai ghar mai sab ko bahut acche lagi or banane mai koi problem bhi nahi hui...maaza aa gaya very taste. thank you.
nisha ji aap se ek request hai aap non-veg recepies bataye....
निशा: टीना मै वेजिटेरियन हूं. मै ये रैसिपी नहीं जानती.
no problem...aapki veg-recepies bhi bahut acchi hai...or mane bahut kuch banana sekha hai or sekhthi rahugi....
thanks & regards,
tina
how to kofta's with spicy gravy in Indore style ? I think they put same gravy in malai kofta and dum aloo. dish used to similar in many restaurants near railway station / bhopal taxi stand 5 years back. This taste is not there in other cities.
निशा: सोनम आप अपनी पसन्द से किसी भी तरह की ग्रेवी के साथ ये कोफ्ते तैयार कर सकती हैं.
निशा: बबलू इसे Arrowroot कहते है.
दीपक. अरारोट, एरोरूट से बनाया जाता है, लेकिन कोर्न फ्लोर कार्न से बनता है. ये दोनों को एक ही प्रकार से प्रयोग किया जाता है.
निशा: मीठे आलू में ज्यादा मसाला यानी कि अमचूर और लाल मिर्च ज्यादा डाल कर बना लीजिये.
निशा: नम्रता, कार्न फ्लोर डालना तो ठीक है लेकिन शायद यह पर्याप्त मात्रा से कम होगा इसी लिये कोफ्ते फूट गये होंगे, आप मिश्रण में और एक टेबल स्पून कार्न फ्लोर डाल कर मिला देती, कोफ्ते बिलकुल भी नहीं टूटते.
Kal meine ye sabji aur mix veg banayi .. and it turned out to be very good
I cannot thank you enough
meri beti ko sandwich bahut accha lagta hai. uski friend school me apni mammy se sandwich banwakar lati hai. to meri beti ghar par aa kar ghar par sandwich banabane ki jid karti hai. please nisha ji mushe jaldi hi sandwich ki recipe bataye
Could you Please provide print option?
Thanks.
निशा: श्री, आप कोफ्ते बेक करके भी बना सकती हैं.
निशा: रुपाली, धन्यवाद.
main aloo ke kofte to banana chahti hoon, lakin bina arrarot dale. yahan arrarot ka kya use hain. iski jagah kya dala ja sakta hain. I am waiting for your reply.
निशा: वीना, अरारोट आलू के कोफ्ते में बाइंडर के रूप में प्रयोग होता है. इसके बिना आलू के कोफ्ते तेल में बिखर जायेंगे.
आप अरारोट की जगह उपलब्धता के अनुसार कार्नस्टार्च, बेसन या मैदा भी प्रयोग कर सकतीं हैं.
namaste
plz. chaval ke papad banane ki recipe bataiye na.
kal maine rasogulla banaye to vo ubalte samaye toot gaye esa kyon hua?
निशा: प्रभाति, रसगुल्ले में अरारोट कम हो या छैना अच्छी तरह मैस होकर चिकना न हुआ तब रसगुल्ले टूट जाते हैं.
निशा: राकेश, आप ये कोफ्ते भी इसी तरह बना सकते हैं.
bahut tasty bane the aur bina fate.
Thanks
grinder nahi hai.so pls aap mujhe kofte ki tari ke liye koi aur way bata sakte hai.
निशा: बन्दना, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काटा जा सकता है, अदरक को कद्दूकस कर सकते हैं, क्रीम या दही का प्रयोग करके तरी बना सकते हैं.
निशा: प्रतीक्षा, हम इस तरह का कालम शुरू करना है, जिसमें हम बाहर आपकी रैसिपी डाल सकें, लेकिन अभी थोड़ा समय लग रहा है.
Thanx A lotttt.
Son....~_~
निशा: सोन, मैं सभी को रिप्लाई करती हूँ.
Aaj meine aalu ke kofte ki sabji banai.Mere husband ne bahut pasand ki.Bahut hi tasty recipe hai.So thanks for it.
निशा: बनीता, धन्यवाद.
निशा: स्वेता, जी बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: स्वेता, एक प्याज बारीक काट कर और 4-5 लहसन की कली बारीक काट कर, जीरा भूनने के बाद तेल में डाले और हल्का गुलाबी होने तक भून लें, बचे हुये सारे मसाले क्रम स बिलकुल इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये.
निशा: स्मिता, काजू या क्रीम की ग्रेवी बना रही हैं, वह बिना प्याज के ही अच्छी लगती है, अगर आप चाहें तो किसी भी सब्जी में प्याज डालकर बना सकती हैं.
निशा: अभिलाशा, अरारोट कम मिलाया जाय तो कोफ्ते फट जाते हैं, या कोफ्ते कम गरम तेल में डाले जायें तो भी कोफ्ते फट जाते हैं, आलू को भी बिलकुल बारीक तोड़िये या कद्दूकस कर लीजिये, साबधानी के लिये आप एक कोफ्ता तेल में डालिये अगर वह फट रहा हो तब और अरारोट मिलाइये और अब तलिये, मुझे उम्मीद है अगली बार आप अच्छे कोफ्ते बना लेंगी.
निशा: प्रवीन, मेरे घर में लहसन प्याज नहीं खाया जाता है, इसलिये हमने सारी सब्जियां बिना इसके ही बनाई है, रैसिपी के नीचे हम लहसन प्याज के बारे में लिखते हैं कि कैसे उसे भूने और सब्जी बनायें.
निशा: दिव्या, मैं आपको लिंक दे रही हूँ, http://nishamadhulika.com/misc/how-to-make-curry.html.